नास्तुकिन ने लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में बस्ट को हराया

Timofey Nastyukhin Pieter Buist Inside The Matrix II 35 768x511

टिमोफी नास्तुकिन ने अपने वापसी मैच में उसी तरह का प्रदर्शन किया, जैसा उन्होंने करीब 19 महीने पहले हुए अपने पिछले मैच में किया था।

#4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर ने ONE: INSIDE THE MATRIX II के को-मेन इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।

रूसी स्टार का शानदार प्रदर्शन उन्हें क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल मैच दिला सकता है, जिन्होंने पिछले हफ्ते ही अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

Timofey Nastyukhin Pieter Buist Inside The Matrix II 33.jpg

नास्तुकिन ने हर बार की तरह मैच की शुरुआत की, आगे आकर कई दमदार पंच लगाए। हालांकि, इस मैच में वो अपने प्रतिद्वंदी से लंबाई में 13 सेंटीमीटर छोटे रहे, फिर भी 30 वर्षीय स्टार बस्ट पर दबाव बनाने में सफल हो रहे थे।

Raty टीम के सदस्य बस्ट की ओर से किक्स लगाए जाने का इंतज़ार कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने अपने अगले पैर से उसे काउंटर किया। पहले राउंड में नास्तुकिन की ये रणनीति आगे चलकर फायदेमंद साबित हुई क्योंकि उन्होंने एक बार फिर उसी तरह के काउंटर मूव का इस्तेमाल करते हुए “द आर्केंजल” को मैट पर गिरा दिया था।

साइड कंट्रोल में रहते नास्तुकिन ने जबरदस्त पंच लगाए और बस्ट कुछ समय बाद ग्राउंड गेम से बाहर आने में सफल रहे। लेकिन #4 रैंक के कंटेंडर ने उनकी बैक को निशाना बनाकर बस्ट को एक बार फिर ग्राउंड गेम में ला दिया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद राउंड समाप्त हो चला।

Timofey Nastyukhin Pieter Buist Inside The Matrix II 5.jpg

अगले राउंड में नास्तुकिन लगातार पंच लगाते हुए “द आर्केंजल” को लय से भटकाने की कोशिश कर रहे थे। आगे आकर दमदार पंच लगाए और उन्हें बस्ट की किक्स का भी पहले से अंदाजा होने लगा था, इसी बीच उन्होंने एक किक को काउंटर कर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर भी गिराया।

बस्ट अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे और अगले ही पल से आगे आकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन नास्तुकिन ने राइट हैंड से जवाबी हमला किया।

मैच एक बार फिर ग्राउंड गेम में आया, बस्ट का डिफेंस शानदार रहा। इसके बावजूद नास्तुकिन ने उन्हें कुछ खतरनाक एल्बो लगाईं।

Timofey Nastyukhin Pieter Buist Inside The Matrix II 22.jpg

तीसरे राउंड में नास्तुकिन आर या पार की रणनीति के साथ आगे आए, लेकिन 32 वर्षीय डच एथलीट शानदार तरीके से खुद का बचाव कर रहे थे और उसके बाद स्ट्रेट हैंड, कुछ जैब्स और बेहतरीन क्रॉस भी लगाया, जो सीधा उनके प्रतिद्वंदी के चेहरे पर जाकर लैंड हुआ।

बस्ट ने एक और स्ट्रेट हैंड लगाया, लेकिन जब डच एथलीट जबरदस्त लय में नजर आने लगे थे, तब नास्तुकिन ने मैच का पासा पलटकर ऐसा टेकडाउन किया जो उन्हें जीत दिला सकता था।

ग्राउंड गेम में नास्तुकिन ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और दमदार पंच भी लगाते रहे। लेकिन बस्ट एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होकर मैच को जारी रखने में सफल रहे।

अंतिम क्षणों में नास्तुकिन ने बैकफुट पर जाकर खुद को किसी स्ट्राइक से बचाने में सफल रहे और राउंड समाप्त हुआ। इसी के साथ नास्तुकिन को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और बस्ट की 8 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का भी अंत किया।

Timofey Nastyukhin Pieter Buist Inside The Matrix II 36.jpg

नास्तुकिन का रिकॉर्ड अब 14-4 का हो गया है और इससे पहले मार्च 2019 में “द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ को भी हरा चुके हैं।

उनका लक्ष्य अब ली को वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने का होगा। रूसी स्टार ने मैच के बाद इंटरव्यू में ये भी कहा कि वो अगली हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

नास्तुकिन ने कहा, “मुझे टाइटल शॉट चाहिए और उसके लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अबासोव vs नाकाशीमा

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.