ली को जबरदस्त नॉकआउट से फिनिश करना चाहते हैं नास्तुकिन

Timofey Nastyukhin DSC_0371 Kopie 768x512

टिमोफी नास्तुकिन लंबे समय से लाइटवेट डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बने हुए हैं और गुरुवार, 15 अप्रैल को उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिल रहा है।

यूएस प्राइम-टाइम पर आने वाले “ONE on TNT II” में रूसी स्टार ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को चैलेंज करने वाले हैं।

31 वर्षीय नास्तुकिन कई नामी एथलीट्स को मात दे चुके हैं और अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया है।

इसलिए ली को हराकर चैंपियन बनने के इस मौके को वो खाली नहीं जाने देना चाहते।

रूसी एथलीट ने कहा, “मेरे करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, कई सर्जरी हुई हैं, बड़ी जीत दर्ज की हैं और अब मैं किसी को भी चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने के लिए तैयार हूं।”

“अब मेरा समय आ चुका है और मैं पहले से कहीं अधिक प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। भगवान का साथ मिला तो जीत मुझे ही मिलेगी।

“क्रिश्चियन ली अभी युवा हैं, उनके मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड पर छाने का समय बाद में आएगा। इसलिए उन्हें अभी बेल्ट को मुझे दे देना चाहिए।”



ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल में एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को हराकर नास्तुकिन ने सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा था।

उनकी राह में मुसीबतें आईं, लेकिन नवंबर में ONE: INSIDE THE MATRIX II में पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को हराने के बाद उन्हें ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिला है।

उस जीत के बाद उनका फोकस सिर्फ “द वॉरियर” के खिलाफ मैच की तैयारियों पर रहा है। ली का प्रदर्शन अभी तक चाहे कितना ही अच्छा क्यों ना रहा हो, लेकिन उनके चैलेंजर के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

नास्तुकिन ने कहा, “बस्ट के खिलाफ जीत के बाद मैं भावुक हो गया था। मेरे दिमाग में केवल वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की बात घूम रही थी और ऐसा करने में मैं सफल भी रहा।”

“मैं अपने पूरे करियर में इस तरह की बड़ी चुनौतियों से घिरा रहा हूं। चैंपियन या खुद से बेहतर रैंकिंग वाले एथलीट के खिलाफ बहुत बार मैच हो चुका है इसलिए मुझे अपने पुराने प्रदर्शन से प्रोत्साहन मिल रहा है।”

Russian MMA star Timofey Nastyukhin fights Dutch kickboxing Pieter Buist at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

रूसी एथलीट ली की स्किल्स का सम्मान करते हैं और जानते हैं कि उन्हें अगले मैच में हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

वो इस उम्मीद में जिम में कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि चैंपियन को ये आभास करा सकें कि उनका सामना किससे हो रहा है।

उन्होंने कहा, “वो युवा हैं लेकिन आक्रामक अंदाज में अटैक करते हैं। वो बहुत महत्वाकांक्षी हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”

“उनकी स्ट्राइकिंग और मूव्स की तेजी उन्हें खतरनाक एथलीट बनाती है। उनकी रेसलिंग भी अच्छी है और ग्राउंड गेम में बढ़त बनाना अच्छे से जानते हैं यानी उनके पास हर तरह की स्किल्स हैं।

“इसी कारण हमने उनके लिए अलग तरह की तैयारी की है। हमने उनके गेम को परखा है और अपने लिए खतरे को कम करने के लिए हर तरह की स्थिति के लिए खुद को मैंने तैयार किया है।”

2 टॉप फिनिशर्स आमने-सामने आ रहे हों तो रिस्क का लेवल ज्यादा होना तय है और यही बात इस मुकाबले को दिलचस्प बना रही है। दोनों ने मिलकर 28 जीत दर्ज की हैं, जिनमें 24 स्टॉपेज से आई जीत भी शामिल हैं। उन दोनों ही मैचों को फिनिश करने की काबिलियत के लिए जाना जाता है।

Russian MMA star Timofey Nastyukhin fights Dutch kickboxing Pieter Buist at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

अब वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को भी यादगार अंदाज में फिनिश करना उनका लक्ष्य है।

अपने करियर में 11 मुकाबलों को उन्होंने पहले राउंड में फिनिश किया है और इसी तरह नए वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

नास्तुकिन ने कहा, “मैंने 5 राउंड्स के मुकाबले की तैयारी की है, लेकिन हम दोनों के पंचों में बहुत ताकत है इसलिए बाउट किसी भी राउंड में समाप्त हो सकती है।”

“बिल्कुल, मैं पहले राउंड में मैच को नॉकआउट से फिनिश करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ली ने नास्तुकिन को फिनिश करने का वादा किया: ‘कोई लाइटवेट एथलीट मुझे नहीं हरा सकता”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.