थान ली ने मार्टिन गुयेन को नॉकआउट कर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल हासिल किया

Martin Nguyen Thanh Le inside the matrix 1920X1278 10 768x511

पलक झपकते ही, थान ली ONE Championship में #3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर से डिविज़न के किंग बन गए।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में वियतनामी मूल के अमेरिकी ने मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को तीसरे राउंड में नॉकआउट किया और ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

The SHOCKING ending to the ONE Featherweight World Title fight between Martin Nguyen and Thanh Le!

The SHOCKING ending to the ONE Featherweight World Title fight between Martin "The Situ-Asian" Nguyen and Thanh Le MMA! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

सिंगापुर इंडोर स्टेडीयम में बाउट की शुरुआत में ली ने सर्कल के अंदर रहते हुए डिफेंडिंग चैंपियन को टायक्वोंडो किक्स से परखा। गुयेन ने सरलता से सर्कल के बीच में मैच को कंट्रोल किया और कुछ पंच मारे।

मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, ली की किक्स भी बढ़ी और उन्होंने गुयेन के सिर पर निशाना साधा। “द सीटू-एशियन” सभी प्रहारों को ब्लॉक करने में सक्षम हुए, सिवाय एक के जहां उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के वार का स्वाद चखना पड़ा।

बाउट ने जैसे ही तेज़ी पकड़ी, गुयेन के पेट के निचले हिस्से पर अनजाने में लगी, एक लो किक ने मैच को कुछ देर के लिए रोका, लेकिन Sanford MMA के प्रतिनिधि ने ख़ुद को संभाला और कुछ ही पलों में मैच में वापसी की।

बाउट के दोबारा शुरु होने के बाद, गुयेन लो किक्स से वार करने लगे और जब भी मौका मिलता, वो अपने चैलेंजर के ठोड़ी को निशाना बनाते। ली ने भी कुछ वैसा ही किया, लेकिन दोनों ही एथलीट्स एक दूसरे को मात देने में असमर्थ रहे और राउंड खत्म हो गया।

Martin Nguyen Thanh Le inside the matrix 1920X1278 2.jpg

दूसरे राउंड में ली की किक्स में थोड़ी कमी आईं, लेकिन उनमें नहीं। वियतनामी मूल के अमेरिकी ने सर्कल के अंदर रहते हुए वर्ल्ड चैंपियन को अपने सामने ही रखा और बीच-बीच में अपने नॉकआउट पंच मारने की कोशिश करते रहे।

ली ने अपने एंगल्स पर काम जारी रखा, लेकिन राउंड के दूसरे मिनट में गुयेन के ताकतवर राइट हैंड ने मैच का रुख़ बदल दिया। ली ने अपने पंच लगाने की भरपूर कोशिश की और खुद को सफलतापूर्वक बचाते रहे।

जैसे ही मैच का रुख गुयेन की ओर जाने लगा, इस बार चैलेंजर को अनजाने में एक लो किक लगी और मैच एक बार फिर रोकना पड़ा। जब बाउट दोबारा शुरू हुई, वियतनामी मूल के अमेरिकी ने दो हाई किक्स से “द सीटू-एशियन” को चेतावनी दी।

Martin Nguyen Thanh Le inside the matrix 1920X1278 20.jpg

मौजूदा चैंपियन ने तीसरे राउंड में शानदार राइट हैंड्स से शुरुआत की। हर एक पंच अब ताकत के साथ-साथ निशाने पर बैठ रहा था, जिसकी वजह से ली को दिक्कत हो रही थी और ऐसा लग रहा था कि वो ज़्यादा देर टिक नहीं पाएंगे।

लेकिन तभी, गुयेन ने एक लेफ्ट हुक मारने का प्रयास किया और चैलेंजर ने “द सीटू-एशियन” को एक छोटा लेकिन असरदार राइट हैंड दे मारा, जिससे वो लड़खड़ाकर एक घुटने पर आ गए। गुयेन ने सर्कल की दीवार से खुद को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ली ने मौके को जाया न करते हुए घुटने से वार किया।

गुयेन ने अविश्वसनीय दृढ़ता से दो बार अपने पैरों पर खड़े होने में समर्थ हुए और खुद को हर हाल में वियतनामी मूल के अमेरिकी के पंच से बचने का प्रयत्न किया।

लेकिन आख़िरकार ली के एक लेफ़्ट हुक और राइट हैंड ने गुयेन को मात दे ही दी, और फिर एक तीसरे वार ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। रेफरी के पास तीसरे राउंड के 2:29 मिनट में मैच को रोकने के सिवा और कोई चारा नहीं था।

Martin Nguyen Thanh Le inside the matrix 1920X1278 22.jpg

इस जीत ने ली को ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल दिलाया और उनका रिकॉर्ड अब 12-2 का हो गया है। ऐसे में वो अब शायद डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग vs डी रिडर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.