जॉन लिनेकर ने केविन बेलिंगोन को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 23 768x511

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने पूरे बेंटमवेट डिविजन में एक ही मैच से खलबली मचा दी है।

#5 रैंक के कंटेंडर ने ONE: INSIDE THE MATRIX III में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 8.jpg

मैच की शुरुआत में लिनेकर, बेलिंगोन की मूवमेंट को परख रहे थे। असली एक्शन के शुरू होने में करीब 1 मिनट का वक्त लगा। लेकिन जैसे ही दोनों एथलीट्स ने स्ट्राइक्स लगानी शुरू की, स्थिति साफ हो चुकी थी कि दोनों में से कोई भी एथलीट मैच को अंतिम राउंड्स तक नहीं खींचना चाहता था।

दोनों ओर से लो किक्स के बाद लिनेकर ने जैब और राइट हुक लगाया, जिसके खिलाफ बेलिंगोन ने नीचे झुककर खुद को बचाया।

बेलिंगोन ने उसके बाद लिनेकर की लीड लेग पर दमदार लो किक और साइड किक लगाई, लेकिन लिनेकर भी यहां से लय प्राप्त करने लगे थे।

ब्राजीलियाई स्टार को अच्छा मोमेंटम प्राप्त होने लगा, लेकिन इसी बीच फिलीपीनो एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की पसलियों के हिस्से पर राइट किक लगाई। American Kickboxing Academy के स्टार ने भी राइट हैंड लगाया, जिसने बेलिंगोन के सिर को हिलाकर रख दिया। “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने आक्रामक अंदाज में पंच लगाए, लेकिन बेलिंगोन उनसे बच निकले।

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 6.jpg

अभी मैच को शुरू हुए 2 मिनट ही बीते थे, “द सायलेन्सर” ने लिनेकर के लीवर के हिस्से पर स्पिनिंग बैक किक लगाई, जिससे उन्होंने एंड्रयू लियोन को भी फिनिश किया था। लेकिन ब्राजीलियाई स्टार अपनी राइट एल्बो की मदद से उससे बचने में सफल रहे।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने अटैक करना जारी रखा, लेकिन खतरनाक कॉम्बिनेशंस के बीच उन्हें बेलिंगोन ने स्पिनिंग बैक किक लगाकर बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की। लिनेकर इस तरह की किक्स से वाकिफ हो चुके थे इसलिए खुद को डिफेंड करने में सफल रहे।

दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से शॉट्स लगाने शुरू कर दिए थे, अगर उनमें से एक भी क्लीन तरीके से लैंड हुआ होता तो मैच उसी समय फिनिश हो सकता था।

लिनेकर ने राइट अपरकट लगाया, वहीं बेलिंगोन ने साइड किक का सहारा लिया। कड़े प्रयासों के बाद भी फिलीपीनो स्टार थके हुए नजर आने लगे थे इसलिए उन्होंने राउंड के अंतिम क्षणों में बैकफुट पर रहने की रणनीति अपनाई।

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 27.jpg

दूसरे राउंड में बेलिंगोन काफी चुस्त नजर आए, वुशु किक्स लगाईं और लिनेकर के हर अटैक के खिलाफ खुद को डिफेंड कर रहे थे।

लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” के साथ स्टैंड-अप गेम में आने का फैसला उनपर भारी पड़ा। लिनेकर काफी तेज नजर आ रहे थे और कुछ ही सेकंडों में कई शॉट्स लगाकर बेलिंगोन को क्षति पहुंचाई। फिलीपीनो एथलीट ने भी कॉम्बिनेशन लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट ने उन्हें झेलने के बाद अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

इस समय तक बेलिंगोन का डिफेंस भी कमजोर पड़ चुका था। जब भी लिनेकर जैब-राइट हुक कॉम्बिनेशन लगाते, “द सायलेन्सर” आगे की ओर आकर उससे खुद को बचाते।

इसलिए लिनेकर ने जैब का अगला प्रयास किया तो टॉप रैंक कंटेंडर आगे की ओर आए लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” का राइट अपरकट पहले ही उनका इंतज़ार कर रहा था। पंच के प्रभाव से फिलीपीनो स्टार अपने घुटने टेकने पर मजबूर हो गए।

लिनेकर ने आगे आकर 4 लेफ्ट हुक्स लगाए और अगले ही पल रेफरी ने दूसरे राउंड में 1 मिनट 16 सेकंड बीत जाने के बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 28.jpg

इस TKO जीत के साथ लिनेकर का रिकॉर्ड 33-9 का हो गया है और शायद उन्हें ONE बेंटमवेट रैंकिंग्स में पहला स्थान मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, बेलिंगोन vs लिनेकर

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35