3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण कैसे देखें

Stamp Fairtex stares down Ritu Phogat

ONE Championship दिसंबर महीने को यादगार बनाने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव किया जाएगा।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को इस्लाम मुर्ताज़ेव के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

को-मेन इवेंट में स्टैम्प फेयरटेक्स और ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट के बीच ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: WINTER WARRIORS को कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के Facebook पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत शुक्रवार, 3 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 3 दिसंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के YouTube चैनल पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे होगी।

ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा आप शनिवार, 4 दिसंबर को Oculus के माध्यम से वर्चुअल रियलिटी वेन्यू पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे से देख सकते हैं।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 3 दिसंबर को iQiYi, Great Sports, Douyin, Huya या Bilibili पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही SZTV पर बुधवार, 8 दिसंबर, गुरुवार, 9 दिसंबर और शुक्रवार, 10 दिसंबर को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

शनिवार, 18 दिसंबर को रात 10:30 बजे से QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 3 दिसंबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 3 दिसंबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो शुक्रवार, 3 दिसंबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 3 दिसंबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो को आप शुक्रवार, 3 दिसंबर को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

इसके अलावा 3 दिसंबर को रात 10 बजे से Channel 5 डायरेक्ट लाइव प्रसारण शुरु कर देगा।

थाईलैंड

ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण शुक्रवार, 3 दिसंबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 3 दिसंबर को रात 9:30 बजे से शो को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 3 दिसंबर को VieON और HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: WINTER WARRIORS को शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: WINTER WARRIORS का पूरा बाउट कार्ड

  • रेगिअन इरसल vs. इस्लाम मुर्ताज़ेव (ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. ऋतु फोगाट (एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल)
  • चिउ जियानलियांग vs. हिरोकी अकिमोटो (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • सायिद हुसैन अर्सलानअलीएव vs. टिमोफी नास्तुकिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • मार्कस अल्मेडा vs. कांग जी वॉन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • हू योंग vs. युया वाकामत्सु (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30