5 कारणों से आपको ‘ONE on TNT’ इवेंट सीरीज के लिए उत्साहित रहना चाहिए

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE Championship यूएस प्राइम टाइम पर वापसी को यादगार बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

लगातार 4 हफ्तों तक चलने वाले “ONE on TNT” इवेंट्स की शुरुआत गुरुवार, 8 अप्रैल से होगी और अंत गुरुवार, 29 अप्रैल को होगा। इन सभी इवेंट्स में कुल 24 धमाकेदार मार्शल मुकाबले होने हैं।

उत्तर अमेरिका समेत दुनिया के सभी फैंस को लोकल एथलीट्स के अलावा कई उभरते हुए स्टार्स और एक्शन से भरपूर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे।

पहला इवेंट धीरे-धीरे पास आ रहा है इसलिए यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको अप्रैल के इवेंट्स के लिए उत्साहित रहना चाहिए।

#1 तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

Adriano Moraes Demetrious Johnson Flyweight World Champions

शोज़ में कुल 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप में होंगे, जिनमें डिविजन के नामी एथलीट्स का सामना बहुत कड़े चैलेंजर्स से होगा।

8 अप्रैल को “ONE on TNT I” के मेन इवेंट में एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

ये मुकाबला फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के इतिहास के सबसे आइकॉनिक मैचों में से एक बन सकता है।

उत्तर अमेरिकी लैजेंड जॉनसन को सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है। ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बनने के बाद उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला है, लेकिन ब्राजील के मोरेस भी अभी तक ONE के फ्लाइवेट डिविजन पर अपना प्रभुत्व कायम किए हुए हैं।

दूसरी ओर, पिछले साल अक्टूबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने यूरी लापिकुस को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया था।

लेकिन अब रूसी स्टार टिमोफी नास्तुकिन का मानना है कि गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” में वो चैंपियन को हराने में सक्षम हैं।

वहीं एक पुरानी प्रतिद्वंदिता की ट्रायलॉजी बाउट में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को विटाली बिगडैश के खिलाफ अपनी ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।

दोनों पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियंस अभी तक मिडलवेट मुकाबलों में 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के मेन-इवेंट में दोनों इस प्रतिद्वंदिता में बढ़त प्राप्त करना चाहेंगे।

#2 कई बड़े उत्तर अमेरिकी स्टार्स के मैच होंगे

American martial arts superstar Eddie Alvarez stares at the Manila crowd following his win over Eduard Folayang

अप्रैल में होने वाले इवेंट्स में कई नामी उत्तर अमेरिकी सुपरस्टार्स भी परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

“ONE on TNT I” में कई बार के लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप का पीछा करते हुए लापिकुस का सामना करेंगे और कार्ड में उनके हमवतन एथलीट्स जॉनसन और टायलर मैकग्वायर भी शामिल हैं।

“ONE on TNT II” में हवाई निवासी एथलीट ली मेन इवेंट का हिस्सा होंगे, कार्ड में उनका साथ देने के लिए ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड, जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स और अपराजित कनाडाई हेवीवेट स्टार डस्टिन जॉयनसन भी मौजूद होंगे।

“ONE on TNT III” में उभरते हुए स्टार “प्रीटी बॉय” ट्रॉय वर्थेन का सामना शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो से होगा।

वहीं “ONE on TNT IV” में “सुपर” सेज नॉर्थकट लंबे समय बाद वापसी कर रहे होंगे, साथ ही उनकी बहन कॉल्बी नॉर्थकट की भिड़ंत कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम से होगी।



#3 दुनिया के कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स इवेंस का हिस्सा हैं

Tagir Khalilov Rodtang Jitmuangnon ONE FISTS OF FURY 1920X1280 13.jpg

ONE Super Series में कई बेहतरीन मॉय थाई और किकबॉक्सिंग एथलीट्स मौजूद हैं और “ONE on TNT” सीरीज ऐसे कई जबरदस्त मुकाबलों से भरा पड़ा है।

फैंस को “ONE on TNT I” में यूनाइटेड किंगडम के स्टार जैकब स्मिथ के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का अनोखा फाइटिंग स्टाइल देखने को मिलेगा।

“ONE on TNT II” के मॉय थाई कॉन्टेस्ट में एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन टॉड, ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड को हराकर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम और भी करीब पहुंचना चाहेंगी। वहीं “ONE on TNT III” में स्ट्राइकिंग लैजेंड्स नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन और जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार लाइटवेट मॉय थाई बाउट में आमने-सामने आने वाले हैं।

कार्ड्स में उनके अलावा लियाम “हिटमैन” हैरिसन, पोंगसिरी पीके. साइन्चे मॉयथाईजिम, चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव, एनरिको “द हरिकेन”
केह्ल, जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी, इलायस “द स्नाइपर” महमूदी और राडे ओपाचिच भी शामिल हैं।

#4 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सबसे बड़े MMA स्टार्स परफॉर्म करने को तैयार

Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1280 3.jpg

दुनिया भर में मौजूद फैंस ONE के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रैंक्स के वर्ल्ड-क्लास टैलेंट से अच्छी तरह वाकिफ हैं। अब अमेरिकी फैंस भी उनके वर्ल्ड-क्लास फाइटिंग स्टाइल को यूएस प्राइम टाइम पर देख पाएंगे।

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस जैसे मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन और शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी वर्ल्ड-क्लास टैलेंट के 2 सबसे बड़े उदाहरण हैं। उनका सामना क्रमशः “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग और सेज नॉर्थकट से होगा।

उत्तर अमेरिकी फैंस जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्हें द फिलीपींस के स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन के अनोखे स्टाइल का भी इंतज़ार रहेगा।

इस लिस्ट में रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन, युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं और सभी धमाकेदार एक्शन के लिए कमर कस चुके हैं।

#5 टॉप हेवीवेट कंटेंडर्स के बीच होगी जबरदस्त टक्कर

MMA heavyweight stars “Reug Reug” Oumar Kane and Alain Ngalani fight at ONE: UNBREAKABLE II

“ONE on TNT” सीरीज को मोहरा बनाकर ONE Championship अपने हेवीवेट डिविजन को भी मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है और इन इवेंट्स से ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा का अगला चैलेंजर भी उभरकर सामने आ सकता है।

अपराजित रूसी एथलीट एनातोली मालिकिन ईरानी रेसलिंग सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी को हराकर अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे।

वहीं AAA टीम में अलीअकबरी के टीम मेंबर मेहदी बार्घी को उभरते हुए सेनेगली स्टार “रग रग” ओमार केन को रोकने की चुनौती मिली है। अंत में कनाडा के जॉयनसन अपने पहले मैच में अपराजित एथलीट किरिल ग्रिशेंको को हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: डिमिट्रियस जॉनसन ने एड्रियानो मोरेस को हराने का प्लान बनाया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty