ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच और टोनन के खिलाफ भी फाइट चाहते हैं गुयेन

Martin Nguyen DCIMG_6596 768x512

साल 2020 में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उस बुरे दौर के बारे में सोच अब उन्हें दोबारा फेदरवेट डिविजन का चैंपियन बनने की प्रेरणा मिल रही है।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार को ONE: INSIDE THE MATRIX में थान ली के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले में फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल को गंवाना पड़ा और ये साल 2017 के बाद पहला मौका रहा जब गुयेन ने साल का अंत एक चैंपियन के रूप में ना किया हो।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में गुयेन ने पिछले 12 महीनों, हार से लिए गए सबक और नए प्लान के बारे में भी बात की।

ONE Championship: पिछला एक साल आपके लिए कैसा गुजरा? उस साल से आपको क्या सीख मिली?

मार्टिन गुयेन: ये साल काफी दिलचस्प रहा। साल की शुरुआत में मुझे थान ली के खिलाफ मैच मिलने वाला था और 3 महीने ट्रेनिंग के लिए मैं अपने परिवार से दूर भी रहा, लेकिन बाद में मुझसे कहा गया कि मुझे ऑस्ट्रेलिया वापस लौटकर खुद को क्वारंटाइन करना होगा।

COVID-19 महामारी ने सभी पर बुरा असर डाला और ऐसे काफी लोग थे, जिन्हें लॉकडाउन लगने के कारण देशों के बॉर्डर बंद होने से काफी परेशानी हुई, लेकिन ये सब हमारे ही हित में था। एक मनुष्य के तौर पर हमने खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढाला और महामारी को फैलने से रोकने की कोशिश की।

परिस्थितियों से तालमेल बैठाना काफी कठिन रहा। मैं केवल अपने घर पर ही ट्रेनिंग कर पा रहा था, बाहर मास्क पहनकर जाना होता था। पिछले साल मुझे यही चीज सीखने को मिली कि किसी भी परिस्थिति को खुद पर हावी ना होने दें। ऐसी चीज पर समय क्यों बर्बाद करना, जिसे हम बदल ही नहीं सकते। आपको केवल परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने की जरूरत है।

ONE: क्या उस खाली समय में आप अपनी निजी जिंदगी को प्राथमिकता दे पाए?

मार्टिन: हां, मेरे लिए मेरा परिवार और स्वास्थ्य सबसे अधिक मायने रखता है।

ये अच्छी बात रही कि मेरे पूरे परिवार में से किसी को भी COVID नहीं हुआ। मेरे सबसे करीबी व्यक्तियों में से अगर किसी को हुआ तो वो आंग ला न संग और उनका परिवार रहा। इसलिए ट्रेनिंग के लिए वापस फ्लोरिडा जाने पर संशय की स्थिति बनी हुई थी और जब मैं वहां वापस गया तो कीटाणुओं का डर हमेशा सताता रहता और खुद को स्वच्छ रखने की कोशिश करता।

पूरी टीम के मेंबर्स को COVID होता जा रहा था इसलिए मैं वहां जाने को लेकर उलझन में था, लेकिन 9 हफ्ते मैंने वहां गुजारे फिर भी मुझे कुछ नहीं हुआ। मैं उन लोगों में से एक रहा जो COVID की चपेट में नहीं आए।

ऑस्ट्रेलिया वापस आने के बाद अहसास हुआ कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं काफी अच्छी थीं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्हें इस महामारी के फैलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां बहुत अच्छी रहीं। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि मेरे परिवार में से किसी को भी कोरोनावायरस नहीं हुआ।

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: पहले कैम्प के बाद आपको बिना कोई मैच का हिस्सा बने फ्लोरिडा से वापस लौटना पड़ा। उसके बाद क्या आपको लगा कि महामारी की वजह से आपके एक और मैच को रद्द किया जा सकता था?

मार्टिन: बिल्कुल, मैं सभी चीजों को लेकर उलझन में था। मैच से 2 दिन पहले तक परेशान रहता था, मेरे एक कॉर्नरमैन को COVID पॉज़िटिव भी पाया गया इसलिए ली के खिलाफ मेरा मैच रद्द होने की कगार पर था। आंग ला और मैं मेन और को-मेन इवेंट का हिस्सा थे और हमसे कहा गया कि हमने ली के साथ समय बिताया था इसलिए मुकाबले को कैंसिल भी किया जा सकता है।

मुझे लगा कि अब इस मैच को रद्द होने से कोई नहीं रोक पाएगा, इस कारण मैं शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करने लगा। कुछ भी हमारी इच्छा अनुसार नहीं हो रहा था, लेकिन अंत में हम किसी चीज का अनुभव किए बिना उसमें बदलाव नहीं ला सकते।

हार या कोई बुरी चीज हुए बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते। चैंपियनशिप बेल्ट हारने से मुझे बेल्ट के अपने पास होने का महत्व पता चला, जिससे अब मुझे पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।



ONE: आपका मैच अक्टूबर में हुआ। हार को स्वीकार करने के बाद आपके क्या विचार रहे?

मार्टिन: मैं यही सोचता हूं कि मैच में मैंने क्या गलत किया। मैंने जो गेम प्लान तैयार किया था, मैं उसपर टिका नहीं रह सका। एक हफ्ते के उस खराब समय के बारे में सोचकर और सिंगापुर के होटल के कमरे में दिन में 23 घंटे तक क्वारंटाइन रहने जैसी चीजें मुझे भावुक कर रही थीं। अपने जीवन में पहली बार मैंने इतना चिंताजनक रवैया अपनाया हुआ था।

आमतौर पर, मैं इवेंट वीक को एंजॉय करता हूं क्योंकि हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी होती हैं, लेकिन इस बार हम अपने कमरों में बंद थे। मैं लगातार मैच के बारे में सोच रहा था, जिससे मैं मानसिक रूप से भी कमजोर महसूस करने लगा था।

मेरे अंदर इतनी भावनाएं उमड़ रही थीं कि मैं किसी को क्षति पहुंचाना और फाइट करना चाहता था। मुझे अपने द्वारा की गई कड़ी मेहनत, वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट या एक एथलीट के तौर पर अपने पद की, इनमें से मुझे किसी बात की चिंता नहीं थी। मैं केवल सर्कल में जाकर किसी को क्षति पहुंचाना चाहता था और मैंने ऐसा ही किया, लेकिन बाद में इसका भुगतान भी मुझे ही करना पड़ा।

मैं ऐसे मैच का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहूंगा, मुझे एक शॉट लगाने के बदले 2 शॉट्स का प्रभाव झेलना पड़ रहा था। मेरे शॉट्स लैंड हो रहे थे या नहीं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, जो मेरे सामान्य स्वभाव से बहुत अलग रहा। मगर मैच में जो हुआ, वो अब बीती बात है। वो जीत के इरादे से आए थे और मैं केवल उन्हें क्षति पहुंचाने के इरादे से, हमारे बीच यही सबसे बड़ा अंतर रहा।

उस हार ने मुझे एक जोरदार तमाचा जड़ा। मैं इस तरह से हार के बाद खुद से नजरें नहीं मिला पा रहा था। अंततः एक हार आपको और भी मजबूत बनाती है और मैं रीमैच प्राप्त करने के लिए अब कड़ी मेहनत कर रहा हूं। जब भी मुझे मैच मिलेगा तो लोगों को मेरा असली रूप देखने को मिलेगा।

Martin Nguyen drops his ground strikes at ONE: DAWN OF HEROES.

ONE: आप काफी समय से डिविजन के टॉप पर बने रहे। क्या आप अगले ही मैच में चैंपियनशिप मैच पाना चाहते हैं या फिर उससे पहले गैरी टोनन या किसी अन्य टॉप कंटेंडर का सामना करना चाहेंगे?

मार्टिन: मेरा लक्ष्य रीमैच प्राप्त करना और लोगों की मांग को पूरा करना भी है। मैं 3 साल तक चैंपियन रहा और उसे 4 बार डिफेंड भी किया, इसलिए मुझे रीमैच मिलना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। मुझे लगता है कि थान ली भी रीमैच के इच्छुक होंगे।

लेकिन इस राह में गैरी टोनन भी मजबूती से डटे हुए हैं। अब ONE चाहे मुझे तुरंत रीमैच दे या टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच, वो कंपनी के ऊपर निर्भर है। मैं टोनन का सामना करना चाहता हूं, लेकिन अपने टाइटल को डिफेंड करते समय। इसलिए मैं जब तक ली को हराकर दोबारा चैंपियन नहीं बन जाता, तब तक टोनन के साथ मैच का शायद मैं इच्छुक ना रहूं।

मैंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है, अब आगे जो भी हो मेरा लक्ष्य रीमैच प्राप्त करना ही है। अब ONE मुझे वो मैच दे या फिर उससे पहले 1 या 2 नॉन-टाइटल मैच भी मिले तो भी मैं उनके लिए तैयार रहूंगा।

ONE: अब आपने दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है, क्या आपने कोई समय निर्धारित किया है कि आप सर्कल में कब वापसी करना चाहते हैं?

मार्टिन: मुझे मार्च में वापसी की उम्मीद है। मैं अक्सर सिडनी में अपनी टीम के साथ 3-4 हफ्तों की ट्रेनिंग करता हूं और उसके बाद फ्लोरिडा जाता हूं, लेकिन इस बार इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।

पिछली बार मैं फ्लोरिडा में करीब 8 हफ्तों तक रुका, लेकिन इस बार ये संख्या 4 हफ्तों की होगी। ये सब उस बात पर निर्भर करता है कि मुझे मैच कब मिलेगा लेकिन मैं मार्च में वापसी की उम्मीद कर रहा हूं।

Martin Nguyen celebrates his TKO victory at ONE: DAWN OF HEROES.

ये भी पढ़ें: ONE Championship स्टार्स ने 2020 की अपनी सबसे खास यादों को साझा किया

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)