मोमोटारो को गोंसाल्वेस के खिलाफ दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली

Momotaro Walter Goncalves ONE Collision Course 1920S1280 20 768x512

मोमोटारो को वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ मैच के 3 राउंड तक चलने की उम्मीद थी, लेकिन मैच उससे पहले ही समाप्त हो चला।

शुक्रवार, 25 दिसंबर को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: COLLISION COURSE II में 30 वर्षीय जापानी स्टार ने गोंसाल्वेस को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया।

Momotaro Walter Goncalves ONE Collision Course 1920S1280 9.jpg

पहले राउंड की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे पर जैब और किक्स लगाईं। गोंसाल्वेस द्वारा मोमोटारो के पेट के हिस्से पर राइट बॉडी किक लगने के बाद क्लिंचिंग देखने को मिली, जहां ब्राजीलियाई एथलीट ने दमदार राइट नी लगाई, लेकिन उसके बाद लेफ्ट हैंड को मिस कर बैठे।

अलग होने के बाद गोंसाल्वेस ने अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाते हुए राइट हैंड्स और राइट किक्स लगाईं। इस बीच मोमोटारो ने एक किक को पकड़ा और अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया।

मोमोटारो ने भी किक्स लगाईं लेकिन ब्राजीलियाई स्टार ने उन्हें ब्लॉक करते हुए काउंटर किया। गोंसाल्वेस की 2 लो किक्स ने जापानी एथलीट को काफी क्षति पहुंचाई।

Momotaro Walter Goncalves ONE Collision Course 1920S1280 23.jpg

पहले राउंड के आखिरी मिनट में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्कोरकार्ड्स में गोंसाल्वेस अच्छी बढ़त बना चुके हैं। पहले उन्होंने स्ट्रेट राइट लगाए और उसके बाद हाई किक लगाई, जो उनकी नाक को छू कर निकली।

जापानी स्टार के चेहरे को उस किक से क्षति पहुंची और अपने बचाव के लिए उन्होंने अंतिम क्षणों में पंचों की बरसात की।

दूसरे राउंड में गोंसाल्वेस का आत्मविश्वास चरम पर रहा, उन्होंने हाई किक्स लगानी जारी रखीं। मोमोटारो ने राइट हैंड से काउंटर किया, लेकिन इससे पहले वो लैंड हो पाता, ब्राजीलियाई एथलीट नीचे गिर पड़े।

Momotaro Walter Goncalves ONE Collision Course 1920S1280 12.jpg

दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही थी। गोंसाल्वेस ने लेफ्ट लो किक लगाई, लेकिन इसकी वजह से वो खुद को चोट पहुंचा बैठे।

गोंसाल्वेस को अंदाजा था कि उन्हें कुछ दिक्कत है इसलिए उन्होंने अटैक ना करने का फैसला लिया और मैच को रोके जाने की मांग की। इस कारण रेफरी ने दूसरे राउंड में 30 सेकंड शेष रहते मैच समाप्ति की पुष्टि की और मोमोटारो को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया।

इस जीत के साथ Oguni Gym के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 30-11-1 का हो गया है और अगले साल संभव ही उन्हें फ्लाइवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच मिल सकता है।

Momotaro Walter Goncalves ONE Collision Course 1920S1280 13.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, युसुपोव vs सना

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.