मेन इवेंट मैच में जमाल युसुपोव को सैमी सना पर धमाकेदार जीत मिली

Jamal Yusupov Samy Sana ONE Collision Course 1920X1280 40 768x512

जमाल “खेरौ” युसुपोव ने #4 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमी “AK47” सना को हराकर रैंकिंग्स में अपने नंबर 2 के स्थान को बरकरार रखा है।

शुक्रवार, 25 दिसंबर को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: COLLISION COURSE II के मेन इवेंट में युसुपोव ने फ्रेंच सुपरस्टार के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Jamal Yusupov Samy Sana ONE Collision Course 1920X1280 20.jpg

सना ने वादा किया था कि वो युसुपोव को बहुत क्षति पहुंचाएंगे और पहले राउंड में उन्होंने रूसी स्टार की बॉडी और हाथों पर राइट किक्स लगाते हुए कुछ वैसा ही किया। लेकिन “खेरौ” ने अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परखा और कट किक लगाकर उन्हें नीचे गिराया।

फ्रेंच स्टार ने अलग-अलग तरह के मूव्स का इस्तेमाल करना शुरू किया, क्लिंच करते हुए नी और एल्बोज़ भी लगाईं। दूसरी ओर युसुपोव ने इस बीच स्ट्रेट लेफ्ट लगाए, जिनमें से एक सना के पेट के हिस्से पर जाकर लैंड हुआ।

Jamal Yusupov Samy Sana ONE Collision Course 1920X1280 14.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में युसुपोव ने सना के सिर पर दमदार स्ट्रेट राइट्स लगाए। उनमें से कुछ मिस और कुछ प्रभावशाली साबित हुए। लेकिन उनके इस तरह के रवैये ने सना को दिखा दिया था कि उनके प्रतिद्वंदी क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।

“AK47” ने राइट हैंड्स लगाकर वापसी की कोशिश की, “खेरौ” ने उनमें से एक को ब्लॉक कर दमदार जैब-स्ट्रेट लेफ्ट कॉम्बो लगाया। इसके बाद सना सर्कल के ऊपर लाइट्स को देखते नजर आए, इस कारण रेफरी को उनके लिए 8-काउंट भी शुरू करना पड़ा।

सना मैच में बने रहे लेकिन इससे पहले युसुपोव मैच को फिनिश कर पाते, इससे पहले ही दूसरा राउंड समाप्त हो चला।

Jamal Yusupov Samy Sana ONE Collision Course 1920X1280 38.jpg

दूसरे राउंड में सना बच निकले लेकिन वो जानते थे कि अंतिम राउंड में उन्हें खुद को बचाए रखना होगा।

राउंड की शुरुआत में युसुपोव ने खतरनाक राइट हैंड्स लगाए। वहीं सना ने अपनी चिन (ठोड़ी) को मजबूत बनाए रखा और आगे आकर रूसी स्टार को जबरदस्त तरीके से पेट के हिस्से पर नी स्ट्राइक्स लगाईं।

मैच समाप्त होने में केवल 90 सेकंड शेष थे और दोनों एथलीट्स के मूव्स मिस हो रहे थे। वहीं जब किक्स लगनी शुरू हुई, उस दौरान फ्रेंच एथलीट युसुपोव को गलती से लो ब्लो लगा बैठे, इसके कारण “खेरौ” को ब्रेक दिया गया।

Jamal Yusupov Samy Sana ONE Collision Course 1920X1280 47.jpg

मैच दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद सना ने युसुपोव को दमदार ओवरहैंड राइट लगाया, जिसके प्रभाव से रूसी एथलीट को बैकफुट पर जाना पड़ा। “खेरौ” ने राइट जैब्स और स्ट्रेट लेफ्ट लगाते हुए काउंटर करने की कोशिश की, वहीं सना ने उन्हें अपने हाथों से ब्लॉक किया।

आखिरी कुछ सेकंडों में युसुपोव ने पंचों की बरसात की, लेकिन सना ने क्लिंच करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया।

“खेरौ” तुरंत स्टैंड-अप गेम में वापस आए और जबरदस्त अंदाज में लेफ्ट हैंड लगाया, जिसे वो पूरे मैच में लगाने के मौके तलाशते आ रहे थे।

Jamal Yusupov Samy Sana ONE Collision Course 1920X1280 51.jpg

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद युसुपोव ने सर्वसम्मति से जीत प्राप्त की।

अब रूसी स्टार का रिकॉर्ड 53-9 का हो गाय है और ये ONE Super Series में उनकी लगातार दूसरी जीत रही। शायद साल 2021 में उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, युसुपोव vs सना

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)