इन 5 कारणों से आपको ‘ONE On TNT II’ को मिस नहीं करना चाहिए

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 46 768x512

“ONE on TNT I” ने यूएस प्राइम-टाइम इवेंट सीरीज को धमाकेदार शुरुआत दिलाई और अब दूसरे इवेंट में और भी धमाकेदार मुकाबलों को कार्ड में शामिल किया गया है।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” में 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और ONE Super Series मॉय थाई मैचों को जगह मिली है। उभरते हुए स्टार्स से लेकर वर्ल्ड चैंपियंस इस शो का हिस्सा बन रहे हैं।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे कि क्यों आपको “ONE on TNT II” को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 एक धमाकेदार मेन इवेंट

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली का टाइटल रूसी स्टार टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ दांव पर लगा होगा और इसमें तगड़े एक्शन के देखे जाने की उम्मीद होगी।

2019 में ली चैंपियन बने और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी जीती थी। उनका शानदार प्रदर्शन अभी भी जारी है। दूसरी ओर नास्तुकिन कई बड़े सुपरस्टार्स को मात देकर चैंपियनशिप मैच हासिल करने में सफल रहे हैं।

दोनों कुल मिलाकर 24 फिनिश अपने नाम कर चुके हैं और दोनों ही एथलीट्स क्षण भर में मैच को फिनिश कर सकते हैं।

“द वॉरियर” ने अपने पिछले चैलेंजर को पहले राउंड में 2 मिनट 19 सेकंड में तकनीकी नॉकआउट से हरा दिया था, लेकिन नास्तुकिन अभी तक के उनके सबसे कड़े प्रतिद्वंदी रहने वाले हैं।

मैच किसी भी दिशा में आगे बढ़े, लेकिन इसमें तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

#2 टॉड का 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने का सफर

जेनेट “JT” टॉड का विनम्र स्वभाव ही है, जो उन्हें 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने को प्रेरित कर रहा है। ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर में अपनी हर प्रतिद्वंदी को हराने के लिए तैयार हैं।

किकबॉक्सिंग चैंपियन होने के चलते “JT” सीधे मॉय थाई चैंपियनशिप मैच की मांग कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने कठिन सफर का चुनाव किया। पिछले मैच में #4 रैंक की कंटेंडर अल्मा जुनिकु को हराने के बाद अब उनका सामना #3 रैंक की कंटेंडर ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड से होगा।

टॉड अभी जबरदस्त लय में चल रही हैं और अपने डेब्यू मैच में सबसे पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स से हार झेलने के बाद लगातार 5 जीत दर्ज कर चुकी हैं। लेकिन होगस्टैड उसी अंदाज में टॉड को भी हराना चाहेंगी जिस तरह उन्होंने जुनिकु को हराया था।

अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर “निंजा” टॉप कंटेंडर्स में से एक बन सकती हैं। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि दोनों एथलीट्स जीत का हर संभव प्रयास करने वाली हैं।



#3 ONE Warrior Series के स्टार का शानदार सफर जारी रहेगा

ONE Championship रोस्टर में जगह बनाने से पहले शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में 4 जीत दर्ज की थीं और मा जिया वेन को 55 सेकंड में फिनिश कर उन्होंने सभी को प्रभावित भी किया था।

अब मंगोलियाई स्टार का सामना योशिकी नाकहारा से होगा।

Zorky MMA टीम के स्टार की पिछली 5 में से 4 जीत नॉकआउट से आई हैं, जिनमें से 3 पहले राउंड में आईं। वहीं ग्लोबल स्टेज पर नाकाहारा की दोनों जीत स्टॉपेज से आई हैं।

जोल्टसेट्सेग ONE की डेवलपमेंटल लीग के सबसे अच्छे एथलीट्स में से एक रहे और एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए फेदरवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बनना चाहते हैं।

वहीं उनके जापानी प्रतिद्वंदी ONE: FISTS OF FURY II में बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं और अब रैंकिंग्स में प्रवेश करना चाहते हैं।

जिसके भी दमदार पंच पहले लैंड हुए, वो साल 2021 में डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो सकता है।

#4 क्या ‘स्टेल्थ’ टॉप 5 में जगह बना पाएंगे?

“ONE on TNT II” में अगर मिचेल “मामाज़ बॉय” चमाली को शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो पर जीत मिली तो पूरा बेंटमवेट डिविजन हिल जाएगा।

कामिकुबो ONE में लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे जैसे स्टार्स के उभरकर सामने आने से वो टॉप 5 से बाहर हो गए हैं।

जापानी स्टार बड़े से बड़े स्टार्स के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं और एक बड़ी जीत उनकी टॉप 5 एथलीट्स में वापसी करवा सकती है।

वहीं चमाली अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित करना चाहेंगे। उन्होंने अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है, लेकिन अब उनके लिए प्रतिद्वंदिता का स्तर काफी हद तक बढ़ चुका है।

कामिकुबो अब अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना चाहेंगे। वहीं चमाली के पास अपने पहले ही मैच में दुनिया पर छाने का सुनहरा अवसर होगा।

#5 फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स की भिड़ंत

Kim Kyu Sung DC 7036.jpg

किम क्यु सुंग और “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ चाहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में आमने-सामने आ रहे हों, लेकिन ये बेहतरीन स्ट्राइकर्स की भिड़ंत होने वाली है।

किम का किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 15-3 का है और इसी के दम पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफल हुए हैं। ONE में सबसे लंबे फ्लाइवेट एथलीट होने के चलते उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करना बहुत पसंद है।

करीब 6 साल पहले ONE डेब्यू मैच में हार के बाद वांग अब वापसी कर रहे हैं। बीच के समय में उन्होंने एशिया में कई रीज़नल चैंपियनशिप जीतीं और उनका रिकॉर्ड 12-4 का है।

दक्षिण कोरियाई स्टार का स्टाइल आक्रामक है, वहीं “लिटल वर्लविंड” को काउंटर अटैक करना बहुत पसंद है।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि दोनों के बीच स्टैंड-अप गेम में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ली को नॉकआउट से फिनिश करना चाहते हैं नास्तुकिन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19