साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन सबमिशन

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

भले ही साल 2020 में ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स को ज्यादा मैच नहीं मिल पाए, लेकिन कम मैचों में भी उन्होंने कई यादगार फिनिश अपने नाम किए हैं।

COVID-19 ने इस साल सभी के जीवन को प्रभावित किया, सभी ONE एथलीट्स ने धैर्य बनाए रखा और ग्लोबल स्टेज पर अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

चौंकाने वाली वर्ल्ड टाइटल जीतों से लेकर ऐसे जॉइंट लॉक्स भी देखने को मिले, जो पहले कभी नहीं देखे गए थे। यहां देखिए साल 2020 में हुए 5 सबसे शानदार और यादगार सबमिशंस।

#1 डी रिडर ने आंग ला को हराकर जीती चैंपियनशिप

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने ONE: INSIDE THE MATRIX में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को पहले राउंड में सबमिशन से हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली नहीं रही।

ब्रेडा निवासी एथलीट ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि वो “द बर्मीज़ पाइथन” को सबमिशन से हराकर ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे और उनके वचन सच साबित हुए।

डिफेंडिंग मिडलवेट चैंपियन के दमदार अपरकट के प्रभाव को झेलने के बाद डी रिडर ने बिना देरी किए आंग ला को मैट पर गिराया और बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

म्यांमार के सुपरस्टार ने बेहतरीन तरीके से खुद को डिफेंड किया और डी रिडर को बैकफुट पर धकेले रखा, लेकिन ऐसा वो ज्यादा समय तक नहीं कर पाए।

डी रिडर ने आंग ला न संग पर बॉडी ट्रायंगल चोक लगाया और जैसे ही उन्हें अहसास हुआ कि उनके प्रतिद्वंदी बच निकलने की कोशिश कर रहे हैं, तभी डच स्टार ने “द बर्मीज़ पाइथन” की गर्दन को जकड़ लिया।

चैलेंजर ने चोक लगाते हुए चैंपियन के जबड़े पर दबाव बनाया और परफेक्ट पोजिशन में आते ही दबाव बढ़ा दिया, अंत में न संग को मजबूरन टैप आउट करना पड़ा और नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

#2 लापिकुस ने गफूरोव को उनके ही मूव से फिनिश किया

फरवरी में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में यूरी लापिकुस ने मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ उन्हीं के सिग्नेचर मूव रीयर-नेकेड चोक से जीत दर्ज की।

लापिकुस लेग किक्स लगाकर गफूरोव को क्षति पहुंचा रहे थे, तंग आकर रूसी स्टार को टेकडाउन का प्रयास करना पड़ा। मोल्दोवन स्टार ने खुद को डिफेंड करते हुए हराई गोशी (जूडो में लगाने वाली पटकी) लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया।

“कोबरा” खुद को बचाने के दौरान अपनी बैक को अपने प्रतिद्वंदी की तरफ कर बैठे और लापिकुस ने उसका पूरा फायदा उठाया। Team Petrosyan के प्रतिनिधि ने दबाव बनाए रखा और मौका मिलते ही बाएं हाथ को गफूरोव की चिन (ठोड़ी) के नीचे घुसाया।

अंत में लापिकुस ने गफूरोव की दाईं बाइसेप पर लेफ्ट हैंड लगाया, जिससे उन्हें चोक लगाने में आसानी हो। उन्होंने चोक लगाया और दबाव बनाते हुए पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन पर जीत दर्ज की।

इस मैच में जीत दर्ज करने में मोल्दोवन एथलीट को केवल 67 सेकंड का समय लगा।

#3 आदिवांग का मिटसाटिट के खिलाफ जबरदस्त ग्रैपलिंग गेम

लिटो “थंडर किड” आदिवांग को सबमिशन गेम से ज्यादा अपनी दमदार स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन जनवरी में हुए ONE: FIRE AND FURY में उन्होंने पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट को हराकर फैंस को अपने शानदार ग्राउंड गेम के भी दर्शन करवाए।

स्टैंड-अप गेम में शुरुआती बढ़त प्राप्त करने के बाद Team Lakay के स्टार ने थाई स्टार को मैट पर गिराया और स्कार्फ-होल्ड पोजिशन प्राप्त की, लेकिन मिटसाटिट ने खुद को बचाया और आदिवांग की बैक को निशाना बनाया।

“स्माइलिंग असासिन” ने बॉडी लॉक लगाने के बाद टेकडाउन करने का भी प्रयास किया, वहीं आदिवांग खुद मैच को फिनिश करने के मौके की तलाश में थे। उन्होंने मिटसाटिट की दाईं एल्बो को जकड़ा और फिगर-फोर ग्रिप लगाने में सफलता पाई।

“थंडर किड” ने ग्राउंड गेम में Tiger Muay Thai के स्टार के खिलाफ टॉप पोजिशन प्राप्त की हुई थी। उन्हें “द स्माइलिंग असासिन” के दाएं हाथ को अपनी बॉडी से अलग करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन जैसे ही आदिवांग अपने प्रतिद्वंदी के सिर के करीब पहुंचे उन्होंने किमूरा लॉक लगाया और कुछ ही सेकंड बाद उन्हें सबमिशन के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया।

#4 सपुत्रा का अनोखा शोल्डर लॉक

अक्टूबर में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में एको रोनी सपुत्रा ने स्ट्राइकिंग गेम में मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू को झकझोर कर रख दिया था। स्ट्राइक्स से क्षति पहुंचाने के बाद उन्होंने मलेशियाई स्टार को डबल-लेग टेकडाउन लगाकर नीचे गिराया।

इंडोनेशियाई रेसलिंग स्टार ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और “वुल्वरिन” की पकड़ से अपने सिर को भी छुड़ाया। सपुत्रा ने उसके बाद अंडरहुक लगाया और अपने प्रतिद्वंदी के बाएं हाथ को जकड़ने के मौके तलाशे।

एक समय पर दोनों के बीच कोई एक्शन देखने को नहीं मिला इसलिए सपुत्रा ने एक अनोखी रणनीति अपनाई।

Evolve टीम के स्टार ने “वुल्वरिन” के दाएं हाथ को अपने पैरों से जकड़ा और दबाव बनाया। उन्होंने अपने हिप्स को आगे की तरफ धकेला और मलेशियाई एथलीट की एल्बो को नीचे की तरफ धकेला, इससे सिल्वाराजू के शोल्डर जॉइंट पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा था।

दर्द से कराहते हुए सिल्वाराजू ने टैप आउट कर दिया और फैंस भी इस तरह के सबमिशन को देख हैरान हो उठे थे।

#5 एंड्राडे के मूव्स के आगे एबेलार्डो की एक न चली

जुलाई में हुए ONE: NO SURRENDER में फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे और मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो के मैच में अधिकांश समय पर स्टैंड-अप गेम ही देखने को मिला। लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अनोखी जीत दिलाने में मदद की थी।

एबेलार्डो ने दूसरे राउंड में राउंड में पेट के हिस्से पर फ्रंट किक लगाने के बाद एंड्राडे के पैर को जकड़ा। “टायसन” अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन एंड्राडे ने शानदार डिफेंस कर एबेलार्डो के खिलाफ टॉप पोजिशन प्राप्त की।

“वंडर बॉय” ने अपने दाएं हाथ को अपने प्रतिद्वंदी की चिन के नीचे घुसाने की कोशिश की। एक तरफ वो टॉप पोजिशन में बने रहे, इसी बीच उनका हाथ पर खतरा मंडरा रहा था, लेकिन Fairtex स्टार का डिफेंस बहुत देरी से आया।

एंड्राडे के दबाव के कारण एबेलार्डो अटैक कर पाने की स्थिति में नहीं थे, उन्होंने रीयर-नेकेड चोक लगाया और जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II की टॉप हाइलाइट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one