जॉन लिनेकर पर तंज कसते हुए फैब्रिसियो एंड्राडे ने खुद को असली बेंटमवेट किंग बताया – ‘उन्होंने मैच छोड़ने की आसान राह चुनी’

John Lineker Fabricio Andrade ONE on Prime Video 3 1920X1280 42

फैब्रिसियो एंड्राडे बीते शनिवार ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए थे, लेकिन वो मानते हैं कि वो टाइटल को अपने नाम जरूर करेंगे।

ONE Fight Night 3 के लिए वेट मिस (तय वजन की सीमा पार) करने के कारण जॉन लिनेकर से टाइटल ले लिया गया था। वहीं “वंडर बॉय” इस वेकेंट टाइटल को जीतने के बहुत करीब भी आ पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/CkDt4V_DfYU/

इस बीच एंड्राडे ने मैच के तीसरे राउंड में “हैंड्स ऑफ स्टोन” को नी स्ट्राइक लगाई, लेकिन उसके बाद लगी स्ट्राइक पेट के निचले हिस्से पर लैंड हुई इसलिए लो ब्लो के कारण मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया।

मैच के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अंत होने को लेकर एंड्राडे ने कहा:

“मैच का अंत मेरी उम्मीद के अनुसार नहीं हो पाया। मैं फाइट करते समय अच्छा महसूस कर रहा था और आत्मविश्वास से भरा हुआ था, लेकिन मैं उन्हें लो ब्लो लगाने की गलती कर बैठा।

“मैं सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उस स्ट्राइक में इतनी पावर थी कि उसकी वजह से मैच को खत्म कर दिया जाए, लेकिन वो जानते थे कि मैं उन्हें खूब क्षति पहुंचाने वाला हूं। इसलिए उन्होंने मैच छोड़ने की आसान राह चुनी।”

https://www.instagram.com/p/CkCkGaZhTai/

मैच के दौरान अपने विरोधी को कई बार क्षति पहुंचाने के बाद “वंडर बॉय” का मानना है कि वो अपने विरोधी को फिनिश करने के बहुत करीब थे।

वो नहीं मानते कि लिनेकर दोबारा उनसे भिड़ना चाहेंगे।

एंड्राडे इससे पहले भी लिनेकर को इस फाइट से दूर भागने का आरोपी बता चुके हैं और मानते हैं कि उनकी पावर का अहसास होने के बाद “हैंड्स ऑफ स्टोन” उनसे दोबारा फाइट नहीं करना चाहेंगे।

25 वर्षीय एथलीट ने कहा:

“वो काफी समय से मुझसे दूर भाग रहे हैं। अब जब हमारी फाइट हुई तो वो अपने वजन को संतुलित नहीं रख पाए और अब उनका इस तरीके से फाइट छोड़ना बहुत निराशाजनक है।

“मुझे नहीं लगता कि वो दोबारा सर्कल में मुझसे भिड़ना चाहेंगे। वो अगर रीमैच चाहते हैं तो मैं उसके लिए हर समय तैयार रहूंगा।”

https://www.instagram.com/p/CkC0rSOrVW3/

फैब्रिसियो एंड्राडे वर्ल्ड टाइटल के लिए किसी भी कंटेंडर से भिड़ने को तैयार हैं

फैब्रिसियो एंड्राडे दोबारा जॉन लिनेकर से भिड़ना चाहते हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा लक्ष्य जल्द से जल्द ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना है।

“वंडर बॉय” इस समय बहुत अच्छा महसूस का रहे हैं और दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट चाहते हैं। अगर “हैंड्स ऑफ स्टोन” तैयार नहीं हैं तो एंड्राडे किस अन्य कंटेंडर का सामना करने के लिए भी तैयार हैं।

एंड्राडे ने कहा:

“आप देख सकते हैं कि मेरा आत्मविश्वास कितना बढ़ा हुआ है और मैं सर्कल में एक्टिव रहना चाहता हूं। मुझे जल्द से जल्द फाइट मिलने की उम्मीद है। मैं नहीं मानता कि लिनेकर मेरे साथ रीमैच चाहते हैं इसलिए टाइटल के लिए किसी और कंटेंडर को सामने लाया जाए क्योंकि वो अपने वजन को संतुलित ही नहीं रख पाए इसलिए अब टाइटल वेकेंट हो गया है।

“वो फाइट नहीं करना चाहते। खासतौर पर इसलिए क्योंकि मैंने उन्हें खूब क्षति पहुंचाई, इसलिए उनकी जगह मुझे कोई दूसरा कंटेंडर दिया जाए।

“मैं अपने टाइटल को जीतना चाहता हूं। सब जानते हैं कि मैं असली चैंपियन हूं। मैंने इस फाइट में साबित किया कि लिनेकर मेरे लेवल के फाइटर नहीं हैं।”

https://www.instagram.com/p/CkFMShGhnqu/

न्यूज़ में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled