साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन MMA मैच

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 23 768x512

COVID-19 के कारण साल 2020 में कई बदलाव देखने को मिले, लेकिन सर्कल के अंदर निरंतर तगड़ा मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलता रहा।

दुनिया के बेस्ट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को भी कई महीनों तक कोई मैच नहीं मिल पाया। महीनों के ब्रेक के बाद वापसी पर भी वो फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे।

यहां हम साल 2020 के ONE Championship के 5 सबसे बेहतरीन मुकाबलों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#1 थान ली Vs. मार्टिन गुयेन

अक्टूबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में 2 वर्ल्ड-क्लास नॉकआउट आर्टिस्ट्स के बीच टॉप लेवल का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच देखने को मिला।

दोनों एथलीट्स अपने करियर के चरम पर हैं और तब तक एक-दूसरे को क्षति पहुंचाते रहे जब तक मैच समाप्त नहीं हो गया।

पहले राउंड में थान ली ने किक्स लगाते हुए शुरुआती बढ़त प्राप्त की, जो डिफेंडिंग फेदरवेट चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के लिए बड़ा खतरा बनने वाली थीं।

दूसरे राउंड में गुयेन ने लय प्राप्त की और इस दौरान उन्होंने चैलेंजर के चेहरे को खूब क्षति पहुंचाई। इस कारण उनका आत्मविश्वास भी बढ़ने लगा।

ली बेहद सटीकता के साथ मूव्स को काउंटर कर रहे थे, लेकिन मैच का रुख गुयेन की तरफ जाता दिख रहा था। तीसरे राउंड में भी “द सीटू-एशियन” ने दबाव बनाए रखा। ली बैकफुट पर जाने लगे और ऐसा लगा जैसे उन्हें चैंपियन के पंचों ने काफी क्षति पहुंचाई है।

लेकिन एक परफेक्ट टाइमिंग से लगाए गए पंच से रुख बदला-बदला नजर आया। गुयेन मैच को फिनिश करना चाहते थे, उन्होंने अपने बाएं हाथ को नीचे किया, मगर ठीक उसी समय थान ली ने खतरनाक स्ट्राइक लगाई।

अंत में कुछ और स्ट्राइक्स के बाद मैच समाप्त हुआ और फेदरवेट डिविजन को एक नया चैंपियन भी मिला और ये साल के सबसे दिलचस्प मैचों में से एक भी रहा।

#2 जिओंग जिंग नान Vs. टिफनी टियो II

जनवरी 2018 में “द पांडा” जिओंग जिंग नान और टिफनी “नो चिल” टियो के बीच पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में जिओंग का पलड़ा भारी रहा और नॉकआउट से जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

लेकिन ONE: INSIDE THE MATRIX में हुए रीमैच में टियो काफी बदली-बदली नजर आईं और अपनी प्रतिद्वंदी को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश किया। लेकिन इस बार भी वो जिओंग को हराने में नाकाम रहीं।

शुरुआत में टियो ने चतुराई के साथ अपनी लंबी रीच का फायदा उठाकर पंच और किक्स लगाए।

लेकिन “द पांडा” की पंचिंग पावर ने उनकी मैच में वापसी कराई। उन्होंने फ्रंटफुट पर रहकर कई पंच और लो किक्स लगाकर स्टैंड-अप गेम में बढ़त प्राप्त की।

टियो ने ग्रैपलिंग का प्रयास किया लेकिन कुछ समय बाद जिओंग ने भी टेकडाउन का प्रयास किया और सफल भी रहीं। चीनी स्टार ने पांचवें राउंड में “नो चिल” के आक्रामक स्ट्राइकिंग गेम का भी डटकर सामना किया, काउंटर पंच लगाए और अंत में जजों को प्रभावित करने में सफल रहीं।

2019 फाइट ऑफ द ईयर के बाद एक और धमाकेदार जीत दर्ज कर जिओंग ने दर्शाया कि उनका अगला वर्ल्ड टाइटल डिफेंस और भी बेहतरीन होगा।

#3 क्रिश्चियन ली Vs. यूरी लापिकुस

एक तरफ जिओंग vs टियो II मैच लंबा चला, वहीं क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली vs. यूरी लापिकुस पलक झपकते ही समाप्त हो चला।

जहां ONE: INSIDE THE MATRIX के अन्य मुकाबले अंतिम राउंड्स तक भी चले, वहीं ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच केवल 2 मिनट और 18 सेकंड तक ही चल पाया।

ली ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और केवल 3 सेकंड बाद ही मोल्दोवन चैलेंजर के राइट हैंड के प्रभाव से गिर भी पड़े। लेकिन इसका मैच पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

एक शानदार स्ट्राइक ने लापिकुस को टॉप पोजिशन दिलाई और मैच को फिनिश करने की कोशिश की।

लेकिन डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन का ग्राउंड गेम भी कमजोर नहीं है। ली स्टैंड-अप गेम में वापस आए और उसके तुरंत बाद टेकडाउन स्कोर करने के बाद माउंट पोजिशन प्राप्त की।

इस बीच लापिकुस ने भी शानदार डिफेंस करते हुए लेग लॉक लगाने की कोशिश की, लेकिन ली ने पंच लगाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका। वो तब तक पंच लगाते रहे जब तक मैच समाप्त नहीं हो गया।

एक और नॉकआउट जीत के साथ “द वॉरियर” ने साबित किया कि उन्हें ONE के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक क्यों कहा जाता है।

#4 जोशुआ पैचीओ Vs. एलेक्स सिल्वा

ये एक ऐसा मुकाबला रहा, जो अगर बार-बार अंतिम राउंड तक भी चलेगा तो फैंस को धमाकेदार एक्शन ही देखने को मिलेगा।

ONE: FIRE & FURY में जोशुआ “द पैशन” पैचीओ का सामना एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा से हुआ। पैचीओ को ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था।

पैचीओ ने स्ट्राइकिंग से शुरुआत की और उनका टेकडाउन डिफेंस भी शानदार रहा। इसी डिफेंस के कारण मनीला के फैंस लगातार उन्हें चीयर कर रहे थे।

लेकिन इस बीच दूसरे, चौथे और पांचवें राउंड्स में ब्राजीलियाई एथलीट ने अपनी BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स की मदद से बढ़त प्राप्त की थी।

“द पैशन” का ग्राउंड गेम डिफेंस शानदार रहा और स्टैंड-अप गेम में रहते उन्होंने नियमित रूप से स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं। लेकिन अंत में ये कह पाना मुश्किल था कि क्या जज उनके पक्ष में फैसला सुनाएंगे।

कड़े मुकाबले के बाद पैचीओ को विभाजित निर्णय से जीत मिली और मैच के बाद उनके चेहरे के भाव साफ बयां कर रहे थे कि उन्होंने इतने कठिन प्रतिद्वंदी का सामना आज तक नहीं किया।

#5 कियामरियन अबासोव Vs. जेम्स नाकाशीमा

नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX II में कियारियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को अपराजित रहे जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था।

नाकाशीमा ने चैंपियन के खिलाफ अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई हुई थी, ऐसा भी लगने लगा था कि नाकाशीमा नए चैंपियन भी बन सकते हैं। शानदार रेसलिंग गेम से बढ़त बनाई और उनके स्ट्रेट लेफ्ट हैंड से अबासोव की नाक की हड्डी भी टूटी।

चौथे राउंड में अमेरिकी सुपरस्टार ने मैच का रुख अपनी ओर किया हुआ था, लेकिन इस बीच वो एक बहुत बड़ी गलती कर बैठे।

नाकाशीमा ने जैसे ही टेकडाउन का प्रयास किया, तभी उन्हें खतरनाक राइट नी का प्रभाव झेलना पड़ा और यहीं से मैच के अंत की शुरुआत हुई। कई अपरकट्स को झेलने के बाद भी वो मैच में डटे रहे।

अबासोव ने सटीकता के साथ शॉट्स लगाने जारी रखा और अंत में नाकाशीमा को कड़े मुकाबले में हराने में सफल साबित हुए।

ये भी पढ़ें: साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन MMA नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19