वापसी मैच में अख्मेतोव ने किम को एकतरफा अंदाज में हराया

Kairat Akhmetov Dae Hwan Kim ONE Collision Course 1920X1280 25 768x512

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव 21 महीनों तक सर्कल से दूर रहे, लेकिन क्रिसमस के दिन उनके प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं देखी गई।

सिंगापुर स्टेडियम में हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: COLLISION COURSE II के मेन इवेंट में #3 रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर ने “ओट्टोगी” डे ह्वान किम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

अख्मेतोव का आखिरी मैच मार्च 2019 में हुआ था, इतने लंबे ब्रेक के बाद भी उन्होंने मैच के दौरान किम पर अपना दबदबा बनाए रखा।

Kairat Akhmetov Dae Hwan Kim ONE Collision Course 1920X1280 21.jpg

अख्मेतोव की स्ट्राइकिंग में निःसंदेह सुधार हुआ है और ऐसा ही कुछ मैच के शुरुआती मिनटों में देखने को मिला। उन्होंने साउथपॉ पोजिशन में रहते लेफ्ट स्ट्रेट लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेला।

उस एक स्ट्रेट हैंड ने किम के लिए पहले राउंड में मुसीबतें बढ़ाई हुई थीं क्योंकि “द कज़ाख” स्टैंड-अप गेम में दक्षिण कोरियाई स्टार को काफी क्षति पहुंचा रहे थे। “ओट्टोगी” ने कॉम्बिनेशंस लगाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन इस बीच उन्हें क्लीन बॉडी शॉट्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

पहले राउंड के अंत तक अख्मेतोव ने बढ़त बनाए रखी, यहां तक कि उन्होंने किम को टेकडाउन भी किया।

Kairat Akhmetov Dae Hwan Kim ONE Collision Course 1920X1280 26.jpg

दूसरे राउंड में किम को अच्छी शुरुआत मिली क्योंकि वो अख्मेतोव को सर्कल के बीच में रहकर स्ट्राइक्स लगाने के लिए मजबूर कर रहे थे। “द कज़ाख” की दमदार हेड किक से रुख बदला हुआ नजर आया। किक का प्रभाव इतना था कि उनकी नाक को भी चोट आई, जिसके बाद रेफरी को कुछ समय के लिए मैच रोकना भी पड़ा।

“ओट्टोगी” मैच के दोबारा शुरू होने के बाद भी आक्रामक रुख अपनाए हुए थे और क्लीन तरीके से पंचों को लैंड करा रहे थे। “द कज़ाख” ने अब अपनी लेग किक्स के साथ लेफ्ट स्ट्रेट भी लगाने शुरू कर दिए।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने आगे आकर पूर्व फ्लाइवेट चैंपियन की बॉडी पर दमदार नी स्ट्राइक लगाई, लेकिन उसके तुरंत बाद वो टेकडाउन हुए। दूसरा राउंड के आखिरी क्षणों में भी अख्मेतोव टॉप पोजिशन में बने हुए थे।

Kairat Akhmetov Dae Hwan Kim ONE Collision Course 1920X1280 36.jpg

आखिरी राउंड में अख्मेतोव ने पंच से बचते हुए टेकडाउन लगाया। उन्होंने हाफ-गार्ड पोजिशन में रहते किम को शॉर्ट पंच लगाए, लेकिन किम को लगी चोट के कारण मैच को एक बार फिर रोका गया।

मैच दोबारा शुरू हुआ और इस बार अख्मेतोव ने ज्यादा आक्रामकता के साथ दमदार शॉट्स लगाए। लेकिन जब वो अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने के मौके तलाश रहे थे, तभी किम की एक अपकिक के प्रभाव ने पूर्व चैंपियन को झकझोर कर रख दिया।

लेकिन किम का प्रयास थोड़ी देर से आया। “द कज़ाख” ने मैच के अंतिम क्षणों में अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने का काम जारी रखा।

Kairat Akhmetov Dae Hwan Kim ONE Collision Course 1920X1280 15.jpg

3 एक्शन से भरपूर राउंड्स के बाद अख्मेतोव को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 27-2 का है और ये उनकी लगातार तीसरी जीत रही।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, युसुपोव और सना

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.