रिच फ्रैंकलिन: ‘ONE On TNT’ सीरीज से अमेरिकी फैंस मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

Franklin speaking podcast host Rich Franklin

रिच फ्रैंकलिन यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर आने वाले ONE Championship के इवेंट्स को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उनका मानना है कि गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” के लाइव प्रसारण के बाद उत्तर अमेरिका के फैंस मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

“ऐस” के नाम से दुनिया भर में मशहूर फ्रैंकलिन को अमेरिकी फैंस और ONE Championship के रोस्टर के बारे में बहुत अधिक जानकारी है। वो उत्तर अमेरिका के सबसे बड़े प्रोमोशन में शामिल होने के बाद कई बार के मिडलवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बने और फिर 2014 में ONE के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नई पारी की शुरुआत की।

उसके बाद से ही फ्रैंकलिन ने ONE के लाइव शोज़ के लिए एशिया का दौरान किया है, डेवलपमेंटल लीग ONE Warrior Series के लिए युवा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स की खोज की और साथ ही साथ रियलिटी शो “Rich Franklin’s ONE Warrior Series” में भी शामिल रहे हैं।

इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में फ्रैंकलिन ने “ONE on TNT I” के सबसे बड़े मैचों और फाइटर्स के बारे में अपनी राय देने के अलावा ढेर सारी बातें की।

ONE Championship: आप डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को काफी लंबे समय से जानते हैं और आपने एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के करियर को काफी करीब से फॉलो किया है। ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मैच के बारे में आपके क्या विचार हैं?

रिच फ्रैंकलिन: ONE में आने के बाद जॉनसन तुरंत ही टाइटल मैच की मांग कर सकते थे, लेकिन उन्होंने टॉप लेवल के फाइटर्स का ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में सामना किया। मेरे नजरिए से वो दुनिया के महानतम फाइटर हैं, लेकिन एड्रियानो उनके इस ताज के लिए काफी बड़ा खतरा हैं। अपने भार वर्ग में उनके नाम सबसे ज्यादा फिनिश, सबमिशन और जीत हैं।

ONE: उत्तर अमेरिकी फैंस को अंदाजा है कि जॉनसन में कितनी प्रतिभा है, लेकिन ज्यादातर एड्रियानो की ताकत से वाकिफ नहीं होंगे। ऐसे में एड्रियानो को क्या चीज सबसे खतरनाक बनाती है?

फ्रैंकलिन: मैंने एड्रियानो में उनके हर मुकाबले के साथ सुधार होते हुए देखा है। उन्होंने जेहे युस्ताकियो और काइरत अख्मेतोव के खिलाफ मिली हार का हिसाब चुकता किया। जिस दिन जॉनसन ने ONE के साथ डील साइन की थी, एड्रियानो जानते थे कि इनके बीच मुकाबला जरूर होगा और वो उस दिन से ही कड़ी मेहनत में जुटे हैं। 

ONE: इस मैच के बारे में आपको क्या चीज सबसे ज्यादा उत्साहित कर रही है?

फ्रैंकलिन: इस मैच में दोनों ही तरफ से दिमाग का काफी इस्तेमाल देखने को मिला। ONE में एड्रियानो के सभी फिनिश सबमिशन के जरिए आए है, मैं ये देखने के लिए बेताब हूं कि जॉनसन सर्कल में किस गेम प्लान के साथ उतरेंगे। जॉनसन का ग्राउंड गेम भी किसी से कम नहीं है, ऐसे में वो स्टैंड अप गेम में ही रहकर फाइट करेंगे या फिर टेकडाउन के लिए जाएंगे? एड्रियानो उनके 12 सेंटीमीटर लंबे हैं और वो नॉकआउट से फिनिश करने के लिए नहीं जाने जाते।

ONE: को-मेन इवेंट मैच में एडी अल्वारेज़ का सामना उभरते हुए सुपरस्टार यूरी लापिकुस से होगा। आपको ये मैच किस ओर जाता हुआ नजर आ रहा है?

फ्रैंकलिन: मुझे ये फाइट पहले राउंड से ज्यादा जाती हुई नजर नहीं आ रही। दोनों में ही काबिलियत है और स्टैंड-अप या ग्राउंड पर मैच को फिनिश करने का दम रखते हैं। एडी के नाम पहले राउंड में 15 और यूरी के नाम 13 जीत हैं। अगर फाइट के दौरान फैंस ने पलकें झपकी तो वो एक्शन मिस कर देंगे।

ONE: एडी ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। क्या ऐसे में उनके सामने “ONE on TNT I” में ‘करो या मरो’ वाली स्थिति है? 

फ्रैंकलिन: मैं शायद ही कभी किसी चीज को ‘करो या मरो’ वाली स्थिति में मानता हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अगर वो मैच हारे तो शायद फिर इस उम्र में ऊपर आने की कोशिश ना करें।

ONE: उत्तर अमेरिकी फैंस पहली बार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को मुकाबला करते हुए देखें। आपके नजरिए से क्या चीज उन्हें दुनिया के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक बनाती है?

फ्रैंकलिन: जिस तरह से रोडटंग आगे बढ़कर अपने हाथों का इस्तेमाल करते हैं, खासकर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर, वो अंदाज मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद है। छोटे ग्लव्स सर्कल में रोडटंग जैसे फाइटर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं और वो लीवर शॉट बेहद दमदार तरीके से लगाते हैं।

ONE: डेनियल विलियम्स को रोडटंग के खिलाफ जीत के लिए क्या करना होगा?

फ्रैंकलिन: डेनियल को प्रयास करना होगा कि वो रोडटंग को आगे बढ़ने से रोकें। एक बार अगर रोडटंग ने अपनी रेंज पा ली तो लगातार ऊपर नीचे पंचों से अटैक कर दबाव बनाते रहते हैं।

ONE: आखिरी सवाल ये है कि आप 8 अप्रैल को किस चीज के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं?

फ्रैंकलिन: अमेरिकी फैंस जॉनसन और एडी से वाकिफ हैं, लेकिन उन्हें देखने को मिलेगा कि ONE रोस्टर में कितना बेहतरीन टैलेंट है और ये संगठन कितना शानदार है।

ये भी पढ़ें: ‘वो कभी शॉर्टकट नहीं लेते’: डिमिट्रियस जॉनसन के दोस्त ने बताया क्या चीज उन्हें महान बनाती है

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.