ONE के 5 सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स और उनके ट्रेडमार्क मूव्स

Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1280 12 768x512

ONE Championship में दुनिया के कई टॉप ग्रैपलर्स मौजूद हैं, जो निरंतर शानदार अंदाज में सबमिशन जीत अपने नाम करते आए हैं।

इन ग्रैपलर्स में से कोई ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, जूडो, रेसलिंग और कुछ सैम्बो बैकग्राउंड से भी आते हैं। इन सभी का लक्ष्य बाउट को ग्राउंड गेम में लाकर अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करना होता है।

उनके विरोधियों को पहले से पता होता है कि उन्हें सबमिशन मूव्स से खुद को बचाना होगा, इसके बावजूद वो सबमिशन स्पेशलिस्ट्स को अपने मूव्स को लगाने से रोक नहीं पाते।

यहां हम ONE Championship के सबसे खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट्स और उनके ट्रेडमार्क फिनिशिंग मूव्स के बारे में आपको बताएंगे।

#1 गफूरोव के रिकॉर्डतोड़ रीयर-नेकेड चोक

मरात “कोबरा” गफूरोव को रीयर-नेकेड चोक लगाने में महारत हासिल है और इसकी मदद से कई टॉप लेवल के एथलीट्स को फिनिश कर चुके हैं।

अभी तक वो अपने करियर में 9 प्रतिद्वंदियों को रीयर-नेकेड चोक लगाकर फिनिश कर चुके हैं, जिनमें से 6 ONE Championship में आए हैं। इनमें उनकी मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन, ईव “E.T” टिंग और नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा के खिलाफ जीत भी शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने ONE Championship में लगातार 6 मैचों में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर इतिहास रचा था।

हालांकि, गफूरोव अभी तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं, लेकिन उनके विरोधी आज भी उन्हें अपनी बैक तो बिल्कुल भी नहीं देना चाहेंगे।

#2 मियूरा का स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना

अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना को जापान में “मियूरा लॉक” कहा जाने लगा है और अभी तक अपने फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरती आई हैं।

Tribe Tokyo MMA टीम की मेंबर की ONE में सभी 4 जीत एक ही तरीके से आई हैं। अपने ONE करियर की एकमात्र हार झेलने से पहले वो टिफनी “नो चिल” टियो को भी अपने सिग्नेचर मूव से फिनिश करने के बहुत करीब पहुंच गई थीं।

मियूरा अपनी टॉप लेवल की जूडो स्किल्स की मदद से अपनी प्रतिद्वंदी के हाथ को अपने पैरों के बीच में फंसाकर स्कार्फ-होल्ड साइड-कंट्रोल पोजिशन में आती हैं।

ये मियूरा के लिए कोई नई चीज नहीं है क्योंकि ग्लोबल स्टेज पर आने से पहले वो जापानी सर्किट में 3 मैचों में इसी मूव्स से जीत दर्ज कर चुकी थीं।



#3 सिल्वा का खतरनाक आर्मबार

BJJ वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा की वर्ल्ड-क्लास स्किल्स ने उन्हें ग्लोबल स्टेज पर टॉप एथलीट्स में से एक बना दिया है।

2013 में ONE: KINGS AND CHAMPIONS में उन्होंने अपने डेब्यू मैच में रेने कैटलन को आर्मबार लगाकर फिनिश किया था।

सिल्वा उसके बाद 4 अन्य मैचों में ऐसा कर चुके हैं। उनकी सबसे खास जीत ONE: LEGENDS OF THE WORLD में हयाटो सुजुकी के खिलाफ आई, जिसने उन्हें योशिताका “नोबिता” नाइटो के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल दिलाया और आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

“लिटल रॉक” का ट्रेडमार्क मूव आज भी बहुत खतरनाक है और पिछले कुछ मैचों में पेंग ज़ू वेन और स्टेफर रहार्डियन को भी आर्मबार लगाकर फिनिश कर चुके हैं।

#4 एओकी का बैक पर रहकर चोक लगाना

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी अपने ONE करियर में अपने 9 विरोधियों को टैप आउट करने पर मजबूर कर चुके हैं, जिससे वो प्रोमोशन में सबसे ज्यादा फिनिश करने वाले एथलीट भी बन गए हैं।

वो कई अन्य तरीकों से भी अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं, लेकिन चोक लगाना उन्हें सबसे अधिक पसंद है। रीयर-नेकेड चोक से लेकर, डार्स, ट्रायंगल और आर्म-ट्रायंगल चोक लगाना भी उन्हें बहुत पसंद है।

इन सबसे अलग कोई भी एथलीट एओकी को अपनी बैक नहीं देना चाहता क्योंकि ऐसा होते ही उनकी जीत की संभावनाएं लुप्त हो जाती हैं।

“टोबीकन जुडन” अपने विरोधी की गर्दन को निशाना बनाते हैं और अगर सामने वाला एथलीट बच निकलने की कोशिश करे तो उन्हें नैक क्रैंक लगाने में भी कोई परेशानी नहीं होती।

ONE में अभी तक बैक को निशाना बनाकर 3 प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं और अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में कुल 9 विरोधियों को 5 नेक क्रैंक लगाकर, 3 को रीयर-नेकेड चोक लगाकर और एक ट्विस्टर मूव लगाकर हराया है।

#5 लेग लॉक्स के मास्टर इमानारी

मासाकाजू इमानारी के निकनेम “अशिकन जुडन” का मतलब होता है “लेग लॉक्स का मास्टर” और अपने करियर में कई बार लेग लॉक्स लगाकर जीत हासिल कर चुके हैं।

जापानी स्टार अभी तक अपने 59 मुकाबलों में 17 विरोधियों को फिनिश कर चुके हैं और उन्हें हील हुक्स लगाना बहुत पसंद है और 13 मुकाबलों को उन्होंने जॉइंट लॉक लगाकर फिनिश किया है।

ONE Championship में अभी तक वो 2 ही विरोधियों को फिनिश कर पाए हैं, लेकिन वो दोनों जीत बहुत यादगार रहीं।

2012 में हुए ONE: WAR OF THE LIONS में उन्होंने इनसाइड हील हुक लगाकर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को फिनिश किया था और 2019 में “अशिकन जुडन” ने “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को लेग लॉक लगाकर फिनिश किया था।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II को हेडलाइन करेगा मोंग्कोलपेच vs महमूदी मैच

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19