ली ने अपने पहले ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में लापिकुस को हराया

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने सिंगापुर में वापसी से पहले एक तेज़ फिनिश का वादा किया था और इस युवा शेर ने निराश नहीं किया।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX के को-मेन इवेंट में ली ने अपनी बात को सच साबित करते हुए पहले ही राउंड में अपराजित टॉप कंटेंडर यूरी लापिकुस को तकनीकी नॉकआउट से मात देकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

ये मैच रोमांचक होने की सभी को उम्मीद थी और युवा स्टार्स ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वैसा ही कर दिखाया।

Here's what went down in Christian Lee's first ONE Lightweight World Title defense against Iuri Lapicus!

Here's what went down in Christian Lee's first ONE Lightweight World Title defense against Iuri Lapicus! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

“द वॉरियर” ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन लापिकुस ने जवाब में वर्ल्ड चैंपियन को एक स्ट्रेट राइट हैंड दे मारा। अपना संतुलन खोने पर ली ने टेकडाउन करने की कोशिश की, लेकिन मोल्दोवन चैलेंजर 22 वर्षीय एथलीट पर भारी पड़े और सिंगापुर मूल के अमेरिकी को मैट पर पटक दिया।

ली ने बेहतरीन तरीके से खुद को बचा लिया। वो अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम हुए और इस बार लापिकुस को कैनवास पर गिरा दिया। लाइटवेट किंग ने साइड-कंट्रोल में खुद को ढाला और जल्द ही फुल माउंट की पोजिशन भी हासिल कर ली।

और फिर आई वो शानदार फिनिश।

लापिकुस ने बेहतरीन अंदाज़ में माउंट से खुद को छुड़ाया और ली की एड़ियों को पकड़कर अकिलिस लॉक का प्रयास किया। लेकिन, “द वॉरियर” ने धैर्य रखा, उन्होंने पलटकर सबमिशन मूव से खुद को बचाया और मोल्दोवन प्रतिद्वंदी की पीठ पर चढ़ गए।

सिंगापुर मूल के अमेरिकी ने फिर उस पोजिशन से पंच बरसाने शुरू किए और पलक झपकते ही पहले राउंड के 2:19 मिनट में तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की।

Christian Lee Iuri Lapicus inside the matrix 1920X1280 30.jpg

जाहिर है कि युवा वर्ल्ड चैंपियन अपनी जीत से बेहद खुश थे।

मैच के बाद ली ने मिच चिल्सन को बताया, “मैंने जिस तरह ट्रेनिंग की है, जिस तरह मेरी टीम ट्रेनिंग करती है, हम मैच को हमेशा फिनिश करने का प्रयास करते हैं।”

“हमारे लिए ट्रेनिंग केवल एक गेम के लिए तैयारी नहीं है। हम मैच को फिनिश करने के लिए जाते हैं। मुझे शुरुआत में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन हमने अपने गेम प्लान पर ही ध्यान दिया और अंत में जीत मेरी ही हुई।”

इस जीत ने ली का रिकॉर्ड अब 14-3 का कर दिया है और वो लाइटवेट डिविजन में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखे हुए हैं, जो पिछले साल शुरू हुआ था, जब उन्होंने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हरकार टाइटल जीता था और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव पर धमाकेदार जीत अर्जित की थी।

Christian Lee Iuri Lapicus inside the matrix 1920X1280 38.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला Vs. डी रिडर

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.