अलीअकबरी को नॉकआउट कर कांग ने पूरे हेवीवेट डिविजन में खलबली मचाई

Kang Ji Won Amir Aliakbari FISTS OF FURY II 1920X1280 5 768x512

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने मेन इवेंट से पूर्व चाहे धैर्य बनाए रखा हो, लेकिन अमीर अलीअकबरी के खिलाफ सर्कल में उतरने के बाद केवल उनके मूव्स ही बात करते नजर आए।

शुक्रवार, 5 मार्च को ONE: FISTS OF FURY II में अपराजित दक्षिण कोरियाई स्टार ने अलीअकबरी की डेब्यू मैच में बड़ी जीत प्राप्त करने के सपने को वाकई में चकनाचूर कर दिया है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में उन्होंने खुद को “आयरन शेख” कहने वाले एथलीट के खिलाफ केवल 2 मिनट के अंदर चौंकाने वाली नॉकआउट जीत दर्ज की।

इसी तरह “माइटी वॉरियर” ने AAA Team में अलीअकबरी के टीम मेंबर और उनके हमवतन एथलीट मेहदी बार्घी को भी मात दी थी।

Kang Ji Won Amir Aliakbari FISTS OF FURY II 1920X1280 3.jpg

शुरुआत में अलीअकबरी ने आक्रामक रुख अपनाया, वहीं दक्षिण कोरियाई एथलीट बैकफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परखने की कोशिश कर रहे थे।

पहले मिनट में उन्होंने केवल अलीअकबरी के गेम को जांचा, लेकिन उसके बाद जबरदस्त मूवमेंट और जबरदस्त अटैक भी देखने को मिला।

पहला मिनट समाप्त होने के बाद ईरानी एथलीट आगे आए और मैच पर अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश की। इस बीच उनका राइट हुक कांग की बाईं आंख के हिस्से पर जाकर लैंड हुआ।

“माइटी वॉरियर” सर्कल वॉल का रुख करते हुए खुद को डिफेंड कर रहे थे और शॉर्ट राइट हुक से काउंटर करने की कोशिश भी की। लेकिन वो कुछ और कर पाते, इससे पहले ही तेहरान निवासी एथलीट ने एक और दमदार राइट हुक लगाया, जो दक्षिण कोरियाई स्टार की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ।

कांग को उसके बाद शॉर्ट लेफ्ट का प्रभाव भी झेलना पड़ा और खुद के बचाव में लेफ्ट हुक भी लगाया।

कांग लगातार मूवमेंट कर रहे थे, लेकिन उनकी आंख अत्यधिक सूजन के कारण लगभग बंद होने वाली थी।

इसके बावजूद “माइटी वॉरियर” अपने निकनेम पर खरे उतरते रहे, धैर्य बनाए रखा और निरंतर सर्कल में इधर से उधर मूव करते रहे।

फ्रंट किक लगाकर कांग की पकड़ से छूटने के बाद “आयरन शेख” ने एक और दमदार राइट हुक लगाया, जो क्लीन तरीके से लैंड नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई स्टार भी लेफ्ट हैंड को क्लीन तरीके से लैंड नहीं करवा पाए।

ईरानी एथलीट ने आगे आकर स्ट्रेट राइट लगाने की कोशिश की, लेकिन कांग ने चतुराई से खुद को डिफेंड किया और राइट हैंड से काउंटर किया, जो उनके प्रतिद्वंदी की ठोड़ी पर जा लगा। इसके बाद कांग ने उनके जबड़े पर लेफ्ट हुक लगाया, तुरंत अलीअकबरी अपनी सुधबुध खोते हुए नजर आए।

पहले राउंड में 1 मिनट 54 सेकंड पर रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

Kang Ji Won Amir Aliakbari FISTS OF FURY II 1920X1280 11.jpg

इस जीत के बाद कांग का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 5-0 का हो गया है और साथ ही अपनी पहले राउंड में नॉकआउट जीत की स्ट्रीक को भी बरकरार रखा।

ये उनकी ONE Championship में लगातार दूसरी और AAA Team के स्टार्स के खिलाफ भी लगातार दूसरी जीत रही।

ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा अभी भी डिविजन के चैंपियन हैं और “माइटी वॉरियर” ने खुद को उनके लिए सबसे बड़ा खतरा साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अब दक्षिण कोरियाई एथलीट इसी शानदार मोमेंटम की मदद से 14 अप्रैल को “ONE on TNT II” में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अलमेडा को हराने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अलीअकबरी vs कांग

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35