2-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Aung La N Sang celebrates a triumphant victory.

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने गुरुवार, 2 जुलाई को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

2-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर कहा कि उनका सोमवार, 29 जून को टेस्ट किया गया था और अब वो 14 दिनों के लिए अपने परिवार के साथ क्वारंटीन में हैं।

म्यांमार के इस मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार ने अपने पोस्ट में लिखा, “शुरुआत के दो दिनों तक मुझे हल्का बुखार, शरीर में दर्द और काफी थकावट महसूस हो रही थी।”

“इसके अलावा बताना चाहता हूं कि मेरा पूरा परिवार ठीक है। हम सब इस चुनौती का डटकर सामना करेंगे और इसे हरा भी देंगे।”

पोस्ट के कमेंट्स में उन्होंने दुआओं के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। ONE की भारतीय एटमवेट सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन पूरी तरह से स्वस्थ होने की राह पर हैं।

ONE Championship “द बर्मीज़ पाइथन” और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता है। हमारी आप सभी से अपील है कि बाहर जाते वक्त मास्क जरूर पहनें।

ये भी पढ़ें: मार्शल आर्ट्स स्टार्स ने बताया कि COVID-19 के बाद कैसे जीवन में बदलाव आएगा

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev celebrates after defeating Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 39
ONE returns to China with Tang Kai vs. Baatarkhuu and Di Bella vs. Wang Junguang at ONE 174: Shanghai
Asadula Imangazaliev lands a kick to Aslamjon Ortikov's midsection at The Inner Circle 39.
05 Asadula Imangazaliev vs Aslamjon Ortikov 1
Asadula Imangazaliev attacks Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20
Eduard Folayang celebrates Joshua Pacio's ONE Strawweight MMA World Title win
Joshua Pacio and Jarred Brooks face off ahead of their ONE Strawweight MMA World Title fight
Tang Kai poses after beating Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 33
Joshua Pacio celebrates his title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Keito Yamakita makes his way to the ring against Koyuru Tanoue at ONE SAMURAI 2
Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9