ONE: WINTER WARRIORS में दागी और नास्तुकिन को बड़ी जीत की उम्मीद

Saygid Guseyn Arslanaliev DC 2391 768x512

टिमोफी नास्तुकिन और दागी अर्सलानअलीएव ONE के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के 2 सबसे खतरनाक फाइटर्स हैं और शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में दोनों आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं।

अर्सलानअलीएव ने नास्तुकिन के साथ पहली भिड़ंत को पहले राउंड में नॉकआउट से जीता था, वहीं रूसी एथलीट इस बार बदला पूरा करना चाहेंगे।

मगर दोनों फाइटर्स को अपने पिछले मैच में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इसलिए वो जीत की लय वापस प्राप्त करने के लिए भी प्रतिबद्ध होंगे।

इस रीमैच से पूर्व दोनों एथलीट्स ने ONE के कमेंटेटर माइकल “द वॉइस” शिवेलो से अपनी फाइट को लेकर बात की।

नास्तुकिन का मानना है कि वो ONE: CONQUEST OF HEROES में अपनी गलती की वजह से टर्किश फाइटर को हरा नहीं पाए थे। रूसी एथलीट ने अब कहा है कि इस बार वो उस हार का बदला पूरा करने वाले हैं।

नास्तुकिन ने कहा, “मिस हुए पंच तक सबकुछ ठीक चल रहा था। जैसे ही मेरा पंच मिस हुआ, उसके बाद आप सभी ने देखा कि फाइट में क्या हुआ।”

“उस हार से मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। वो बीती बात है, जिसे भुलाकर मुझे आगे बढ़ना होगा।”

“इस फाइट में मेरी ही जीत होने वाली है। फिर भी देखते हैं कि सर्कल के अंदर किस तरह का एक्शन देखने को मिलता है।”

Saygid Guseyn Arslanaliev DC 2400

पहली भिड़ंत में जीत के बाद अर्सलानअलीएव एक बार फिर रूसी एथलीट का सामना करने के लिए उत्साहित हैं।

उस मैच के बाद नास्तुकिन ने लगातार मैच जीता, जिनमें उनकी अमेरिकी लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के खिलाफ जीत भी शामिल रही। उसके बाद वो ली को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हराने में नाकाम रहे, लेकिन टर्किश स्टार का मानना है कि वापसी पर उन्हें इससे बेहतर फाइट नहीं मिल सकती थी।

अर्सलानअलीएव ने कहा, “मैं किसी टॉप-5 कंटेंडर के खिलाफ मैच चाहता था। टिमोफी अच्छे फाइटर हैं और वो इस रीमैच को चाहते थे।”

“मैंने काफी समय से फाइट नहीं की है और टिमोफी के खिलाफ मैच मिलने से खुश हूं। मैं इस प्रतिद्वंदिता को यहीं समाप्त कर देना चाहता हूं।”



अर्सलानअलीएव जानते हैं कि जीत हासिल करना उनकी उम्मीद से काफी मुश्किल रहने वाला है।

पहली फाइट के बारे में बात करते हुए उन्होंने नास्तुकिन की तारीफ की और कहा कि परिणाम किसी भी ओर जा सकता था। अब ONE: WINTER WARRIORS में भी उन्हें एक कड़े मुकाबले की उम्मीद है।

अर्सलानअलीएव ने कहा, “सच कहूं तो मैंने फाइट को फिनिश करने का कोई प्लान नहीं बनाया था, वो सब स्थिति के हिसाब से हुआ। टिमोफी की स्ट्राइकिंग अच्छी थी और फाइट के दौरान मुझे नहीं पता क्या हुआ, लेकिन मैंने उन्हें पंच लगाकर नॉकआउट कर दिया था।”

“मैं कभी मैचों की भविष्यवाणी नहीं करता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अगला मुकाबला पहले की तुलना में ज्यादा धमाकेदार रहेगा।”

नास्तुकिन भी कोई भविष्यवाणी करने से बचते हुए नजर आए, लेकिन अपने विरोधी को हराने के लिए पूरी ताकत झोंकने की बात जरूर कही।

रूसी एथलीट ने कहा, “मैं भविष्यवाणी करने में विश्वास नहीं रखता। मैं 3 राउंड्स के एक्शन के लिए तैयार हूं इसलिए देखते हैं सर्कल में फाइट के दौरान क्या होता है।”

Saygid Guseyn Arslanaliev DC 2423

दोनों फाइटर्स ग्लोबल स्टेज पर वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं। इस सफर में उन्हें हार भी मिलीं, लेकिन उस हार के दौर ने उन्हें और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

उनका फोकस केवल जीत दर्ज करने पर है और जानते हैं कि एक जीत उन्हें डिविजन के टॉप पर पहुंचने में मददगार होगी।

अर्सलानअलीएव ने कहा, “इस मैच का विजेता ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं का अगला चैलेंजर बन सकता है।”

“भविष्य में अगर मुझे टाइटल शॉट मिला तो जरूर क्रिश्चियन ली का सामना करना चाहूंगा और पिछली हार का बदला भी पूरा करने की कोशिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण कैसे देखें

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.