अकीडा ने लियांग को तीन राउंड के रोमांचक मुकाबले में हराया

Senzo Ikeda Liang Hui ONE Collision Course 1920X1280 43 768x511

ONE: COLLISION COURSE II में सेन्जो अकीडा और “द लिटल मॉन्स्टर” लियांग हुई के बीच हुआ ये रोमांचक मैच साल 2020 के सबसे शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में गिना जाएगा।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से क्रिसमस के दिन प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट में तीन राउंड तक चले इस कड़े मुकाबले को अकीडा ने जीत लिया, लेकिन डेब्यू कर रहे चीनी स्टार ने ये साबित कर दिया कि वो सर्वोच्च स्तर पर मुकाबले करने के लिए बने हैं।

Senzo Ikeda Liang Hui ONE Collision Course 1920X1280 16.jpg

60 किलोग्राम की इस कैच वेट बाउट की शुरुआत के पहले मिनट में दोनों ही एथलीट्स ने सतर्कता दिखाई, लेकिन जल्द ही पहले राउंड में धमाका सा हो गया। लियांग ने अपने जापानी प्रतिद्वंदी पर लूपिंग पंच बरसाने शुरू किए ताकि वो अपने बीच की दूरी को घटा सकें। उन्होंने कई ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक से आक्रमण किया जिससे उन्हें टेकडाउन करने में मदद मिली।

हालांकि, Paraestra Matsudo के प्रतिनिधि को काबू कर पाना आसान नहीं था। जब भी उन्हें ज़मीन पर गिराया गया, उन्होंने किसी भी तरह खुद को उठ खड़ा कर अपने विरोधी पर ताकतवर घुटनों से प्रहार किया और वहीं “द लिटल मॉन्स्टर” क्लिंच के दौरान अपनी शानदार बॉक्सिंग तकनीक से जवाब दे रहे थे।

लियांग ने अपने पंच से आगे बढ़ना जारी रखा और साथ ही मुकाबले को जमीन पर लाने में भी सक्षम हुए, लेकिन जब भी अकीडा उठ खड़े हुए। उन्होंने चीनी एथलीट पर खतरनाक अपरकट और घुटनों से वार किया।

Senzo Ikeda Liang Hui ONE Collision Course 1920X1280 19.jpg

दूसरे राउंड में भी किसी भी तरह रोमांच में कमी नहीं आई। जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन ने अपने जैब का बेहतर इस्तेमाल किया और अपने से कद में छोटे प्रतिद्वंदी से दूरी बनाए रखी, लेकिन लियांग ने फिर भी आगे बढ़कर ताकतवर तरीके से जवाब देना जारी रखा।

“द लिटल मॉन्स्टर” ने अकीडा को डबल-लेग शॉट्स की बदौलत फिर से जमीन पर गिराया, लेकिन उन्हें मैट पर ज्यादा देर नहीं रख पाए। 38-वर्षीय सेंडाई निवासी ने खुद को संभाला और कई एल्बो और मुक्कों से जवाब दिया।

अकीडा को फिनिश करने का बेहतरीन मौका तब मिला, जब उन्होंने चीनी फ्रीस्टाइल रेसलिंग चैंपियन को एक असफल शॉट से चोट पहुंचाई। जापानी फाइटर ने उसके बाद कई पंच और एल्बो बरसाई और एक ताकतवर बॉडी-ट्रायंगल में जकड़ने में भी समर्थ हुए। हालांकि, उनके विरोधी ने कभी हार नहीं मानी और राउंड के अंत तक खुद को छुड़ा लिया।

Senzo Ikeda Liang Hui ONE Collision Course 1920X1280 20.jpg

मैच की गति दूसरे राउंड के अंत तक अब अकीडा के साथ थी और उन्होंने कई करारे जैब और राइट हैंड से अंतिम राउंड में दबाव बनाना जारी रखा। पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर अब तक लियांग के लूपिंग पंच को भली-भांति भांपने लग गए थे, जिनसे उन्होंने खुद को आसानी से बचाया और उसका मुंह तोड़ जवाब भी दिया।

भले ही वो बहुत ज्यादा थक गए हों, लेकिन चीनी एथलीट ने एक के बाद एक टेकडाउन के लिए प्रयास जारी रखा। भले ही उन्हें पता था कि इसके जवाब में उन्हें और स्टैंड-अप, घुटने और मुक्के सहने पड़ेंगे।

अकीडा ने कुछ पलों के लिए एनाकोंडा चोक लगाया और फिर ताकतवर घुटनों के जरिए उन्हें सर्कल की दीवारों पर धकेला, लेकिन Sunkin International Fight Club के प्रतिनिधि ने हार नहीं मानी और राउंड खत्म होते होते एक और टेकडाउन लगाने में सक्षम हुए।

Senzo Ikeda Liang Hui ONE Collision Course 1920X1280 39.jpg

आखिरकार, लियांग की जी-तोड़ मेहनत भी काफी नहीं थी। एक रोमांचक मुकाबले के बाद एक्शन से भरपूर अकीडा को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, जिससे जापनी स्टार को ग्लोबल स्टेज पर पहली जीत प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, युसुपोव Vs. सना

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.