आंग ला को सबमिशन से हराकर डी रिडर बने नए मिडलवेट चैंपियन

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं, उन्होंने सिंगापुर में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक से हराया।

30 वर्षीय स्टार ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को पूरी दुनिया को चौंका दिया, जब उन्होंने ONE: INSIDE THE MATRIX में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए म्यांमार के स्पोर्ट्स दिग्गज के सात मैचों के जीत के सिलसिले को तोड़ा।

The ONE Middleweight World Title fight between Aung La N Sang 🇲🇲 and Reinier De Ridder 🇳🇱 ended in JAW-DROPPING fashion!

The ONE Middleweight World Title fight between Aung La Nsang(Burmese Python) 🇲🇲 and Reinier De Ridder 🇳🇱 ended in JAW-DROPPING fashion! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

आंग ला न संग ने बाउट की शुरुआत अच्छे अंदाज में की। उनके अपरकट से मैच करीब-करीब खत्म हो सकता था। उसके बाद उन्होंने तेज-तर्रार लो किक्स लगाईं और विरोधी द्वारा लगाए गए डबल लेग टेकडाउन का बचाव करने में लग गए।

हालांकि, डी रिडर ने 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन को जकड़कर रखा और मैट पर गिरा दिया। थोड़े ही पलों में उन्होंने आंग ला की कमर पर कंट्रोल बना लिया और सर्कल वॉल की तरफ बैठकर मुकाबले को अपने कंट्रोल में लिया।

“द बर्मीज़ पाइथन” एक खतरनाक पोजिशन में फंस चुके थे, लेकिन उन्होंने अपना धैर्य बनाते हुए विरोधी के रीयर-नेकेड चोक की कई कोशिशों में रोकने में कामयाबी पाई।

reinier de ridder aung la n sang 1920X1278 8.jpg

पहले राउंड में दो मिनट शेष रहते हुए जब “द डच नाइट” ने बॉडी ट्रायंगल छोड़ा तो आंग ला न संग ने बच निकलने का रास्ता देखा, लेकिन यहां से वो और भी बड़ी मुसीबत में फंस गए।

जैसे ही आंग ला खड़े हुए, डी रिडर ने उनकी कमर को फिर निशाना बनाया और बॉडी ट्रायंगल में जकड़कर चोक लगाने की कोशिश की।

Combat Brothers के प्रतिनिधि ने आंग ला न संग की ठोड़ी के नीचे हाथ डाला और रीयर-नेकेड चोक लगा दिया। कुछ ही पलों में आंग ला ने टैप आउट कर दिया और डी रिडर नए वर्ल्ड चैंपियन बने।

पहले राउंड के 3:26 मिनट पर मुकाबला खत्म हुआ। इस जीत के साथ ही डी रिडर का परफेक्ट रिकॉर्ड 13-0 का हो गया है, जिसमें 92 फीसदी का फिनिशिंग रेट है। हालांकि, आंग ला न संग अभी भी ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं।

reinier de ridder aung la n sang 1920X1278 9.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला Vs. डी रिडर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)