ONE: COLLISION COURSE II की टॉप हाइलाइट्स

Kairat Akhmetov Dae Hwan Kim ONE Collision Course 1920X1280 18 768x512

क्रिसमस के दिन हुए ONE: COLLISION COURSE II के सफल आयोजन के साथ ही ONE Championship के 2020 का शानदार अंदाज में समापन हो गया है।

बाउट कार्ड में 2 मॉय थाई और 4 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले शामिल रहे और शो में तगड़ा मार्शल आर्ट्स एक्शन देखा गया।

इससे पहले नए सीजन की शुरुआत हो, यहां आप “द लॉयन सिटी” में हुए धमाकेदार इवेंट की टॉप 3 हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 युसुपोव की सना के खिलाफ धमाकेदार जीत

साल 2020 का अंत शायद जमाल युसुपोव और सैमी सना के बीच जबरदस्त मॉय थाई मुकाबले से बेहतर तरीके से नहीं हो सकता था। #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर जमाल “खेरौ” युसुपोव और #4 रैंक के कंटेंडर सैमी “AK47” सना के बीच 3 राउंड्स तक कड़ी टक्कर देखने को मिली।

सना ने शुरुआत में बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन “खेरौ” भी सही समय पर काउंटर कर रहे थे। पहले राउंड के अंतिम क्षणों में रूसी स्टार ने आक्रामक रुख अपनाया और एक दमदार स्ट्रेट लेफ्ट हैंड लगाया।

“AK47” ने दूसरे राउंड की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, मगर युसुपोव ने बेहतरीन तरीके से कॉम्बिनेशन लगाकर उन्हें मैट पर गिराया। रूसी एथलीट ने सना के राइट हैंड से बचते हुए जैब-स्ट्रेट लेफ्ट कॉम्बो लगाया।

तीसरे राउंड में फैंस को दोनों ओर से खतरनाक स्ट्राइक्स का प्रयोग देखने को मिला। सना आक्रामक रुख अपनाए हुए थे, लेकिन वो एक ऐसी स्ट्राइक नहीं लगा पाए जो मैच का रुख उनकी ओर कर सके।

युसुपोव की सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उन्हें पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी की ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने के एक कदम करीब पहुंचा दिया है।



#2 अख्मेतोव अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौटे

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव को #3 रैंक के कंटेंडर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त करने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

Tiger Muay Thai टीम के प्रतिनिधि ने पहले राउंड में किम को तेज-तर्रार पंच, लेग किक्स और सटीक टाइमिंग के साथ टेकडाउन करते हुए खूब क्षति पहुंचाई।

दूसरे राउंड में “ओट्टोगी” ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन अख्मेतोव ने स्थिति के अनुसार खुद को ढालकर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा। दूसरे राउंड का अंत में अख्मेतोव द्वारा टेकडाउन के साथ हुआ, जहां वो टॉप पोजिशन में बने हुए थे।

“द कज़ाख” ने अंतिम राउंड की शुरुआत में टेकडाउन लगाया और किम को नॉकआउट करने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करते हुए मैच को अपने कंट्रोल में रखा और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इस शानदार जीत के साथ अख्मेतोव का रिकॉर्ड 27-2 का हो गया है।

#3 मागोमेडालिएव की पहले राउंड में आई नॉकआउट जीत

रेमंड मागोमेडालिएव ने अपराजित रहे ब्राजीलियाई एथलीट एडसन “पैनिको” मार्केस को हराते हुए खुद को ONE वेल्टरवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक साबित कर दिया है।

शुरुआत में मागोमेडालिएव ने मार्केस की लीड लेग को दमदार किक्स लगाकर क्षति पहुंचाई। किक्स से ब्राजीलियाई स्टार के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ना शुरू हो चला था इसलिए वो अच्छी लय प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।

अभी मैच को शुरू हुए 2 मिनट भी पूरे नहीं हुए थे, रूसी स्टार ने फ्रंटफुट पर रहकर “पैनिको” को बैकफुट पर धकेला। मागोमेडालिएव आगे आए और दमदार जैब लगाने के बाद एक खतरनाक राइट क्रॉस भी लगाया, जिसके प्रभाव से मार्केस लड़खड़ाते हुए सर्कल वॉल की तरफ जाते नजर आए।

रेफरी तुरंत बीच में आए और मैच समाप्ति की घोषणा की।

मैच पहले राउंड में 1 मिनट 52 सेकंड के समय पर नॉकआउट से खत्म हुआ और इस बड़ी जीत ने मागोमेडालिएव को वेल्टरवेट डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक बना दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, युसुपोव vs सना

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.