जिओंग ने रीमैच में टियो को हराकर ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड किया

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 45 768x511

“द पांडा” जिओंग जिंग नान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिफनी “नो चिल” टियो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया।

3 साल पहले की भिड़ंत के मुकाबले ONE: INSIDE THE MATRIX में टियो का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा और उन्होंने चैंपियन को कड़ी टक्कर दी।

लेकिन शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडिय में टियो अपनी चीनी प्रतिद्वंदी की आक्रामकता, पंचों और किक्स की सटीकता से पार नहीं पा सकीं और अंत में जिओंग को जीत प्राप्त हुई।

Epic moments from the ONE Women's Strawweight World Title fight between Xiong Jing Nan 🇨🇳 and Tiffany Teo 🇸🇬

Epic moments from the ONE Women's Strawweight World Title fight between Xiong Jing Nan 🇨🇳 and Tiffany Teo 🇸🇬

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

पहले राउंड में टियो सावधानी बरतती हुई नजर आईं और दूर रहकर खुद को जिओंग की स्ट्राइक्स से बचा रही थीं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, उन्हें अच्छी लय प्राप्त होने लगी और इसी बीच जैब और लेग किक्स भी लगाईं।

दूसरी ओर चीनी स्टार पंचों की मदद से बढ़त प्राप्त करने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने आगे आकर कुछ दमदार पंच, राइट हैंड और कुछ जबरदस्त लेग किक्स भी लगाईं।

दूसरे राउंड में भी वर्ल्ड चैंपियन ने बढ़त बनानी जारी रखी और पंच लगाती रहीं। इस बीच उन्होंने सिंगापुर की एथलीट को लो किक लगाकर मैट पर भी गिरा दिया था।

“नो चिल” भी टेकडाउन लगाने में सफल रहीं, लेकिन जिओंग तुरंत अपने पैरों पर खड़ी हो गईं और राउंड के अंत में अच्छी बढ़त हासिल की। उन्होंने आर्मलॉक से खुद का बचाव किया और राउंड समाप्त होने तक दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करती रहीं।

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 42.jpg

तीसरे राउंड में जिओंग ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया, टेकडाउन के प्रयासों से खुद को डिफेंड किया, साथ ही किक्स और पंच लगाए।

टियो जानती थीं कि उन्हें बढ़त प्राप्त करने के लिए आक्रामक रुख अपनाना होगा, इसलिए चौथे राउंड में उन्होंने ऐसा ही किया लेकिन उनकी आक्रामक स्ट्राइक्स का “द पांडा” पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

Evolve टीम की स्टार ने राइट हैंड लगाकर बढ़त को कायम रखा और टियो से दूरी को कम कर कुछ दमदार पंच भी लगाए।

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 49.jpg

अंतिम राउंड में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन टियो इस बार कहीं अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए मैच को फिनिश करने के मौके तलाश रही थीं।

उन्होंने जिओंग को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, नी-स्ट्राइक्स लगाईं और उसके बाद उनके द्वारा टेकडाउन को सिंगापुर के फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला।

“द पांडा” के पास अभी भी काफी एनर्जी बची हुई थी, लेकिन उन्हें दमदार शॉट्स का प्रभाव भी झेलना पड़ रहा था। फिर भी उन्होंने बेहतरीन तरीके से काउंटर अटैक कर खुद को खतरे से बाहर निकाला।

स्ट्रॉवेट चैंपियन ने राउंड के अंतिम क्षणों में कुछ शानदार स्ट्राइक्स लगाईं और उसके बाद तीनों जजों ने जिओंग के पक्ष में फैसला सुनाया। ये चीनी स्टार का लगातार चौथा वर्ल्ड टाइटल डिफेंस रहा।

Xiong Jing Nan Tiffany Teo Rematch 1920X1280 55.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला Vs. डी रिडर

न्यूज़ में और

Joshua Pacio celebrates his title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Keito Yamakita makes his way to the ring against Koyuru Tanoue at ONE SAMURAI 2
Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9
Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38
Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.
Rodtang Jitmuangnon in action at 172
Asadula Imangazaliev poses with his ONE World Title during The Inner Circle 39 open workout
Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 41 600x400
Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37