ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II के 5 बड़े सवाल

John Lineker Fabricio Andrade ONE on Prime Video 3 1920X1280 20 768x512

शनिवार, 25 फरवरी को ONE Championship के अगले लाइव इवेंट में भाग ले रहे बेहतरीन एथलीट्स के मुकाबले निर्धारित किए जा चुके हैं।

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में ऊपर से लेकर नीचे तक कई बेहतरीन बाउट्स हैं, जिससे कई डिवीजनों पर बड़ा असर पड़ने वाला है। ये मैच भावी वर्ल्ड चैंपियंस को खिताब दिलाने से लेकर नए कंटेंडर्स को अपनी स्थिति मजूबत करने के मौके देंगे।

इवेंट वाली रात से पहले आइए उन 5 सवालों पर गौर फरमा लेते हैं, जिनके जवाब थाईलैंड के बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में मिलेंगे।

#1 फैब्रिसियो एंड्राडे ने जो शुरू किया, क्या वो उसे पूरा कर सकेंगे?

https://www.instagram.com/p/CoLh163hqrh

फैब्रिसियो एंड्राडे पिछले साल अक्टूबर में ONE Fight Night 3 में बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देते वक्त अपने वादे पर खरे उतरते नज़र आए थे। जॉन लिनेकर के वेट मिस करने के बाद बेंटमवेट खिताब वेकेंट (रिक्त) हो गया था लेकिन “वंडर बॉय” ने इसको पाने के लिए अपनी जान लगा दी।

हालांकि, पिछले मुकाबले में लिनेकर के पास हमले के कुछ मौके थे लेकिन मैच एंड्राडे के नियंत्रण में था। अगर दुर्भाग्यवश पेट के निचले हिस्से में गलत शॉट पड़कर मैच नो-कॉन्टेस्ट ना घोषित हुआ होता तो शायद कुछ सेकंड के बाद परिणाम कुछ और होता।

मुकाबले के बाद साक्षात्कार में 25 साल के ब्राज़ीलियाई फाइटर ने कहा था कि उनके देश के प्रतिद्वंदी ने हार से बचने के लिए ये रास्ता चुना। ऐसे में शनिवार को जब वो वेकेंट खिताब को पाने के लिए रीमैच करेंगे तो फैंस उनको आत्मविश्वास से और भरा हुआ पाएंगे।

वहीं, अगर “वंडर बॉय” डिविजन को पूर्व टाइटल होल्डर को सम्मान ना देकर हल्के में लेते हैं तो इसकी पूरी संभावना है कि वो खुद को खतरनाक “हैंड्स ऑफ स्टोन” के सामने बड़े खतरे में डाल लेंगे।

भले ही पिछली बाउट जैसी भी रही हो लेकिन दोनों फाइटर्स के पास मैच को जोरदार तरीके से फिनिश करने की काबिलियत है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या एंड्राडे अपनी रफ्तार और ONE में अपराजिता रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए बेंटमवेट MMA किंग बन पाएंगे?

#2 जमाल युसुपोव क्या फिर से मुश्किलों से उबर पाएंगे?

https://www.instagram.com/p/CoJmllTvnlc

2019 से जमाल युसुपोव ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए मेहनत करते आ रहे हैं और आखिरकार अब वो अपने लक्ष्य के करीब हैं।

#2 रैंक के कंटेंडर ने अपने ONE डेब्यू में योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को पराजित करके दुनिया को चौंका दिया था। इससे पहले, उन्होंने सैमी सना और जो नाटावट को शिकस्त देकर खुद को टॉप एथलीट्स के बीच बड़े खतरे के रूप में स्थापित किया है।

इसमें कोई शक नहीं कि वो बेहतरीन प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते है, लेकिन नए-नवेले डिविजनल किंग तवनचाई पीके साइन्चाई वर्तमान में बहुत ताकतवर नजर आ रहे हैं।

ये फुर्तीले थाई स्ट्राइकर दर्शकों के पसंदीदा फाइटर के रूप में सर्किल में प्रवेश करेंगे, लेकिन उनके पास गलती की कोई जगह नहीं होनी चाहिए क्योंकि जब युसुपोव अपने शक्तिशाली पंच लगाने शुरू करते हैं तो उनका सामना करना आसान नहीं होता है।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या तवनचाई अपने पहले वर्ल्ड टाइटल का बचाव कर पाएंगे या रूसी-तुर्किश हेवी हिटर एक और बड़ा उलटफेर कर दिखाएंगे?

#3 क्या मार्टिन गुयेन टॉप पर पहुंचने के लिए एक और जीत दर्ज कर सकेंगे?

2-डिविजन के पूर्व MMA किंग मार्टिन गुयेन ये भली-भांति जानते हैं कि अगर उन्हें ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचना है तो हर हाल में इस शनिवार को जीत दर्ज करनी ही होगी।

लंबे समय तक सुपरस्टार रहे गुयेन अपने पिछले 4 में से तीन मैचों में हार चुके हैं। इस वजह से उन्हें ये साबित करके दिखाना होगा कि अब भी वो एक बड़ा खतरा हैं। ऐसे में उन्हें अपने #4 रैंक के कंटेंडर की जगह यहां जीत से बचानी होगी।

हालांकि, 33 साल के वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई फाइटर अपराजित राझब शायदुलेव से भिड़ेंगे, जो अपने प्रोफेशनल करियर में 8-0 के शानदार रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

#5 रैंक के शामिल गासानोव की जगह पर शायदुलेव मुकाबला करने आएंगे, जिन्हें देर से फाइट का न्योता मिला। दरअसल, शामिल अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से मुकाबले से हट गए थे। वहीं, किर्गिस्तान के दिग्गज भी कम खतरनाक नहीं हैं। उनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। उन्होंने अब तक 4 नॉकआउट और 4 सबमिशन से जीत हासिल की हैं।

ये मुकाबला 22 साल के एथलीट के लिए अवश्य ही बड़ा मौका होगा। ऐसे में अमेरिका के फ्लोरिडा के Kill Cliff FC टीम में लौट कर वहां ट्रेनिंग के बाद गुयेन पहले से ज्यादा ऊर्जावान नज़र आ रहे हैं।

दोनों ही फाइटर अपने-अपने करियर में एक अलग मुकाम पर हैं, जो ये सवाल उठाता है कि क्या “द सीटू-एशियन” शायदुलेव पर दबाव बनाकर ये दिखा पाएंगे कि वो किसी से कम नहीं हैं?

#4 एको रोनी सपुत्रा क्या फ्लाइवेट रैंकिंग में खलबली मचा सकते हैं?

पहले राउंड की 7 शानदार जीत दर्ज कर विजय रथ पर सवार एको रोनी सपुत्रा एक कदम आगे बढ़ाने को तैयार हैं और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी किंगड से भिड़कर खुद को साबित करने वाले हैं।

अब तक की उनकी पिछली सभी जीत प्रभावशाली रही हैं। फिर चाहे वो सबमिशन से आई हों या फिर नॉकआउट से, लेकिन सपुत्रा के खिलाफ इस बार की उनकी चुनौती कठिन परीक्षा के रूप में होगी।

इंडोनेशिया के उभरते हुए स्टार अपनी विश्व स्तरीय रेसलिंग के साथ ताकतवर स्ट्राइकिंग और सबमिशन गेम को लगातार बेहतर कर रहे हैं। वो अडिग हैं कि बैंकॉक में जब उनका मुकाबला होगा तो वो किसी भी क्षेत्र में “द किंग” को बराबरी से टक्कर दे सकते हैं।

हालांकि, #3 रैंक के किंगड ने लगातार बेहतरीन एथलीट्स के खिलाफ जीत हासिल की है। हर दूसरे टॉप-5 फ्लाइवेट कंटेंडर्स से मुकाबले का अनुभव उनके करियर में जुड़ता जा रहा है।

अगर सपुत्रा अपनी लगातार 8वीं जीत दर्ज कर लेते हैं तो डिविजन के सबसे प्रभावशाली फाइटर्स के बीच उनकी जगह पक्की होने से कोई इनकार नहीं कर सकता।

#5 टॉमी लेंगाकर क्या ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल का मौका हासिल कर सकते हैं?

वर्तमान में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल केड रुओटोलो के पास है, लेकिन टॉमी लेंगाकर इस बार जीत के साथ खिताब के करीब जाने का मौका तलाशना चाहते हैं।

पहले से ही यूरोप में टॉप सबमिशन रेसलर के रूप में स्थापित नार्वे के BJJ स्टार ने अपने ONE डेब्यू में रेनाटो कनूटो के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार वो एक अलग तरह की चुनौती का सामना करेंगे।

टॉमी लेंगाकर 4 बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ऊअली कुरझेव से बाउट करेंगे। अगर वो एक दबदबे वाली जीत हासिल कर लेते हैं तो टाइटल शॉट के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

हालांकि, अपने ONE डेब्यू में रुओटोलो के हावी होने के बावजूद कुरझेव अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं इसलिए उनके पास अपना आक्रामक तेवर दिखाने का अच्छा मौका होगा।

ऐसे में क्या सबमिशन ग्रैपलिंग नियमों के तहत लेंगाकर का अनुभव उन्हें बढ़त दिलाने में कामयाब होगा या कुरझेव जीत दर्ज कर खिताब की ओर अपना सफर फिर शुरू कर देंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48