साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन MMA नॉकआउट्स

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE Championship के सभी इवेंट्स धमाकेदार साबित होते आए हैं और सभी में बेहतरीन नॉकआउट्स देखे जाने की संभावना भी बनी रहती है।

साल 2020 में नॉकआउट्स का वो क्रम जारी है और इसका श्रेय नॉकआउट आर्टिस्ट्स, नामी फिनिशर्स और स्टॉपिंग पावर वाले एथलीट्स को जाता है।

यहां आप ONE मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स द्वारा 2020 में किए गए टॉप 5 नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

#1 थान ली की गुयेन के खिलाफ शानदार नॉकआउट जीत

इस बात में कोई संदेह नहीं कि थान ली के पास फेदरवेट चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को फिनिश करने की काबिलियत थी। लेकिन ONE: INSIDE THE MATRIX की उनकी जीत चौंकाने वाली और खास भी रही।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में आमने-सामने आए दोनों एथलीट्स वियतनाम से आते हैं और ऑस्ट्रेलियाई निवासी डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन इस मैच में फैन फेवरेट रहे।

गुयेन तीसरे राउंड में अच्छी बढ़त प्राप्त कर चुके थे और दबाव बढ़ाने पर जोर दे रहे थे। लेकिन चैलेंजर द्वारा लगाई गई एक स्ट्राइक से क्षण भर में मैच का रुख बदला हुआ नजर आया।

जैसे ही गुयेन ने आगे आगर स्ट्राइक लगाने की कोशिश की, तभी ली ने क्लीन तरीके से “द सीटू-एशियन” की चिन (ठोड़ी) पर स्ट्रेट राइट लगाया, यहीं से मैच के अंत की शुरुआत हुई।

गुयेन अभी उबर नहीं पाए थे और अपने घुटनों पर गिर पड़े, चैलेंजर ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।

ऐसा लगने लगा था कि ली ने इस सुनहरे अवसर को गंवा दिया है क्योंकि उनके अधिकतर शॉट्स मिस हो रहे थे, लेकिन इस बीच “द सीटू-एशियन” को जबड़े पर लेफ्ट हुक लगा, जिसके प्रभाव से वो मैट पर जा गिरे।

गुयेन अभी भी मैच में बने रहे, लेकिन ली पहले से ही दमदार अटैक के लिए तैयार थे। एक लेफ्ट हुक ने चैंपियन को झकझोर कर रख दिया और अंत में एक राइट अपरकट ने मैच को अंतिम रूप दिया।

ONE में अपनी चौथी नॉकआउट जीत दर्ज कर ली नए ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे।

#2 बोकांग मासूनयाने का रेने कैटलन के खिलाफ नॉकआउट जीत

बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने को अपने वर्ल्ड-क्लास टेकडाउंस के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका स्ट्राइकिंग गेम भी कमजोर नहीं है।

उनकी स्ट्राइकिंग कई मौकों पर यादगार रही, मगर दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने अपने करियर में कभी किसी एथलीट को नॉकआउट नहीं किया था।

दिसंबर में हुए ONE: BIG BANG में उनका सामना वुशु वर्ल्ड चैंपियन रेने “द चैलेंजर” कैटलन से हुआ।

डबल लेग-टेकडाउन के विफल रहने के बाद भी फिलीपीनो ने अपने प्रतिद्वंदी के लिए अटैक करने का कोई दरवाजा खुला नहीं छोड़ा था, इसके बावजूद मासूनयाने ने दमदार लेफ्ट हाई किक लगाकर उन्हें चौंकाया।

परफेक्ट किक को लैंड करवाने के बाद वो ग्राउंड एंड पाउंड अटैक के लिए आगे आए, लेकिन कोई और स्ट्राइक का प्रभाव झेलने से पहले ही कैटलन केवल 37 सेकंड में मुकाबला हार बैठे थे।

#3 योशिहीरो अकियामा ने शरीफ मोहम्मद को नॉकआउट किया

योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा ने फरवरी में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में साबित किया कि उनकी नॉकआउट पावर अभी भी कमजोर नहीं पड़ी है।

शरीफ “द शार्क” मोहम्मद आक्रामक रणनीति के साथ सर्कल में उतरे, लेकिन अकियामा भी बैकफुट पर रहकर उन्हें क्षति पहुंचाने के लिए तैयार थे।

“द शार्क” की ओर से निरंतर अटैक्स के बाद भी जापानी स्टार ने धैर्य से काम लिया, स्ट्राइक्स लगाने के मौके तलाशे और जल्द ही उन्होंने परफेक्ट तरीके से एक पंच को लैंड भी करवाया।

मोहम्मद ने एक बार फिर बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन अकियामा ने खुद को खतरे से दूर रखते हुए अपने प्रतिद्वंदी की चिन पर जबरदस्त राइट हुक लगाया।

हुक के प्रभाव से “द शार्क” मैट पर जा गिरे और उस क्लीन राइट हैंड की वजह से “सेक्सीयामा” को पहले राउंड में जीत प्राप्त हुई।

#4 मेंग बो ने प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को नॉकआउट किया

मेंग बो ने ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू मैच में लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन को नॉकआउट कर डिविजन में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX II में चीनी एटमवेट स्टार का सामना प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल से हुआ। मेंग को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा और लगातार दमदार पंच लगती रहीं।

लुम्बन गॉल ने जैसे ही आगे आकर स्ट्राइक लगाने की कोशिश की, मेंग ने उसी समय अपनी प्रतिद्वंदी के जबड़े पर दमदार राइट क्रॉस लगाया। क्रॉस के प्रभाव ने इंडोनेशियाई स्टार को झकझोर कर रख दिया।

मेंग ने तुरंत अपनी प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया और कुछ दमदार पंच लगने के बाद रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

#5 जॉन लिनेकर ने केविन बेलिंगोन को नॉकआउट किया

नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX III से पहले ना तो जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और ना ही केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन कभी किसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट 68 सेकंड में नॉकआउट हुए थे।

दोनों को अपने बेहतरीन फिनिशिंग रेट के लिए जाना जाता है इसलिए उनके प्रतिद्वंदियों की चिन को हमेशा क्षति ही पहुंचती आई है।

अंत में जबड़े पर लगे शॉट से मैच समाप्त होने के बजाय सिर पर लगी स्ट्राइक से हुआ।

ऐसा लगने लगा था कि लिनेकर के बॉडी शॉट से बेलिंगोन को क्षति पहुंची है, लेकिन फिलीपीनो स्टार ने ऐसे दर्शाया जैसे उन्हें कुछ हुआ ही नहीं। लेकिन जब ब्राजीलियाई एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर दमदार शॉट्स लगाए तो “द सायलेन्सर” ज्यादा समय तक मैच में नहीं टिक सके।

उसके तुरंत बाद बेलिंगोन को एक खतरनाक राइट अपरकट लगा और अंत में कुछ ग्राउंड एंड पाउंड स्ट्राइक्स के बाद लिनेकर ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19