7 अक्टूबर को ONE Fight Night 15 में होगी टिमोफी नास्तुकिन Vs. झांग लिपेंग फाइट

Timofey Nastyukhin Halil Amir ONE on Prime Video 2 1920X1280 59

ONE Fight Night 15: Haggerty vs. Andrade के लिए 2 खतरनाक फिनिशर्स के बीच लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच का ऐलान किया गया है।

शनिवार, 7 अक्टूबर को यूएस प्राइमटाइम पर लाइव आने वाले इवेंट में टिमोफी नास्तुकिन का सामना चीनी स्टार “द वॉरियर” झांग लिपेंग से होगा।

नास्तुकिन को अपने आक्रामक और निडर फाइटिंग स्टाइल के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन इस समय रूसी एथलीट साबित करना चाहते हैं कि वो अब भी टॉप लाइटवेट MMA स्टार्स में से एक हैं।

नास्तुकिन को 2021 में मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ नॉकआउट से हार मिली थी और उसके बाद उन्हें 2 अन्य मुकाबलों में भी निराशा हाथ लगी है।

हालांकि उनकी ये हार टॉप-5 कंटेंडर्स के खिलाफ आईं, लेकिन 33 वर्षीय स्टार जानते हैं कि दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होने के लिए उन्हें झांग पर हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी।

दूसरी ओर, “द वॉरियर” को कम नहीं आंका जा सकता।

उन्हें 45 प्रोफेशनल मैचों का अनुभव प्राप्त है और डिविजन के नामी फिनिशर्स में से एक हैं। उनकी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स उन्हें बेस्ट एथलीट्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करती हैं।

चीनी एथलीट के ONE करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई थी, जहां उन्होंने पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग को मात दी थी।

मगर अगले विरोधी की तरह झांग भी अपना पिछला मैच हारने के बाद वापसी कर रहे होंगे। उन्हें पिछले साल सितंबर में सायिद इज़ागखमेव के खिलाफ ONE में अपनी पहली हार झेलनी पड़ी थी।

स्पष्ट रूप से कहें तो दोनों एथलीट्स को अपने खतरनाक फाइटिंग स्टाइल्स के लिए जाना जाता है और इस मैच का विजेता ही वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में आगे बढ़ पाएगा।

ONE Fight Night 15 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4