फाइनल में स्टैम्प ने फोगाट को धमाकेदार अंदाज में हराने का प्लान बनाया

Stamp Julie Mezabarba 1920X1280 ONE NextGen 23.jpg 768x511

स्टैम्प फेयरटेक्स का 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अभी भी जीवित है क्योंकि उन्होंने ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में जगह बना ली है।

ONE: NEXTGEN में थाई स्टार ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में जूली मेज़ाबार्बा को मात दी और अब उनका सामना ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा।

पूर्व मॉय थाई और किकबॉक्सिंग क्वीन साबित करती आई हैं कि उनकी एलीट लेवल की स्टैंड-अप स्किल्स उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के टॉप पर पहुंचा सकती हैं।

सेमीफाइनल से पूर्व मेज़ाबार्बा ने दावा किया था कि स्टैम्प का मॉय थाई गेम उनके सामने कमजोर पड़ने वाला है। मगर Fairtex टीम की स्टार ने इस बात को गलत साबित करके दिखाया क्योंकि उन्होंने सब्र से काम लेकर अटैक किया और ब्राजीलियाई एथलीट पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

स्टैम्प किसी भी तरीके से फाइट कर सकती थीं, लेकिन मेज़ाबार्बा की स्टैंड-अप गेम में बने रहने की रणनीति के बाद उन्होंने अपनी मॉय थाई स्किल्स का सहारा लिया।

उन्होंने कहा, “वो मॉय थाई नहीं, MMA फाइट थी। मगर मेरा नेचुरल गेम मॉय थाई है और जूली का किकबॉक्सिंग। इसलिए जूली मेरे साथ किकबॉक्सिंग करने की कोशिश कर रही थीं।”

“इसलिए मैंने भी अपने मॉय थाई गेम का इस्तेमाल किया क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरा गेम उनसे बेहतर है। मुझे पता था कि मॉय थाई में वो मेरी बराबरी नहीं कर पाएंगी।

“इसलिए वो अंतिम राउंड में मुझे टेकडाउन करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन मैंने भी अच्छा डिफेंस किया।”

मेज़ाबार्बा के किकबॉक्सिंग बैकग्राउंड को देखते हुए स्टैम्प स्टैंड-अप गेम के लिए पहले से तैयार थीं और इसी वजह से उन्हें बढ़त बनाने में आसानी हुई।

उन्होंने कहा, “मैंने ग्राउंड गेम की तैयारी की थी, लेकिन अपनी विरोधी के टेकडाउंस से बचने के लिए ज्यादा ट्रेनिंग की थी।”

“मैं स्ट्राइकिंग का ज्यादा अभ्यास करती हूं, लेकिन एल्योना रसोहायना एक ग्रैपलर हैं इसलिए उनके खिलाफ मैच के लिए मैंने ग्राउंड गेम का ज्यादा अभ्यास किया था। जूली का किकबॉक्सिंग गेम काफी अच्छा है इसलिए मैंने इस बार स्ट्राइकिंग पर ज्यादा ध्यान दिया।”

अगले मैच में थाई एथलीट को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। ऋतु फोगाट अपने रेसलिंग और ग्राउंड गेम के लिए फेमस हैं, इसका मतलब स्टैम्प को सबमिशन मूव्स का शिकार बनने से बचना होगा।

Fairtex टीम की स्टार ने “द इंडियन टाइग्रेस” को दूर रहकर क्षति पहुंचाने की रणनीति बनाई है, लेकिन वो जानती हैं कि अगले मैच में उनकी स्किल्स की कठिन पररीक्षा ली जाएगी।

स्टैम्प ने कहा, “मैं जानती हूं कि ऋतु का रेसलिंग गेम कितना अच्छा है। मैं उन्हें खुद से दूर रखने की कोशिश करूंगी। मैं उनके करीब नहीं आना चाहती और अपनी मॉय थाई स्किल्स से उन्हें दूर रखने का प्रयास करूंगी।”

“ऋतु की चुनौती कठिन होगी, मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। मुझे हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि वो ग्राउंड गेम और रेसलिंग में बहुत अच्छी हैं।

“मैं उनके खिलाफ सर्कल में पूरी तैयारी के साथ उतरने वाली हूं। ज्यादा कड़ी मेहनत करूंगी, खासतौर पर टेकडाउंस से बचने के लिए। अगले मैच में मुझे ऋतु से एक कदम आगे सोचकर चलना होगा।”

जब किसी फाइट में बहुत कुछ दांव पर लगा हो, ऐसी स्थिति में फाइटर्स को स्थिति के हिसाब से गेम प्लान तैयार करना होता है। वहीं जब “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की बात हो तो दोनों ही एथलीट्स एक-दूसरे से बेहतर गेम प्लान तैयार करना चाहेंगी।

स्टैम्प अपने गेम को सही तरीके से अमल में लाने की कोशिश करेंगी और भारतीय स्टार को अपने गेम पर अमल करने से रोकना चाहेंगी।

स्टैम्प ने कहा, “मैं ऋतु से दूरी बनाए रखकर अटैक करूंगी। पंच लगाऊंगी, क्लिंच, नी और किक्स लगाते हुए उन्हें हराना चाहती हूं।”

Stamp defeated Julie Mezabarba by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

ये भी पढ़ें: 3 बड़ी बातें जो हमें ONE: NEXTGEN के जरिए पता चलीं

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)