स्टैम्प का फोगाट पर जवाबी हमला: ‘उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी नहीं है’

Stamp Julie Mezabarba 1920X1280 ONE NextGen 17.jpg 768x511

स्टैम्प फेयरटेक्स जानती हैं कि ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट एक खतरनाक फाइटर हैं, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल से पहले फोगाट से डरी हुई हैं।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS के को-मेन इवेंट में दोनों एथलीट्स का आमना-सामना होगा। थाई स्टार का कहना है कि फोगाट के बयान उन्हीं की मानसिक हालत को दर्शा रहे हैं।

स्टैम्प ने कहा, “मैं उनसे डरी हुई नहीं हूं। ऋतु भी मेरी तरह एक इंसान ही तो हैं।”

“वो कुछ भी सोच सकती हैं, लेकिन असल में वो मुझसे डरी हुई हैं। अगर वो डरी हुई नहीं होतीं तो मेरे लिए ऐसे शब्द कभी नहीं कहतीं।”

इस ऐतिहासिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों फाइटर्स ने बहुत कड़ी मेहनत की है और दोनों के बीच बेहद करीबी मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

स्टैम्प भी ऐसा ही मानती हैं। पूर्व एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग क्वीन के सामने तीसरा ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका है और यही बात उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

Fairtex टीम की स्टार ने कहा, “जब से मैंने टूर्नामेंट के बारे में सुना, मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी क्योंकि MMA चैंपियन मेरा सपना है और मैं 3 खेलों की वर्ल्ड चैंपियन कहलाना चाहती हूं।”

“ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला है क्योंकि इस टूर्नामेंट को जीतकर मैं साबित कर दूंगी कि एक मॉय थाई फाइटर भी MMA बेल्ट जीत सकती है। साथ ही इससे दुनिया को थाईलैंड के लोगों की ताकत से भी अवगत करा पाऊंगी।

“अगर मुझे जीत मिली और जब रेफरी मेरे हाथ को ऊपर उठाकर कहेगा कि स्टैम्प फेयरटेक्स इस मैच की विजेता हैं। उस समय शायद मेरी आंखें नम हो जाएंगी।”

Stamp defeated Julie Mezabarba by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

मगर अपने सपने को सच करने के लिए उन्हें एक बेहद कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में स्टैम्प के रूप में एक स्ट्राइकर और फोगाट के रूप में एक ग्रैपलर के बीच क्लासिक स्ट्राइकर vs ग्रैपलर मुकाबला होने वाला है।

दोनों एथलीट्स का MMA रिकॉर्ड 7-1 का है और दोनों एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली हैं।

Fairtex टीम की एथलीट अपनी विरोधी के टैलेंट से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन वो काफी समय से फोगाट को फॉलो कर रही हैं और उनका मानना है कि उन्होंने भारतीय स्टार के गेम में कमजोरी ढूंढ ली है।

स्टैम्प ने कहा, “मैंने ऋतु के गेम को करीब से परखा है और उनके खिलाफ फाइट के लिए काफी समय से खुद को तैयार कर रही हूं।”

“उनकी ताकत सिर्फ एक ही है, वो केवल अपनी विरोधी को टेकडाउन कर ग्राउंड गेम में बढ़त बनाना जानती हैं, बस इतना ही। उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी नहीं है क्योंकि उनके पास केवल जैब और राइट हैंड है, जिनकी मदद से वो टेकडाउन को सेट-अप करती हैं।”



मगर अटैक करने के उसी एक तरीके ने भारतीय रेसलिंग सनसनी को टूर्नामेंट के फाइनल में जगह दिलाई है।

फोगाट ने क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल राउंड्स में क्रमशः मेंग बो और जेनेलिन ओलसिम के रूप में खतरनाक स्ट्राइकर्स को मात दी है। मगर स्टैम्प का कहना है कि उन्होंने उन मैचों के जरिए फोगाट के कमजोर पक्ष को ढूंढ निकाला है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी चिन (ठोड़ी) और पेट स्ट्राइक्स के प्रभाव को नहीं झेल सकते। मैं उनकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकती हूं।”

“ऋतु का स्टैमिना अच्छा है और आसानी से हार नहीं मानतीं। वो नॉकडाउन हुईं, फिर भी हार नहीं मानी। इसलिए मुझे ज्यादा आक्रामक ना होते हुए स्ट्राइक्स लगानी होंगी क्योंकि मेरे सावधान रहने से उन्हें टेकडाउन स्कोर करने का मौका नहीं मिल पाएगा।

“मैं अपनी मॉय थाई स्किल्स की मदद से टेकडाउन डिफेंस करूंगी। क्योंकि वो टेकडाउन के लिए बहुत तेजी से आगे आती हैं और उसी समय मुझे नी और एल्बो स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करना होगा।”

Stamp and Ritu Phogat square-off inside the Circle at ONE: NEXTGEN.

स्टैम्प मानती हैं कि यही गेम उनकी जीत की राह तय करेगा। फोगाट किसी भी हालत में अपनी विरोधी के करीब आना चाहेंगी, लेकिन थाई एथलीट उनके फॉरवर्ड मोमेंटम का फायदा उठाना चाहेंगी।

स्टैम्प ने कहा, “फाइट में शायद मेरी ओर से ना के बराबर किक्स देखने को मिलें। अगर मैंने किक्स पर फोकस किया भी तो उन्हें तेजी से लैंड करवाना होगा। हमें परखना होगा कि क्या वो किक्स के बावजूद आगे आकर मुझे टेकडाउन करने की कोशिश करती हैं या नहीं।”

“मुझे लगता है कि मैं नी और एल्बो स्ट्राइक्स से उन्हें नॉकआउट करने वाली हूं। उनके फिनिश होने की काफी अधिक संभावनाएं हैं क्योंकि उनकी बॉडी नी स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलने की आदी नहीं है।”

फोगाट की रेसलिंग से पार पाने के लिए स्टैम्प अपना बेस्ट गेम प्लान तैयार कर चुकी हैं।

ये तो समय ही बताएगा कि उनका प्लान कितना कारगर रहता है, लेकिन MMA बेल्ट जीतने और मौजूदा एटमवेट क्वीन के खिलाफ मैच हासिल करने के लिए वो पूरी जान लगा देंगी।

स्टैम्प ने कहा, “अगर मुझे जीत मिली तो मुझे एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा, जो मेरी फेवरेट फाइटर हैं।”

“अपनी सबसे पसंदीदा फाइटर के खिलाफ मैच पाकर मुझे बहुत खुशी होगी।”

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट के ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में पहुंचने तक का सफर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)