विक्टोरिया ली: MMA डेब्यू में जीत के बाद कंधों से बोझ उतर गया

Sunisa Srisen Victoria Lee FISTS OF FURY 1920X1280 15 768x512

विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ONE: FISTS OF FURY में अपने प्रोफेशनल डेब्यू मैच में सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन के खिलाफ जीत दर्ज की।

16 वर्षीय स्टार ने शुक्रवार, 26 फरवरी को हुए एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और अपनी थाई प्रतिद्वंदी को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर फिनिश किया।

उनके ONE वर्ल्ड चैंपियन भाई क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली और बहन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के कारण फैंस को विक्टोरिया से भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। सर्कल में उतरने के बाद बाउट का हर एक लम्हा उनके नाम रहा और बड़ी जीत दर्ज की।

ली ने कहा, “मैं स्टेज पर गई, तब वहां मेरे नाम की एनाउंसमेंट की जा रही थी। वो मेरे लिए एक यादगार लम्हा रहा और मैंने उसका भरपूर आनंद लिया।”

“मुझे घबराहट महसूस हो रही थी। एरीना में दाखिल होते समय मेरे दिमाग में कई चीजें घूम रही थीं और ये मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण लम्हों में से एक भी रहा। मगर सर्कल में कदम रखने के बाद मैंने लंबी सांस लेकर केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया।”

शानदार प्रदर्शन कर “द प्रोडिजी” ने खुद से अधिक अनुभवी एथलीट को खूब क्षति पहुंचाई और अंत में सबमिशन मूव लगाकर जीत अपने नाम की।

युवा स्टार का मानना है कि अगले मुकाबले से पहले उन्हें बहुत सुधार की जरूरत है।

ली ने कहा, “मैच को फिनिश करने और जीत को लेकर मैं बहुत खुश महसूस कर रही थीं, लेकिन मैं हमेशा खुद में सुधार करने पर ध्यान दूंगी। मैं जिम में कड़ी ट्रेनिंग कर खुद के प्रदर्शन में सुधार करती रहना चाहती हूं।”

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

ली के पिता और कोच केन भी अपनी बेटी के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन को देख चौंक उठे थे।

उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और मैं उससे बहुत खुश हूं।”

“16 साल की उम्र में उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म किया और उन्होंने ऐसे फाइट की जैसे उन्हें टॉप एथलीट्स जितना अनुभव प्राप्त हो। श्रीसेन को 5 मैचों का अनुभव प्राप्त था, जिनमें से तीन ONE में हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को फिनिश भी किया।”

पहले राउंड में ली और श्रीसेन के बीच कांटेदार टक्कर देखी गई, यहां तक कि थाई स्टार ने अपनी जूडो स्किल्स की मदद से हिप थ्रो भी लगाया था। मगर इस मोमेंट के बाद मुकाबला ली के पक्ष में जाता नजर आया।

बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद “द प्रोडिजी” ने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से बाउट को फिनिश करने की कोशिश की, लेकिन राउंड समाप्त होने के कारण “थंडरस्टॉर्म” बच गईं।



पहले राउंड में फिनिश ली के लिए ड्रीम स्टार्ट हो सकता था, लेकिन यहां United MMA की स्टार एथलीट का पहला लक्ष्य अपने पहले मैच में ज्यादा से ज्यादा चीजों का अनुभव प्राप्त करना था।

दूसरे राउंड में उन्होंने बिना देरी किए रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत अपने नाम की।

उन्होंने कहा, “मैं पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाना चाहती थी, लेकिन मैं उनकी चिन पर पकड़ नहीं बना पाई। इसलिए मैंने उन्हें तकनीकी नॉकआउट से हराने की कोशिश की।”

“दूसरे राउंड में भी मैंने पहले राउंड जैसी रणनीति अपनाए रखी। मेरे दिमाग में केवल मेरा गेम प्लान घूम रहा था।

“बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद सही मौके का इंतज़ार किया। उनके सिर को ऊपर उठता देख मैंने चोक के लिए हाथ आगे बढ़ाया और पूरी ताकत के साथ दबाव बनाया।”

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

अपनी बेटी को परिस्थिति के हिसाब से अपने गेम में बदलाव करते देख केन बहुत खुश हुए।

उन्होंने कहा, “ली ने परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाला। दूसरे राउंड में फिनिश आया, वो कोई समस्या नहीं रही। हमारी प्राथमिकता अंतिम राउंड के समाप्त होने से पहले अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने की रहती है।”

प्रोफेशनल डेब्यू मैच में “द प्रोडिजी” पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि रेफरी द्वारा मैच समाप्ति की घोषणा को सुनते ही जैसे उनके कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतर गया था।

ली ने कहा, “जीत के बाद मैं दबावमुक्त महसूस कर रही थी।”

“मुकाबले से पूर्व मुझपर अच्छा प्रदर्शन करने का बहुत दबाव था और बहुत लोगों की इस बाउट से भावनाएं भी जुड़ी हुई थीं। इसलिए फिनिश के बारे में सुनकर जैसे मेरे कंधों से बोझ उतर गया था।”

Victoria Lee fights Sunisa Srisen at ONE: FISTS OF FURY on 26 February

श्रीसेन के खिलाफ ली ने ऐसा प्रतीत ही नहीं होने दिया कि वो अभी केवल 16 साल की हैं, इसलिए फैंस देखने को बेताब हैं कि क्या वो भी अपने भाई और बहन की तरह वर्ल्ड चैंपियन बनने का सामर्थ्य रखती हैं।

उनके पिता अभी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते। वो जानते हैं कि विक्टोरिया बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की काबिलियत रखती हैं लेकिन उससे पहले उन्हें बड़ी चुनौतियों से पार पाने के लिए अपने स्किल सेट में सुधार करना होगा।

केन ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अनुभव के साथ उन्हें नई चीजों को सीखना होगा और निरंतर अपने गेम में सुधार करना होगा।”

“द प्रोडिजी” भी इस बात से सहमत हैं कि उन्हें नई चुनौतियों के लिए जिम में पहले से भी कड़ी मेहनत करनी होगी।

Sunisa Srisen Victoria Lee FISTS OF FURY 1920X1280 17.jpg

ये भी महत्वपूर्ण होगा कि वो ज्यादा जल्दबाजी करने की कोशिश ना करें और ONE में अपने करियर को लेकर लॉन्ग-टर्म प्लान पर फोकस करें।

ली ने कहा, “अभी मैंने अपनी अगली प्रतिद्वंदी के बारे में नहीं सोचा है।”

“मैंने ये भी नहीं सोचा है कि मैं साल में कितनी बाउट्स का हिस्सा बनना चाहती हूं। मुझे जीतने भी ऑफर मिलेंगे, मैं उन्हें स्वीकार करूंगी। जिम में पहले से भी कड़ी ट्रेनिंग करते हुए जल्द वापसी की उम्मीद करती हूं।”

ये भी पढ़ें: 16 वर्षीय विक्टोरिया ली ने MMA डेब्यू में किया धमाकेदार प्रदर्शन

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.