संघर्षपूर्ण 2020 के बाद 2021 में धमाकेदार वापसी को तैयार हैं आंग ला न संग

Aung La N Sang at ONE CENTURY DUX 2450 768x512

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने 2020 के लिए बड़े प्लांस तैयार किए थे, लेकिन COVID-19 महामारी ने उन सपनों को चकनाचूर कर दिया।

म्यांमार के स्टार ने साल की शुरुआत 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में की, वो जुलाई में COVID-19 पॉज़िटिव पाए गए। वायरस से ठीक होने के बाद “द बर्मीज़ पाइथन” ने 30 अक्टूबर को सर्कल में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करने के लिए वापसी की।

ONE: INSIDE THE MATRIX के मेन इवेंट में डी रिडर ने Sanford MMA के प्रतिनिधि को मैट पर गिराया और रीयर-नेकेड चोक लगाने में सफलता पाई, इसी के साथ वो नए मिडलवेट चैंपियन बने।

संघर्षपूर्ण साल को पीछे छोड़ आंग ला न संग अब 2021 के लिए बड़े प्लान तैयार कर रहे हैं और इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने सभी प्लांस पर चर्चा की।

ONE Championship: साल 2020 आपके लिए उम्मीद के अनुसार नहीं गुजरा, इस साल से आपको क्या चीजें सीखने को मिलीं?

आंग ला न संग: मेरे मैचों में शायद लोगों को ना देखने को मिला, लेकिन मैंने 2020 में खुद में काफी सुधार किया। रीनियर के खिलाफ मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन 2021 में मैं दिखाना चाहूंगा कि मैंने अपने कोच के साथ मिलकर अपने गेम की बहुत छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया है। मैं एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुका हूं इसलिए मुझे ज्यादा परेशानी महसूस नहीं हो रही।

मेरी पत्नी ने कुछ समय पहले ही बेटी को जन्म दिया और बेटी का पिता होना बहुत अलग अनुभव है। मेरी बेटी अब 10 महीने की हो गई है, उसका स्वास्थ्य अच्छा है और वो चलने भी लगी है। कोरोनावायरस से जूझने और मिडलवेट बेल्ट हारने के बाद भी इस साल मेरे साथ कई अच्छी चीजें हुईं।

ONE: आपने कहा था कि एक बच्ची का पिता और एक लड़के का पिता होने में फर्क है। 2020 में आपके घर बेटी जन्मी, उससे आपने खुद में क्या बदलाव महसूस किए हैं?

आंग ला: लड़के को आप अपनी तरह बनाना चाहते हैं, आप उन्हें ताकतवर बनाना चाहते हैं।

लड़की का पिता होना एक अलग अनुभव है। आप उन्हें बाहरी दुनिया में मौजूद शरारती तत्वों से दूर रखना चाहते हैं। आप उनका बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहते हैं और बुरी चीजों को उनसे दूर रखने की कोशिश करते हैं।

लड़के के साथ मिलकर हम बुरी चीजों का मिलकर सामना करने के बारे में सोचते हैं। इसलिए लड़की और लड़के के पिता होने में काफी फर्क है।

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE: रीनियर के खिलाफ मैच आपके लिए उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ा, लेकिन आपने कहा कि आप बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुके हैं। उस मैच में हार से आपको सबसे बड़ी सीख क्या मिली?

आंग ला: मुझे सावधानी बरतनी होगी। मैं केवल एक चीज को ध्यान में रख सर्कल में नहीं उतर सकता। उस समय मेरे दिमाग में केवल फाइट करने की बात घूम रही थी।

अगर लोगों ने देखा होगा तो उन्हें पता चला होगा कि रीनियर मुझे टक्कर नहीं देना चाहते थे। उन्होंने जिउ-जित्सु का प्रयोग किया, जो एक अच्छा गेम प्लान रहा और मुझे भी जिउ-जित्सु का प्रयोग करना चाहिए था। मेरे जिम में भी अच्छी जिउ-जित्सु स्किल्स वाले एथलीट्स हैं, लेकिन मैंने उसका ज्यादा अभ्यास नहीं किया।

वो केवल एक तरीके से जीत दर्ज करना चाहते थे और मैंने भी अपनी गलतियों से उन्हें जीतने में मदद की।



ONE: आप जीत से ज्यादा हार से अधिक चीजों को सीखने की कोशिश करते हैं। आपके नजरिए से ये बात कितनी सही है और ये आपको अगले मैच के लिए किस तरह प्रेरित कर रही है?

आंग ला: हां, ये बात सच है और इससे मेरे अंदर जीत की भूख बढ़ती है। मैं केवल अपनी बेल्ट को वापस पाना चाहता हूं और ऐसा करने के सफर में जो भी मेरे सामने आएगा, उसे हार झेलनी पड़ेगी।

मुझे अपनी बेल्ट को वापस पाने के लिए ज्यादा प्रेरणा मिल रही है और मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं। इससे मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है।

ONE: आप दोबारा ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन क्या उससे पहले आप 2021 में किसी अन्य एथलीट का सामना करना चाहेंगे?

आंग ला: मैं सभी का सामना करने को तैयार हूं, वो लिएंड्रो अटाईडिस हों, विटाली बिगडैश या कोई और एथलीट। मैं सभी को फिनिश करना चाहता हूं।

Aung La N Sang defeats Brandon Vera at ONE CENTURY DUX 2550.jpg

ONE: दोनों डिविजन में कई प्रतिभाशाली एथलीट्स जुड़ते जा रहे हैं। आप बड़े स्टार्स से भरे मिडलवेट और लाइट हेवीवेट डिविजन के नजरिए से 2021 में खुद को कहां खड़ा पाते हैं?

आंग ला: दोनों डिविजन में ऐसे एथलीट हैं जिनके पास गज़ब की नॉकआउट पावर है। सभी के पास टॉप लेवल की स्किल्स हैं। ONE के सभी डिविजन दिलचस्प एथलीट्स से भरे हुए हैं।

ऐसा एक भी मैच नहीं रहा जो उबाऊ रहा हो और यही चीज मुझे ज्यादा पसंद है। मैं फैंस का किसी भी हालत में फैंस का मनोरंजन करना चाहता हूं। सबसे पहले हम मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स हैं और उसके बाद मनोरंजन का स्त्रोत। दोनों डिविजन के सभी मैचों में धमाकेदार फिनिश देखे जाने की संभावना बनी रहती है।

मैं ONE Championship सर्कल में वापसी करने को बेताब हूं। मैं जानता हूं कि 2020 में मैं अपनी काबिलियत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाया और मैं फिलहाल उसी चीज पर ध्यान दे रहा हूं। मेरा सामना जिससे भी होगा मैं उनकी चुनौती को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटूंगा।

ONE: 2021 के लिए आपने क्या लक्ष्य तैयार किए हैं?

आंग ला: मैं इस साल 3 से 4 मैचों का हिस्सा बनना चाहता हूं, लेकिन ये मुझपर निर्भर नहीं है। फिर भी मैं खुद को 3 से 4 मैचों के लिए तैयार रखने की कोशिश करूंगा। एक एथलीट के तौर पर मैं खुद में सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

Two-division ONE World Champion Aung La N Sang

ONE: जब 2021 में आपकी सर्कल में वापसी होगी, फैंस को आपसे क्या उम्मीद रखनी चाहिए?

आंग ला: फैंस को मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा, मेरी बेस्ट एथलेटिक एबिलिटी और मेरे मूव्स में सटीकता भी देखने को मिलेगी। मेरे ट्रेनिंग पार्टनर्स बहुत ज्ञानवान हैं और मैं अपने ग्राउंड गेम पर भी ध्यान दे रहा हूं।

मैं 2021 में दोबारा चैंपियन बनूंगा और अपने लाइट हेवीवेट टाइटल को भी डिफेंड करूंगा। फैंस को मुझसे 2021 की शुरुआत से लेकर अंत तक धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: रीनियर डी रिडर ने साल 2021 के लिए अपने बड़े प्लान के बारे में बताया

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4