अर्सलानअलीएव Vs. नास्तुकिन II बनने की कहानी

Saygid Guseyn Arslanaliev DC 2391 768x512

बड़े स्टार्स से भरे डिविजन में टॉप पर पहुंचना बहुत मुश्किल है, लेकिन क्रमशः #3 और #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर सायिद “दागी” हुसैन अर्सलानअलीएव और टिमोफी नास्तुकिन ऐसे एथलीट्स हैं, जिनके मैचों में हमेशा धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता आया है।

दोनों के पास पावर और जबरदस्त स्किल्स हैं। इसलिए शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में उनका रीमैच बहुत धमाकेदार रहने वाला है।

उनका पहला मैच ONE: CONQUEST OF HEROES में हुआ, जिसमें “दागी” ने पहले राउंड में नॉकआउट से जीत प्राप्त की थी, लेकिन उसके बाद स्थिति काफी हद तक बदल चुकी है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उनके दूसरे मैच से पहले यहां जानिए अपनी पहली भिड़ंत के बाद दोनों फाइटर्स का प्रदर्शन कैसा रहा है।

2019 ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री

अर्सलानअलीएव की उस पहले राउंड में जीत के बाद दोनों एथलीट्स को ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह मिली, जिसमें डिविजन के 8 टॉप फाइटर्स शामिल थे।

“दागी” का शानदार सफर उसके बाद भी जारी रहा क्योंकि उन्होंने ONE: CALL TO GREATNESS में ईव “E.T” टिंग को केवल 25 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

दूसरी ओर, नास्तुकिन ने भी ONE इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक करते हुए जीत की लय वापस हासिल की। रूसी एथलीट ने मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में अमेरिकी आइकॉन एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को फिनिश किया।

उसी साल मई में अर्सलानअलीएव ने एक और पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने ONE: ENTER THE DRAGON में अमीर खान को फिनिश किया।

दुर्भाग्यवश, घुटने में लगी चोट के कारण नास्तुकिन को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा। इसलिए अल्वारेज़ को टूर्नामेंट में दोबारा जगह मिली, जिन्होंने पूर्व लाइटवेट किंग एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

मगर अभी और भी ड्रामा देखा जाना बाकी था।

फाइनल से कुछ हफ्ते पहले ही चोट के कारण अल्वारेज़ ने मैच से अपना नाम वापस ले लिया। उनकी जगह क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने ली, जो उससे कुछ समय पहले ही शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को नॉकआउट कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

ग्रां प्री का फाइनल तय हो चुका था और अर्सलानअलीएव डिविजन के चैंपियन को हराकर सिल्वर बेल्ट जीतना चाहते थे। वहीं “द वॉरियर” सिल्वर बेल्ट को भी अपने नाम कर खुद को डिविजन का टॉप फाइटर साबित करना चाहते थे।



‘दागी’ की शानदार स्ट्रीक का अंत

2019 लाइटवेट डिविजन के नजरिए से उतार-चढ़ाव भरा साल रहा, लेकिन ग्रां प्री के फाइनल ने डिविजन में एक नई ऊर्जा भर दी थी।

ONE: CENTURY में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन के सामने अर्सलानअलीएव के रूप में एक खतरनाक कंटेंडर की चुनौती थी।

अर्सलानअलीएव उस समय 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे और उन्हें अपने करियर की एकमात्र हार भी डिसक्वालीफिकेशन से मिली थी। तुर्की के स्टार को ये जीत बहुत फायदा पहुंचा सकती थी, लेकिन “द वॉरियर” उनपर भारी पड़ते दिखाई दिए।

ली ने अपने शानदार रेसलिंग और ग्राउंड गेम की बदौलत पूर्व BJJ वर्ल्ड चैंपियन को हराकर सिल्वर बेल्ट जीती और खुद को लाइटवेट डिविजन के टॉप फाइटर के रूप में स्थापित किया।

नास्तुकिन ने हासिल किया वर्ल्ड टाइटल शॉट

चोट से उबरने के बाद नास्तुकिन ने नवंबर 2020 में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX II में वापसी की, जहां उनका सामना पीटर “द आर्केंजल” बस्ट से हुआ।

Tiger Muay Thai और Russian Top Team के स्टार ने दमदार पंच और टेकडाउंस की बदौलत सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इस जीत के बाद उन्हें ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिला, लेकिन उनका आक्रामक फाइटिंग स्टाइल उनकी हार का कारण बना।

“ONE on TNT II” में ली के खिलाफ आक्रामक शुरुआत का भुगतान खतरनाक काउंटर हुक के रूप में करना पड़ा। उसके बाद “द वॉरियर” की ओर से लगीं निरंतर स्ट्राइक्स के बाद नास्तुकिन का चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

ली के चैंपियनशिप हारने के बाद की स्थिति

Saygid Guseyn Arslanaliev DC 2411

अर्सलानअलीएव और नास्तुकिन, दोनों को अपने-अपने आखिरी मैच में ली से ही हार मिली है, लेकिन दोनों अब उस हार के दौर को भुलाकर नए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं।

अब दोनों आमने-सामने आकर ये साबित करने को बेताब हैं कि वो अभी भी पूरी शिद्दत से वर्ल्ड टाइटल हासिल करना चाहते हैं। अब उनकी एक बड़ी जीत उन्हें डिविजन के टॉप पर पहुंचा सकती है।

अर्सलानअलीएव अपने 8-2 के रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना चाहेंगे, वहीं उनके रूसी प्रतिद्वंदी पुरानी हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

दोनों ने कुल मिलकर 22 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से 19 में उन्होंने अपने विरोधियों को फिनिश किया है। ये रिकॉर्ड साफ दर्शाता है कि दोनों फाइटर्स कभी भी फैसले को जजों के हाथों में नहीं देना चाहते इसलिए फैंस को उनसे धमाकेदार एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS का प्रसारण कैसे देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35