3 फाइट्स जो ONE Fight Night 2 को बहुत यादगार बना सकती हैं

Timofey Nastyukhin Dagi Arslanaliev WINTERWARRIORS 1920X1280 9 768x512

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III को 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले हेडलाइन करेंगे।

इन बड़े मुकाबलों से पहले भी अमेरिकी फैंस को कई एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिलेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई के दिग्गजों से लेकर युवा स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

यहां जानिए ONE Fight Night 2 की 3 फाइट्स के बारे में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

टिमोफी नास्तुकिन vs. हलील अमीर

टिमोफी नास्तुकिन को MMA के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक माना जाता है और उनकी भिड़ंत अपना ONE डेब्यू कर रहे हलील अमीर से होगी, जिनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है।

क्या हमें इससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत है?

नास्तुकिन लंबे समय से ONE के फैन फेवरेट फाइटर रहे हैं और उन्हें अपने आक्रामक और खतरनाक स्टाइल के लिए जाना जाता है जिसने उन्हें कई शानदार नॉकआउट जीत दिलाई हैं, जिनमें 6 सेकंड में आई फ्लाइंग नी नॉकआउट रिकॉर्ड जीत भी शामिल है।

दूसरी ओर, 28 वर्षीय स्टार अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शानदार प्रदर्शन पूरे डिविजन को सावधान करना चाहेंगे।

अगर टर्किश स्टार #3 रैंक के कंटेंडर नास्तुकिन को हरा पाए तो तुरंत लाइटवेट डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बन जाएंगे।

अनीसा मेक्सेन vs. डांगकोंगफाह बंचामेक

इस एटमवेट मॉय थाई बाउट में काफी कुछ दांव पर लगा होगा, जिसमें एक लैजेंड की भिड़ंत थाईलैंड सबसे तेजी से उभरती हुई स्टार्स में से एक से होगी।

अनीसा मेक्सेन को किसी परिचय की जरूरत नहीं। वो 7 बार किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और ONE रिकॉर्ड 2-0 का है। उन्हें दुनिया की टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फीमेल स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

अपनी आखिरी फाइट में 34 वर्षीय स्टार पहले से अधिक खतरनाक नजर आईं और 3 राउंड तक मैरी रूमेट को डोमिनेट करते हुए दिखाया कि उनका अभी रुकने का कोई मन नहीं है।

मगर डांगकोंगफाह बंचामेक को कमजोर समझना “C18” के लिए बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है।

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपना ONE डेब्यू कर रही होंगी, लेकिन इससे पहले वो मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को 2 बार हरा चुकी हूं।

परिस्थितियों को देखते हुए दोनों एथलीट्स को एक जीत अगली फाइट में वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

दोनों फाइटर्स को अपने फ्रंट-फुट पर रहने वाले आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है इसलिए फैंस को जबरदस्त एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

राडे ओपाचिच vs. जियानिस स्टोफोरीडिस

लीड कार्ड की शुरुआत राडे ओपाचिच और जियानिस स्टोफोरीडिस के हेवीवेट मुकाबले से होगी और दोनों खुद को साबित करने के लिए बेताब हैं।

सर्बियाई और ग्रीक एथलीट का मनोबल इसलिए भी बढ़ा होगा क्योंकि ये ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट है और साथ ही वो सर्कल में पहली हार झेलने के बाद जीत की लय वापस पाना चाहेंगे।

ओपाचिच ने दिसंबर 2020 में हुए ONE: BIG BANG II में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में नॉकआउट से जीत प्राप्त की थी। सर्बियाई स्टार ने उसके बाद लगातार 3 मैचों को स्टॉपेज से जीता, लेकिन ONE 158 में ग्युटो इनोसेंटे उन्हें ONE में हराने वाले पहले एथलीट बने।

बेहतरीन स्किल सेट और अनुभव के साथ से ओपाचिच ने किक्स, नी स्ट्राइक्स और दमदार पंच लगाते हुए खुद को एक खतरनाक फाइटर के रूप में स्थापित किया है।

उनके सामने “हरक्यूलिस” खड़े होंगे, जिन्हें जबरदस्त पंचिंग पावर और मजबूत ठोड़ी के लिए जाना जाता है। स्टोफोरीडिस दुनिया के किसी भी हेवीवेट किकबॉक्सर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

अपने पिछले मुकाबले में बहुमत निर्णय से हार झेलने के बाद वो फैंस को दिखाना चाहेंगे कि उनकी पावर में किसी तरह की कमी नहीं आई है।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34