3 बड़ी बातें जो हमें ONE: NEXTGEN के जरिए पता चलीं

Stamp Julie Mezabarba 1920X1280 ONE NextGen 29.jpg 768x512

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN के धमाकेदार एक्शन के बाद ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री दोबारा सुर्खियों में छा गई है।

इतिहास के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट की 2 सेमीफाइनल बाउट्स ने शो को हेडलाइन किया। वहीं कार्ड में शामिल 4 अन्य मैचों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

यहां आप उन 3 चीज़ों के बारे में जानिए जो हमें ONE: NEXTGEN के जरिए पता चली हैं।

#1 ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट्स सामने आईं

Stamp and Ritu Phogat square-off inside the Circle at ONE: NEXTGEN.

ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में 2 अलग-अलग खेलों में महारत रखने वाली एथलीट्स आमने-सामने आएंगी।

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने को-मेन इवेंट में जेनेलिन ओलसिम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया है। फिलीपीना एथलीट के सबमिशन गेम ने पहले भारतीय स्टार के लिए मुश्किलें खड़ी कीं, लेकिन अंत में फोगाट का रेसलिंग गेम उनपर भारी पड़ा।

मैच के बाद फोगाट फाइनल मैच को देखने के लिए वापस आईं।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद स्टैम्प फेयरटेक्स ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। थाई स्टार ने अपने बेहतर मॉय थाई गेम की मदद से जूली मेज़ाबार्बा पर बढ़त बनाई और उनकी ओर से शानदार ग्राउंड फाइटिंग भी देखने को मिली।

फोगाट और स्टैम्प का कभी ना कभी आमने-सामने आना तय था और अब ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में दोनों भिड़ने को तैयार हैं। 2 उभरती हुई स्टार्स और अपने-अपने गेम में महारत रखने वाली एथलीट्स अब टॉप कंटेंडर्स में अपनी जगह बना चुकी हैं।

अब उनके पास ONE एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने का मौका है। “द इंडियन टाइग्रेस” vs स्टैम्प मैच ही तय करेगा कि “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की अगली चैलेंजर कौन होगी।

#2 अज़ीज़पोर ने खुद को टॉप हेवीवेट कंटेंडर्स के रूप में स्थापित किया

Iraj Azizpour defeated Anderson Silva by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

आखिरी समय पर प्रतिद्वंदी बदलने से भी इराज अज़ीज़पोर के ONE डेब्यू पर कोई असर नहीं पड़ा। ईरानी स्ट्राइकर ने हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की है।

पहले राउंड में अज़ीज़पोर ने आक्रामक शुरुआत की और लेफ्ट हाई किक लगाकर सिल्वा को मैट पर भी गिराया। “ब्रेडॉक” 8-काउंट का जवाब देकर मैच में बने रहे, लेकिन 3 राउंड्स के दौरान उनके पास ईरानी एथलीट के अटैक्स का कोई जवाब नजर नहीं आया। अज़ीज़पोर के निरंतर दबाव के चलते उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

हालांकि, वो रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ मैच के रद्द होने को लेकर निराश थे, मगर उन्होंने इस निराशा को अपने प्रदर्शन पर हावी नहीं होने दिया। ईरानी एथलीट ने अपने ONE Super Series डेब्यू को इंजॉय किया, मैच के दौरान और बाद में भी उन्हें मुस्कुराते देखा गया।

वो खुश इसलिए भी थे क्योंकि इस जीत ने उन्हें सबसे पहले ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल करवा दिया है।

#3 मिआडो ने पूरे स्ट्रॉवेट डिविजन को सावधान किया

Jeremy Miado defeats Miao Li Tao by TKO at ONE: NEXTGEN.

जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो और मियाओ ली ताओ का आमना-सामना 2 साल पहले हुआ, तब फिलीपीनो एथलीट ने जम्पिंग-नी लगाकर नॉकआउट जीत हासिल की थी। ONE: NEXTGEN में मियाओ के खिलाफ एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने साबित किया कि 2 साल पहले आई जीत उन्हें कड़ी मेहनत के दम पर मिली थी।

शुरुआत में “द जैगुआर” ने अपने विरोधी पर दमदार जैब लगाया। मिआडो अपने पंचों को लैंड करवाकर मियाओ के पंचों से बचने के लिए दूर चले जा रहे थे। Marrok Force MMA जिम के मेंबर का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था इसलिए उन्होंने अपने विरोधी की बॉडी और पैरों को किक्स से क्षति पहुंचानी शुरू की।

दूसरे राउंड की शुरुआत में मिआडो ने मियाओ को लेफ्ट हुक लगाकर झकझोरा। चीनी एथलीट, रेफरी द्वारा इस बाउट को रोके जाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन “द जैगुआर” ने मौके का फायदा उठाकर मैच को फिनिश करने की कोशिश की। इसलिए मिआडो की ओर से कुछ और पंचों के बाद रेफरी ने मैच को समाप्त कर दिया।

फिलीपीनो स्टार ने अपने प्रदर्शन से पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है। उनका स्ट्राइकिंग बहुत बेहतरीन हैं और अपने गेम में सुधार करते हुए स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty