हवाई में शादी के बंधन में बंधे क्रिश्चियन ली

Christian Lee Married February 2020 768x512

क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली आखिरकार खुद को एक मैरिड मैन कह सकते हैं।

मंगलवार, 25 फरवरी को सिंगापुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स हीरो अपनी मंगेतर केटी के साथ अमेरिका के हवाई के हलीवा में एक शानदार समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

उनके परिवार के सदस्य उनकी बहन, ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और उनके पति, ONE Championship बेंटमवेट स्टार ब्रूनो पुची भी समारोह में मौजूद रहे।

ली मूल रूप से केटी से सात साल पहले मिलिलानी हाई स्कूल की कुश्ती टीम में मिले थे। बाद में केटी ने उनके साथ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के लिए हवाई के वायापाहु में United MMA जॉाइन किया था।

समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया और दोनों में प्यार हो गया।

बाकी वो जैसा कहते हैं, वो एक इतिहास है।

ली के लिए ये यादगार 365 दिन रहे हैं।

“द वॉरियर” ने पिछली मई में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

फिर उन्होंने अक्टूबर में ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के लिए तुर्की के सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव को पराजित किया था।

अब उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त से शादी करके इस शानदार दौर को पूरा कर लिया है।

ONE Championship इस हैपी कपल को बधाई देना चाहता है। साथ ही जीवन भर उनकी खुशी और प्यार की कामना भी करता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October