साल 2019 के टॉप-10 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले

The two women's mixed martial arts champions of ONE Championship embrace after their rematch

ONE Championship के स्टार्स साल 2019 में कई यादगार मुकाबलों का हिस्सा बने हैं लेकिन इनमें से बेस्ट मैचों का चुनाव करने के लिए हमें दूसरों की सहायता भी लेनी पड़ी क्योंक ये चुनाव आसान नहीं था।

ये सौभाग्य की बात है कि इस लिस्ट में शामिल सभी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया है।

चाहे ये 5 राउंड तक चला कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला हो, 3 राउंड तक चलने वाला एक्शन से भरपूर मुकाबला, लैजेंड्स के बीच जबरदस्त मुकाबला, हमारे एथलीट्स इन सभी बेहतरीन मुकाबलों और यादगार लम्हों को सर्कल में ही छोड़ आए हैं।

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं साल 2019 के टॉप-10 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले।

#1 एंजेला ली vs. जिओंग जिंग नान I

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने मार्च में हुए ONE: A NEW ERA में इतिहास रचने का प्रयास किया था।

सिंगापुर की स्टार एथलीट ने “द पांडा” जिओंग जिंग नान से ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहा। इस मैच में जीत हासिल करते ही वो ONE में 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बेल्ट जीतने वाली पहली विमेंस एथलीट बन जातीं, दुर्भाग्यवश वो ऐसा करने में असफल रहीं।

अच्छी स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स के कारण ली को अच्छी शुरुआत मिली। जिओंग ने भी कुछ शानदार शॉट लगाए लेकिन ली ने तेजी से मूव करने की काबिलियत का फायदा उठाया। दूसरे राउंड में भी वो अपनी रणनीति को ठीक तरीके से अमल में ला रही थीं लेकिन तीसरे राउंड में वो पिछड़ने लगीं, जिससे “द पांडा” को बेहतरीन बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाने का मौका मिला।

हालांकि, चौथे राउंड में ली जबरदस्त वापसी की और उन्होंने स्ट्रॉवेट चैंपियन को नीचे गिराने में सफलता प्राप्त की, ट्रायंगल चोक लगाया और फिर उसे आर्मबार में तब्दील कर दिया। उन्होंने जिओंग के हाथ को कई एंगल्स से क्षति पहुंचाने की कोशिश की लेकिन चीनी स्टार किसी तरह खुद को अगले राउंड तक ले जाने में सफल रहीं।

पांचवें राउंड में सब कुछ बदल चुका था। “द पांडा” ने शानदार वापसी करते हुए अपनी थकी हुईं प्रतिद्वंदी पर बेहतरीन कॉम्बिनेशन लगाए।

बॉडी पर लगे ताकत से भरपूर पंच से ली के पास जितनी भी एनर्जी बची हुई थी वो भी जवाब दे गई। इसके बाद जिओंग ने बॉडी किक्स और लगातार पंच लगाए, आखिर में रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा।

#2 आंग ला न संग vs. ब्रेंडन वेरा

Aung La N Sang battles Brandon Vera at ONE: CENTURY

अक्टूबर में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा ने 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में अपने भारवर्ग में बदलाव किया था।

लेकिन उनके प्रतिद्वंदी, ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने जापान की राजधानी में हुए ONE CENTURY PART II के मेन इवेंट में उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया था।

ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में आंग ला न संग शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाए हुए थे और उन्होंने कई ताकत से भरपूर लेग किक्स भी लगाईं। वेरा ने भी काउंटर स्ट्राइक करते हुए अपनी शानदार तकनीक का इस्तेमाल किया और म्यांमार के स्टार एथलीट पर जोरदार किक्स लगानी शुरू कर दीं।

वेरा अपनी ताकतवर स्ट्राइक्स से मुकाबले को समाप्त करना चाहते थे लेकिन “द बर्मीज़ पाइथन” ने पहले राउंड के अंत तक वेरा के अटैक के खिलाफ बेहतरीन डिफेंस किया।

दूसरे राउंड में दोनों के बीच दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे को क्षति पहुंचाई। लेकिन आंग ला न संग बेहतर ढंग से अपनी स्ट्राइक को कनेक्ट करने में सफल रहे और अपने प्रतिद्वंदी पर स्पिनिंग बैक एल्बो लगाई, जिससे मैच का अंत लगभग तय हो चुका था।

वेरा ने भी एल्बो लगाने की कोशिश की मगर “द बर्मीज़ पाइथन” ने नीचे झुक कर राइट हुक लगाया, जिससे वेरा अपने घुटने टेकने पर मजबूर हो गए। इसके बाद आंग ला न संग ने वेरा पर तब तक अटैक करना जारी रखा, जब तक रेफरी ने उन्हें रोक नहीं दिया।

#3 एरियल सेक्सटन vs. अमीर खान

Costa Rican grappler Ariel Sexton tries to take down Singapore's Amir Khan

फरवरी में हुए ONE: CALL TO GREATNESS में सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कोस्टा रिका के एरियल सेक्सटन और सिंगापुर के अमीर खान के बीच 3 राउंड तक चला जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था।

यहाँ तक कि ये ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल्स का सबसे जबरदस्त मुकाबला साबित हुआ था।

शानदार स्ट्राइकिंग स्किल्स और अपने प्रतिद्वंदी की ग्रैपलिंग स्किल्स के खिलाफ बेहतरीन डिफेंस के कारण पहला राउंड खान के नाम रहा था। सिंगापुर के स्टार को वैसी ही शुरुआत मिली थी, जैसे उनके घरेलू फैंस देखना चाहते थे और शुरू में चीजें उनके पक्ष में नजर आ रही थीं।

सिंगापुर मॉय थाई चैंपियन के राइट हैंड से सेक्सटन दूसरे राउंड में नीचे गिर पड़े थे। खान मुकाबला फिनिश करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन एरियल ने उनका डटकर सामना किया।

अभी कुछ ही देर हुई थी कि मुकाबला पूरे तरह बदल गया, खान थके हुए नजर आ रहे थे। सेक्सटन ने इसी का फायदा उठाकर राउंड के आखिरी क्षणों में टेकडाउन कर जबरदस्त हिटिंग की।

हालांकि सेक्सटन को दूसरे राउंड में ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा, तीसरे राउंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बढ़ाना जारी रखा। उन्होंने पंच लगाए, टेकडाउन किया और खान के पीछे जाकर उन्होंने रीयर-नेकेड चोक लगाया और खान को अपने घरेलू फैंस के सामने टैप आउट करना पड़ा।

#4 ईव टिंग vs. दाइची आबे

लगातार 2 मुकाबले हारने के बाद पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ईव टिंग जीत की तलाश कर रहे थे।

साथ ही जुलाई में हुए ONE: MASTERS OF DESTINY में उनका सामना पैंक्रेश वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन दाइची आबे से होना था और कुआलालंपुर में विनिंग स्ट्रीक भी उन्हें अपने घरेलू फैंस के सामने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही थी।

पहला राउंड काफी करीबी साबित हुआ क्योंकि दोनों ही सुपरस्टार्स ने हैवी पंच लगाए और एक-दूसरे को कई बार नीचे गिराने में सफलता प्राप्त की थी। शुरुआती सत्र में आबे ने शानदार कॉम्बिनेशन से फैन फेवरेट एथलीट पर दबाव बनाया लेकिन बाद में टिंग ने जापानी स्टार पर ओवरहैंड राइट पंच लगाया।

दूसरे राउंड में भी दोनों ओर से आक्रमाख रुख देखने को मिला लेकिन टिंग ने जल्द ही एक और ओवरहैंड राइट लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को एक बार फिर मैट पर गिराया।

टिंग ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक से आबे पर दबाव बनाया, जब आबे ने उनके चंगुल से निकलने की कोशिश की तो टिंग ने बिना देरी किए रीयर नेकेड चोक लगाया और राउंड के खत्म होने से 16 सेकेंड पहले ही उन्हें जीत मिली।

#5 एडुअर्ड फोलायंग vs. एडी अल्वारेज़

Filipino hero Eduard Folayang and American mixed martial arts legend Eddie Alvarez show respect before their battle

कई बार के लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ ने पूर्व लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के साथ ONE: DAWN OF HEROES में हुए इस मुकाबले से कुछ सप्ताह पहले ही कहा था कि ये मैच ‘बाउट ऑफ द ईयर’ साबित होने वाला है।

अपनी भविष्यवाणी के कुछ दिन बाद ही फिलीपींस के मॉल ऑफ़ एशिया एरीना में हुए इस ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल मुकाबले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता पाई और जाहिर तौर पर ये शानदार मैच साबित हुआ।

पहले राउंड के पहले ही मिनट में फिलीपींस के स्टार ने अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाया, पंच लगाए, स्पिनिंग स्ट्राइक्स और लेग किक्स भी लगाईं। यहाँ तक कि उनकी एक लेग किक से अल्वारेज़ नीचे भी गिर पड़े थे।

फोलायंग मौके का फायदा उठाकर मैच को फिनिश करना चाह रहे थे। वो अपने प्रतिद्वंदी पर कूद पड़े और ग्रांड एंड पाउंड अटैक से दबाव बनाना जारी रखा लेकिन “द अंडरग्राउंड किंग” ने बेहद अनोखे अंदाज में फोलायंग को दबाव की स्थिति में ला खड़ा किया।

जैसे ही अल्वारेज़ अटैक की पोजीशन में आए, तभी फोलायंग ने उनके चंगुल से निकलने की कोशिश में अपनी कमर अल्वारेज़ की तरफ कर दी। यहाँ से अमेरिकी एथलीट ने अपना हाथ फोलायंग की चिन के नीचे घुसाया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की।

बाकी बेस्ट मुकाबले

ये भी पढ़ें: साल 2019 में ONE Super Series के टॉप-10 मुकाबले

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19