एनातोली मालिकिन: ‘मेरा गेम अलेक्सांद्रे मशाडो से बहुत बेहतर है’

Anatoly Malykhin arms cross side 1200X800 768x512

उभरते हुए हेवीवेट स्टार एनातोली “स्पार्तक” मालिकिन सभी की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं।

शुक्रवार, 5 मार्च को ONE: FISTS OF FURY II में अपराजित रूसी स्टार का सामना अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो से होगा और वो अपने प्रोमोशनल डेब्यू में धमाल मचाने को तैयार हैं।

मालिकिन ने कहा, “मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। शारीरिक रूप से तगड़ा महसूस कर रहा हूं और केज में उतरकर सभी को दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं।”

“सच कहूं तो मैं नहीं जानता कि मुझे ये प्रतिष्ठा क्यों मिली हुई है। सभी मुझे मेरे अपराजित रिकॉर्ड के लिए जानते हैं, साथ ही मैं उन्हें अपने प्रदर्शन को परखने की सलाह भी देना चाहते हूं, जिससे उन्हें पता चला कि मैं किस दौर से गुजरकर यहां पहुंचा हूं।”

इन दिनों ONE Championship का हेवीवेट डिविजन सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि इसी डिविजन के स्टार्स अमीर अलीअकबरी और “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन अगले शो को हेडलाइन कर रहे हैं। डिविजन के मौजूदा चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा हैं।

वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के बीच मालिकिन को वेरा के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। उनका रिकॉर्ड 8-0 का है और सभी आठ मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।

उनके मुताबिक हमेशा कुछ नया सीखने की चाह ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, “मेरे गेम का आधार रेसलिंग है, लेकिन Tiger Muay Thai से जुड़ने के बाद मेरी स्ट्राइकिंग में भी सुधार हुआ है।”

“मैं मशाडो के खिलाफ मैच में रेसलिंग के अलावा स्ट्राइकिंग का भी इस्तेमाल करूंगा।”



इस बार मालिकिन की भिड़ंत एक ऐसे एथलीट से होगी, जो पहले ही ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर चुके हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट ने फरवरी 2018 में ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को चैलेंज किया था। तभी से वो हेवीवेट डिविजन में वापसी कर यहां अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं।

मालिकिन, “बेबेज़ाओ” का सम्मान करते हैं, जो BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और उनका ग्राउंड गेम काफी खतरनाक है।

33 वर्षीय रूसी स्टार ने कहा, “उनका फाइटिंग स्टाइल अच्छा है और खुद पहला अटैक करने की कोशिश करते हैं। समय के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ता है इसलिए मुझे उनके आत्मविश्वास को बढ़ने से रोकना होगा।”

“उनकी दूसरी बड़ी ताकत उनका जिउ-जित्सु गेम है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जिउ-जित्सु से उन्हें फ्रीस्टाइल रेसलिंग के खिलाफ कोई बढ़त मिलेगी। साथ ही मेरा जिउ-जित्सु गेम भी खराब नहीं है क्योंकि मैं ग्रैपलिंग में यूरोपियन चैंपियन रहा हूं।”

Russian MMA fighter Anatoly Malykhin is ready to make his ONE Championship debut

मालिकिन को विश्वास है कि इस शुक्रवार उन्हें ही जीत मिलेगी क्योंकि उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट के खिलाफ हार का कोई कारण ही नजर नहीं आ रहा।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं उनसे बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हूं।”

“मेरी उम्र कम है, मूव्स में तेजी है, स्ट्राइकिंग और रेसलिंग भी अच्छी है। मुझे नहीं लगता कि वो किसी भी क्षेत्र में मुझपर बढ़त बना पाएंगे।

“मैंने उन्हें करीबी मुकाबलों में हारते देखा है, उनके पास चैंपियन वाला जज्बा नहीं है। मगर मुझे चैंपियनशिप मैचों का अनुभव प्राप्त है इसलिए मैं दबाव को अच्छे से झेल पाऊंगा।

“वो अभी चैंपियनशिप लेवल पर नहीं पहुंचे हैं, जहां पहुंचने के लिए उन्हें खुद पर विश्वास जताना होगा।”

मालिकिन केवल एक लक्ष्य को साथ लिए आगे बढ़ रहे हैं कि उन्हें ONE में अपने पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना है।

अगर मशाडो जैसे अनुभवी प्रतिद्वंदी पर “स्पार्तक” जीत दर्ज करने में सफल रहे, इससे उन्हें अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

21 अप्रैल को ONE on TNT III में पहले ही अलीअकबरी के खिलाफ उनका मैच तय हो चुका है। इसलिए अप्रैल के इवेंट में भी बड़ी जीत दर्ज कर मालिकिन ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के टॉप कंटेंडर्स में से एक बन सकते हैं।

रूसी एथलीट ने कहा, “मुझे पहले ही दूसरा मैच मिल चुका है, लेकिन मैं अमीर के खिलाफ मैच के बारे में अलेक्सांद्रे के बाद विचार करूंगा।”

“अगर उन्हें भी जीत मिली तो मुझे 2 रेसलर्स की भिड़ंत का हिस्सा बनकर बहुत खुशी मिलेगी। लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली तो मुझे उनके खिलाफ जीत के बाद भी कम फायदा होगा।

“वेरा को बहुत अनुभव प्राप्त है, आसानी से हार नहीं मानते। वो काउंटर-अटैक करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, उनकी स्ट्राइकिंग बेहतरीन है, लेकिन उनका सामना अभी तक मेरे जैसे रेसलर से नहीं हुआ है।

“मैं उनके खिलाफ मैच प्राप्त करने को बेताब हूं। मैं अपनी ग्रैपलिंग से उन्हें सबमिशन से हरा सकता हूं।”

मालिकिन ने बड़े सपने तैयार किए हैं, लेकिन पहले उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट की चुनौती से पार पाना होगा।

उन्हें उम्मीद है कि वो मशाडो को फिनिश करने में सक्षम हैं।

मालिकिन ने कहा, “मुझे अपने गेम प्लान के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि ONE में अपने पहले मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

“मैं इस लम्हे का लंबे समय से इंतज़ार कर रहा हूं और अलेक्सांद्रे को दूसरे राउंड में या उससे पहले फिनिश करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT’ सीरीज के सभी इवेंट्स की मेन कार्ड फाइट्स की घोषणा

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35