एलेक्स सिल्वा के खिलाफ 5 राउंड तक चले मैराथन मुकाबले में जोशुआ पैचीओ की रिकॉर्ड जीत

Joshua Pacio defeats Alex Silva ONE FIRE & FURY in Manila

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले सबसे युवा एथलीट हैं और इस शुक्रवार, 31 जनवरी को फिलीपींस के स्टार ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पैचीओ, मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE: FIRE & FURY में एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को विभाजित निर्णय से हराकर लगातार 2 बार स्ट्रॉवेट टाइटल डिफेंड करने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

🚨 THE MAIN EVENT 🚨

🚨 THE MAIN EVENT 🚨Joshua Pacio 🇵🇭 retains his ONE Strawweight World Title in a back-and-forth battle with Alex Silva! 🇧🇷📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 31, 2020

शुरुआत से ही सिल्वा अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्किल्स से बढ़त बनाना चाहते थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के करीब जाकर उन्हें नीचे गिराने की कोशिश भी की लेकिन “द पैशन” ने समझदारी दिखाते हुए पीछे हटकर इस खतरे को टाला।

पैचीओ ने एक के बाद एक अपरकट, नी और किक्स से झकझोर कर रख दिया था। यहाँ तक कि उन्होंने “लिटल रॉक” पर गिलोटिन चोक के प्रयास से दर्शा दिया था कि उन्हें केवल स्ट्राइकिंग में ही महारथ हासिल नहीं है। ब्राजीलियन स्टार लगातार एक ही रणनीति पर काम कर रहे थे, इसके बावजूद उन्होंने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन को नीचे गिराने में सफलता पाई लेकिन वो ग्राउंड पर कुछ खास करने में नाकाम रहे।

दोनों ही एथलीट्स को पहले राउंड में अपने-अपने प्लान पर काम करने में सफलता प्राप्त हुई थी और दोनों पहले ही तय कर चुके थे कि उन्हें दूसरे राउंड में प्रवेश करना है। पैचीओ ने लो किक्स और बॉडी पर राइट नी और उसके बाद अपरकट से एक बार फिर सिल्वा को झकझोर कर रख दिया। “लिटल रॉक” ने दूसरे नी के प्रयास को विफल करते हुए टेकडाउन करने में सफलता प्राप्त की और इसी के साथ वो टॉप-पोजिशन पर आ गए थे।

Joshua Pacio defeats Alex Silva ONE FIRE & FURY

किसी तरह पैचीओ खुद को इससे छुड़ाने में सफल रहे लेकिन सिल्वा की टाइमिंग गज़ब की रही क्योंकि उन्होंने एक और किक को पकड़ते हुए अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराने में सफलता पाई। Evolve टीम के मेंबर ट्रायंगल चोक लगाने के काफी करीब आ पहुंचे थे लेकिन “द पैशन” ने खुद को फ्री कराया और तीसरे राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे।

तीसरे राउंड में साफ देखा जा सकता था कि फिलीपींस के स्टार ने रणनीति में बदलाव किया और वो बॉक्सिंग पर ज्यादा ध्यान देने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने जैब-अपरकट कॉम्बिनेशन लगाया और मौका मिलते ही अपनी ट्रेडमार्क नी भी लगाई।

सिल्वा कुछ विफल प्रयासों के बावजूद आगे उसी प्लान पर टिके हुए थे और उन्हें एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराने में सफलता प्राप्त हुई। पैचीओ इससे निकलने में सफल रहे और उनकी दमदार किक्स से तीसरे राउंड का समापन हुआ लेकिन इससे पहले वो एक नी का प्रहार भी झेल चुके थे।

Joshua Pacio defeats Alex Silva ONE FIRE & FURY

बागियो शहर से आने वाले 23 वर्षीय स्टार को एहसास हुआ कि उनके अपरकट से सिल्वा को काफी क्षति पहुंच रही है, इसलिए चौथे राउंड में उन्होंने इसी रणनीति पर टिके रहने का फैसला लिया। जवाब में BJJ स्पेशलिस्ट ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए नीबार सबमिशन मूव का प्रयास किया लेकिन पैचीओ अपने शानदार डिफेंस के कारण इससे बाहर निकलने में सफल रहे।

Team Lakay के एथलीट ने सिल्वा के प्रहार का जवाब दमदार किक्स और पंचों से दिया और दर्शाया कि स्ट्राइकिंग में बेहतर कौन है।

चैलेंजर ने आखिरी राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया। पैचीओ के जंपिंग नी के प्रयास को काउंटर करते हुए उन्होंने शानदार तरीके से टेकडाउन किया, गिलोटिन चोक के प्रयास को विफल किया।

Joshua Pacio defeats Alex Silva ONE FIRE & FURY

पैचीओ किसी तरह अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे लेकिन इससे पहले वो कुछ कर पाते, तभी सिल्वा ने सिंगल-लेग टेकडाउन से एक बार फिर उन्हें नीचे गिरा दिया लेकिन राउंड के आखिरी क्षणों में सिल्वा इस टेकडाउन का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए।

3 में से 2 जजों ने पैचीओ के पक्ष मे फैसला सुनाया और इसी के साथ फिलीपींस के स्टार एथलीट का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड अब 16-3 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: पीटर बस्ट ने मनीला में एडुअर्ड फोलायंग को हराकर सभी को चौंकाया

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35