कैसे ऋतु फोगाट और स्टैम्प फेयरटेक्स ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल तक का सफर तय किया

Stamp Julie Mezabarba 1920X1280 ONE NextGen 46.jpg 768x512

स्टैम्प फेयरटेक्स और ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे बड़े विमेंस टूर्नामेंट में बची आखिरी 2 एथलीट्स हैं।

कई महीनों के सस्पेंस के बाद शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में दोनों बेहतरीन एथलीट्स ONE विमेंस वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने के इरादे से स्टैम्प और फोगाट सर्कल में उतरें, यहां देखिए उनके फाइनल में पहुंचने के शानदार सफर को।

फोगाट ने पिछड़ने के बाद भी मेंग बो को हराया

मेंग बो टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदारों में से एक थीं और ONE: EMPOWER में हुए क्वार्टरफाइनल मैच में उन्होंने “द इंडियन टाइग्रेस” को राइट हैंड के प्रभाव से झकझोर भी दिया था।

चीनी एथलीट ने मैच को फिनिश करने की कोशिश की, लेकिन फोगाट किसी तरह मैच में बनी रहीं और अब उनके छाने का समय था।

दूसरे राउंड की शुरुआत में भारतीय रेसलिंग स्टार ने मेंग को टेकडाउन करने के बाद पंच, एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाईं।

तीसरे राउंड में फोगाट ने एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल की और अंत तक एल्बो और नी स्ट्राइक्स से चीनी एथलीट को क्षति पहुंचाती रहीं।

फोगाट की हार न मानने की मानसिकता ने उनकी जबरदस्त वापसी करवाई और अंत में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

स्टैम्प ने रसोहायना से बदला पूरा किया

फोगाट के शानदार प्रदर्शन के बाद स्टैम्प ने एल्योना रसोहायना को विभाजित निर्णय से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ये जीत थाई एथलीट के लिए बहुत खास रही क्योंकि ONE: UNBREAKABLE III में रसोहायना, स्टैम्प को MMA में हराने वाली पहली एथलीट बनी थीं।

स्टैम्प हार का बदला पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध थीं और इस बार वो किसी भी हालत में हार नहीं मानना चाहती थीं। उन्होंने फाइट के दौरान रसोहायना की बॉडी पर दमदार राइट किक्स लगाईं और यूकेनियाई सबमिशन स्पेशलिस्ट को ग्रैपलिंग में भी कड़ी टक्कर दी।

रसोहायना ने सबमिशन मूव्स लगाने की कोशिश की, लेकिन स्टैम्प उनसे बच निकलीं, ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया और जीत से पहले उन्होंने भी रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की थी।

Fairtex टीम की स्टार का प्रदर्शन शानदार रहा और हार का बदला पूरा कर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।



फोगाट की ओलसिम पर एकतरफा जीत 

चोट के कारण इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा को ONE: NEXTGEN में सेमीफाइनल मैच से बाहर होना पड़ा। उन्हें जेनेलिन ओलसिम ने रिप्लेस किया।

फिलीपीना एथलीट के पास खोने को कुछ नहीं था इसलिए शुरुआत में उन्होंने पंचों की मदद से बढ़त बनाई, लेकिन कुछ समय बाद ही फोगाट का रेसलिंग गेम, ओलसिम पर हावी होने लगा था।

भारतीय एथलीट ने टेकडाउन करने के बाद टॉप पोजिशन को कायम रखा, ओलसिम के सबमिशन के प्रयासों को विफल करते हुए दमदार ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाती रहीं।

फिलीपीना एथलीट ने आखिरी समय तक हार नहीं मानी और अंत तक “द इंडियन टाइग्रेस” पर बढ़त बनाने के मौके तलाशती रहीं। मगर फोगाट अटैक के मामले में ओलसिम से हमेशा एक कदम आगे रहीं इसलिए तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

Evolve टीम की स्टार ने एक और शानदार जीत दर्ज कर साबित किया कि वो अंतिम समय पर विरोधी बदलने पर भी अपने गेम प्लान पर कितने अच्छे ढंग से अमल कर सकती हैं।

स्ट्राइकर्स की भिड़ंत में स्टैम्प बेहतर साबित हुईं

ONE: NEXTGEN के सेमीफाइनल में स्टैम्प को भी जूली मेज़ाबार्बा के रूप में नई प्रतिद्वंदी मिली क्योंकि हैम सिओ ही को चोट के कारण अपना नाम वापस लेना पड़ा।

मैच से पहले ब्राजीलियाई किकबॉक्सर ने कहा था कि स्टैम्प का मॉय थाई स्टाइल उनके सामने बहुत धीमा रहने वाला है। मगर फाइट के दौरान थाई स्टार की स्ट्राइकिंग ने ही उन्हें बढ़त दिलाए रखी।

मेज़ाबार्बा के कुछ पंच जरूर लैंड हुए, लेकिन वो स्टैम्प को हराने में नाकाफी साबित हुए।

स्टैम्प ने एक बार फिर दिखाया कि उनका ग्राउंड गेम भी सुधर रहा है। ग्राउंड फाइटिंग के दौरान उन्होंने RD Champions टीम की एथलीट को दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर क्षति पहुंचाई और रीयर-नेकेड चोक लगाने के भी मौके तलाशे।

मेज़ाबार्बा ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन थाई स्टार को हराने में नाकाम रहीं। पूर्व मॉय थाई और किकबॉक्सिंग क्वीन ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की और अब लगातार ग्लोबल स्टेज पर तीसरे वर्ल्ड टाइटल को जीतने के इरादे से आगे बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: 3 बड़ी बातें जो हमें ONE: NEXTGEN II से पता चलीं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35