महीने के अंत में हो रहे 3 MMA मुकाबले जिनपर फैंस का कम ध्यान है, लेकिन वो जरूर देखने चाहिए

Oumar Kane Patrick Schmid ONE on TNT I 6 768x512

29 सितंबर को होने वाले ONE 161 से इस महीने का शानदार अंदाज में समापन और 1 अक्टूबर को ONE Fight Night 2 से महीने का शानदार आगाज़ होगा।

जाहिर सी बात है कि फैंस का ध्यान इन दोनों इवेंट्स के ब्लॉकबस्टर मेन इवेंट्स पर लगा होगा, जिसमें मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली और ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी सर्कल में उतरेंगे।

इनके अलावा भी कुछ ऐसी फाइट्स हैं, जिनपर फैंस का ध्यान कम जा रहा है, मगर उनमें शानदार एक्शन की उम्मीद की जा सकती है।

फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स से लेकर हेवीवेट महाबलियों के मुकाबलों में फैंस को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा।

ये मुकाबले भले ही कार्ड में नीचे की तरफ हों, लेकिन इनमें हर मार्शल आर्ट्स फैन का मनोरंजन करने की काबिलियत है।

कार्ड पर नजर डालें तो ONE 161 और ONE Fight Night 2 में ये तीन MMA मुकाबले हैं, जो किसी को भी मिस नहीं करने चाहिए।

ओमार केन vs. बात्राज़ गाज़ेव – हेवीवेट

“रग रग” ओमार केन दुनिया के सबसे बेहतरीन फिजिक वाले एथलीट्स में से एक हैं।

ONE 161 में सेनेगली रेसलिंग पावरहाउस का सामना रूसी रेसलर और प्रोमोशन में डेब्यू करने जा रहे बात्राज़ गाज़ेव से होगा।

केन अप्रैल 2021 में टॉप कंटेंडर किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करने जा रहे हैं और वो उसी फॉर्म को हासिल करने की फिराक में होंगे, जब उन्होंने ONE Championship में अपने शुरुआती दो प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया था।

गाज़ेव भी तीन प्रोफेशनल बाउट्स में तीन तकनीकी नॉकआउट जीत के साथ अपराजित हैं और वो ONE के फैन फेवरेट स्टार को हराकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

केन और गाज़ेव के बीच फाइट जितनी भी देर चलेगी, उसमें धमाकेदार एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

युया वाकामत्सु vs. वांग शुओ – फ्लाइवेट

https://www.instagram.com/p/CigjeczsmYZ/?hl=en

हेवीवेट महारथियों की टक्कर के बाद ONE 161 के मेन कार्ड की शुरुआत वांग शुओ और युया वाकामत्सु के एक्शन से भरपूर मुकाबले से होगी।

दोनों ही स्टार्स हार के बाद वापसी करेंगे और वो इस मैच में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

अपनी पंचिंग पावर के लिए मशहूर #3 रैंक के कंटेंडर वाकामत्सु तत्कालीन फ्लाइवेट चैंपियन एड्रियानो मोरेस के खिलाफ मिली हार से पहले लगातार पांच जीत दर्ज कर चुके थे।

वांग भी तत्सुमित्सु वाडा के खिलाफ हारने से पहले लगातार पांच जीत अपने नाम कर चुके थे, जिसमें ONE Championship डेब्यू में आई शानदार नॉकआउट जीत भी शामिल है।

इस मुकाबले की घंटी बजने के साथ ही तेज-तर्रार एक्शन देखने को मिलेगा।

रयोगो टाकाहाशी vs. ओह हो टाएक – फेदरवेट

ये एक दिग्गज और उभरते हुए स्टार के बीच की फाइट होगी, जिसमें 11 साल पहले करियर की शुरुआत करने वाले रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी का सामना ONE Fight Night 2 में डेब्यू करने जा रहे ओह हो टाएक से होगा।

MMA करियर में 14 जीत हासिल कर चुके टाकाहाशी की स्ट्राइकिंग कमाल की है और वो दुनिया के किसी भी स्ट्राइकर से दो-दो हाथ करने में पीछे नहीं हटते।

वहीं “स्पाइडर” को इस खेल का उभरता हुआ एथलीट माना जा रहा है, जो कि लगातार छह जीत अपने नाम कर चुके हैं।

29 वर्षीय दक्षिण कोरियाई स्टार ऑलराउंड स्किल्स के धनी हैं, लेकिन उनकी मजबूती ग्राउंड गेम है, जहां उन्होंने करियर की आठ में से पांच जीत सबमिशन से हासिल की हैं।

इस मुकाबले में पता चलेगा कि अनुभव की जीत होगी या फिर युवा टैलेंट की।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)