साल 2021 में जनवरी से मार्च तक MMA की 5 सबसे बेहतरीन सबमिशन जीत

Shinya Aoki James Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1278 7 768x511

UNBREAKABLE और FISTS OF FURY इवेंट सीरीज के साथ 2021 की धमाकेदार शुरुआत हुई, जिसमें काफी सारी यादगार सबमिशन जीत देखने को मिली।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स जनवरी से लेकर मार्च तक सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गईं, जिसमें ग्रैपलर्स ने अपनी स्किल्स का जलवा दिखाते हुए विरोधी का दम निकाल दिया।

यहां आप ONE Championship में 2021 की पहली तिमाही के पांच सबसे यादगार सबमिशन देख सकते हैं।

#1 एओकी ने नाकाशीमा को पूरी तरह से झकझोर दिया

22 जनवरी को हुए ONE: UNBREAKABLE में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने लाइटवेट डिविजन में जेम्स नाकाशीमा का स्वागत बेहतरीन अंदाज में करते हुए इतिहास रचा।

महान ग्रैपलिंग सुपरस्टार ने ONE Championship में सबसे ज्यादा सबमिशन जीत (8) हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जब उन्होंने नाकाशीमा को पहले राउंड के 2:42 मिनट पर हराया।

नाकाशीमा के जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन से बचने के बाद एओकी ने क्लिंच में बाउट खत्म कर देने वाली पोजिशन में आ गए। उन्होंने अमेरिकी एथलीट को सर्कल वॉल की ओर धेकला और उनकी बैक को निशाना बना लिया।

“टोबीकन जुडन” ने अपने एक हाथ के सहारे हुक्स के साथ अटैक किया जबकि नाकाशीमा चोक करने वाले हाथ से बच निकलने की फिराक में थे। जापानी लैजेंड अपने विरोधी की पीठ पर चढ़ गए, बॉडी ट्रायंगल लगाया और विरोधी से सीधे हाथ को छुड़ाया।

उसके बाद एओकी के लिए चीज़ें आसान हो गईं।

नाकाशीमा ने अपनी गर्दन को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन “टोबीकन जुडन” ने जबरदस्त सबमिशन से विरोधी को टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया।

#2 अब्दुलेव ने डेब्यू मैच में कडेस्टम को हराकर तहलका मचाया

रूसी वेल्टरवेट स्टार गाज़ीमुराद अब्दुलेव का जिस तरह का डेब्यू मैच रहा, वो इससे बेहतर पहले मैच की उम्मीद नहीं कर सकते थे। उन्होंने ONE: UNBREAKABLE में पूर्व वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को सबमिशन से हराने में सिर्फ 2 मिनट और 8 सेकंड का समय लगा।

ONE Warrior Series से आए स्टार के सामने पहले ही मैच में काफी बड़ी चुनौती थी और उन्होंने उसे कामयाबी के साथ पार भी किया। कडेस्टम की लो किक के जवाब में उन्होंने टेकडाउन कर पोजिशन बदलते हुए अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना भी बनाया।

रूसी स्टार ने उन्हें बॉडी ट्रायंगल में जकड़ लिया और फिनिश करने की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने कडेस्टम को कई सारे पंच लगाए और अपने बाएं हाथ को विरोधी के चेहरे पर ला दिया।

हथेलियों की जबरदस्त ग्रिप की बदौलत अब्दुलेव ने “द बैंडिट” के जबड़े पर दबाव बनाना शुरु कर दिया और दर्दनाक फेस क्रैंक सबमिशन से मैच का खात्मा किया।



#3 ओलसिम ने मज़ार पर लगाया पावर गिलोटीन

19 मार्च को हुए ONE: FISTS OF FURY III में जेनेलिन ओलसिम ने डेब्यू करते हुए #5 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर माइरा मज़ार को तीसरे राउंड में हराकर यादगार प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान ओलसिम का सबसे बड़ा हथियार उनकी स्ट्राइकिंग थी, लेकिन उन्हें मैच में जीत पावर गिलोटीन सबमिशन के जरिए हासिल हुई।

मज़ार ने क्लिंच की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वो अपनी विरोधी की टांग को पकड़ टेकडाउन करने के लिए गईं, उन्होंने अपनी गर्दन को खुला छोड़ दिया। फिलीपीना एथलीट ने अपना दायां हाथ ब्राजीलियाई स्टार की ठोड़ी के नीचे घुसाया और यहां से मज़ार के लिए चीज़ें मुश्किल होती चली गईं।

मज़ार को भनक लग चुकी थी कि वो खतरे में हैं, ऐसे में Evolve टीम की प्रतिनिधि ग्राउंड पर आईं ताकि खुद को डिफेंड कर सकें। लेकिन ओलसिम ने मजबूती के साथ पकड़ बनाई हुई थी और आखिर में मज़ार के पास टैप करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था।

#4 MMA डेब्यू में ‘द प्रोडिजी’ का दबदबा

वर्ल्ड चैंपियन भाई-बहन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की तरह ही 16 वर्षीय सनसनी विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली 26 फरवरी को हुए ONE: FISTS OF FURY में दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहीं।

अमेरिका के हवाई प्रांत में रहने वाली स्टार ने पहले राउंड में सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन के खिलाफ दबदबा बनाया और दूसरे राउंड में मैच को फिनिश कर दिया।

दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे पर स्ट्राइकिंग से वार किया और क्लिंच में रहते हुए सर्कल वॉल की तरफ आईं। ली ने अपनी थाई प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया। “द प्रोडिजी” ने श्रीसेन की गर्दन के नीचे दायां हाथ डाला और रीयर-नेकेड चोक की तलाश में लग गईं।

हाथों को सही स्थिति में लाने के बाद ली ने “थंडरस्टॉर्म” पर दबाव बनाया और ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू मैच में दमदार जीत हासिल की।

#5 सवाडा ने कैटलन को पहले राउंड में ढेर किया

रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा ने 5 फरवरी को हुए ONE: UNBREAKABLE III में अपनी दमदार ग्रैपलिंग स्किल्स का जलवा दिखाते हुए रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन को मात दी।

स्ट्रॉवेट मुकाबले में अभी सिर्फ 1 मिनट ही गुजरा था कि सवाडा ने कैटलन की पुश किक को पकड़ते हुए सिंगल लेग टेकडाउन किया। फिलीपीनो एथलीट ने अपने गार्ड का इस्तेमाल करते हुए खुद को बचाया और पैरों पर खड़े हो गए। लेकिन दूसरे राउंड में वो इतने भाग्यशाली नहीं थे।

“ड्रैगन बॉय” ने अपने प्रतिद्वंदी को नीचे गिराया और इस बार साइड कंट्रोल प्राप्त कर लिया। जापानी एथलीट ने तुरंत माउंट पोजिशन प्राप्त की और उन्होंने कैटलन को घूमने पर भी मजबूर किया।

“द इलोंगो” ने बच निकलने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सवाडा ने अपना दायां हाथ विरोधी की गर्दन के नीचे लगाया और रीयर-नेकेड चोक के जरिए मैच खत्म करते हुए करियर की आठवीं सबमिशन जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ‘ONE on TNT’ इवेंट सीरीज के लिए उत्साहित रहना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)