मेज़ाबार्बा को हराकर ग्रां प्री के फाइनल में पहुंची स्टैम्प

Stamp Julie Mezabarba 1920X1280 ONE NextGen 15.jpg 768x512

जूली मेज़ाबार्बा ने ONE: NEXTGEN में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच से पूर्व काफी कुछ कहा था, फिर भी वो स्टैम्प की चुनौती से पार नहीं पा सकीं।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को स्टैम्प ने स्टैंड-अप गेम को कंट्रोल किया और ग्राउंड फाइटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Stamp defeated Julie Mezabarba by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

दोनों एथलीट्स ने शुरुआत में किक लगाकर एक-दूसरे के गेम को परखा। थाई स्टार ने दमदार लो किक्स लगाईं, वहीं जब स्टैम्प ने बॉडी पर अटैक करने की कोशिश की, तब मेज़ाबार्बा ने राइट हैंड्स से उन्हें काउंटर किया।

स्टैम्प के फेक मूव्स के कारण मेज़ाबार्बा के अधिकतर पंच मिस हो रहे थे इसलिए ब्राजीलियाई एथलीट ने अपनी रणनीति में बदलाव कर अपनी विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

वो स्टैम्प को ग्राउंड पर लाने में सफल रहीं, मगर थाई स्टार अगले ही पल दोबारा खड़ी हो गईं। क्लिंच करते हुए मेज़ाबार्बा ने नी स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन राउंड का अंत Fairtex टीम की स्टार के दमदार पंचों के लैंड होने के साथ हुआ।

दूसरे राउंड की शुरुआत में स्टैम्प ने दमदार किक्स लगाईं। RD Champions टीम की स्टार ने एक किक को पकड़ा और कई दमदार राइट हैंड्स को लैंड करवाया, जिससे थाई एथलीट बैकफुट पर चली गईं और मेज़ाबार्बा ने मौके का फायदा उठाकर डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया। जब उन्होंने स्टैम्प के पैरों को जकड़ने की कोशिश की, तभी स्टैम्प ने झटका देते हुए माउंट पोजिशन हासिल की।

यहां से स्टैम्प ने अपनी प्रतिद्वंदी पर खतरनाक एल्बो और पंच लगाए। मेज़ाबार्बा बच निकलने की फिराक में थीं, मगर थाई एथलीट ने उनकी बैक को निशाना बनाकर पंच लगाने जारी रखे और रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश भी की।

ब्राजीलियाई एथलीट किसी तरह अंतिम राउंड में प्रवेश करने में सफल रहीं, लेकिन स्कोरकार्ड्स में वो बहुत पिछड़ चुकी थीं।

Stamp defeated Julie Mezabarba by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

मेज़ाबार्बा ने जम्पिंग और स्पिनिंग अटैक्स के जरिए स्टैम्प के डिफेंस को भेदने की कोशिश की। मगर पूर्व 2-स्पोर्ट क्वीन ने शानदार फुटवर्क करते हुए मेज़ाबार्बा से उचित दूरी बनाए रखी और इस दौरान राउंड किक्स और पुश किक्स लगाईं।

प्रभावशाली फ्रंट किक के लैंड होने के बाद भी मेज़ाबार्बा थाई स्टार को जीतने से नहीं रोक पाईं। मेज़ाबार्बा ने एक और बॉडी किक को पकड़कर कई राइट हैंड्स लगाए, लेकिन उनसे स्टैम्प को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची।

अंत में स्टैम्प को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और अब वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में पहुंच गई हैं।

Stamp defeated Julie Mezabarba by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

इस जीत के साथ उनका MMA रिकॉर्ड 7-1 का हो गया है और उनका सामना सिल्वर बेल्ट के लिए फाइनल में ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगा और फाइनल की विजेता को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.