5 बार के MMA चैंपियन स्टीफन लोमन ने ONE Championship को जॉइन किया

Filipino MMA fighter Stephen Loman officially signs with ONE Championship

ONE Championship ने अपने स्टार्स से भरे रोस्टर में एक और बड़े एथलीट को जोड़ लिया है।

मंगलवार को प्रोमोशन ने 5 बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन को साइन करने की घोषणा की।

फिलीपीनो स्टार ONE से जुड़ने वाले वर्ल्ड फेमस Team Lakay के सबसे नए स्टार हैं।

लोमन ने कहा, “ये मेरे लिए बहुत बड़ा अवसर है। मैं दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन में अपने Team Lakay के साथियों के साथ परफॉर्म करने को लेकर उत्साहित हूं।”

“मैं इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर सफलता प्राप्त करने के इरादे से लगातार अपनी स्किल्स में सुधार करते हुए आगे बढ़ता रहूंगा।”

28 साल की उम्र में लोमन अपने करियर के चरम पर ONE को जॉइन कर रहे हैं। बागियो निवासी एथलीट का रिकॉर्ड 14-2 का है और फिलहाल पिछले 8 मैचों से उनकी जीत का सिलसिला जारी है।

2017 में उन्होंने बहरीन में गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत को हराकर अपनी पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप जीती थी। उसके बाद “द स्नाइपर” ने 4 बार अपनी बेल्ट को डिफेंड भी किया और अब उन्हें ग्लोबल स्टेज पर अपनी शानदार स्किल्स से सभी को प्रभावित करने का मौका मिला है।



अब लोमन को उम्मीद है कि वो Team Lakay के छठे सदस्य बनेंगे, जिन्होंने ONE वर्ल्ड टाइटल जीता हो। इससे पहले होनोरियो “द रॉक” बानारियो, एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग, केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन, जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो और मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ऐसा कर चुके हैं।

लोमन ने आगे कहा, “नए प्रोमोशन और नए वातावरण से सामंजस्य बैठाना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन मैं सर्कल में उतरने को लेकर बेताब हूं। मैं ONE Championship फैंस को अपनी बेहतरीन स्किल्स से प्रभावित करने के लिए भी तैयार हूं।”

“द स्नाइपर” ने अभी भी तय नहीं किया है कि वो बेंटमवेट डिविजन में ही परफॉर्म करना जारी रखेंगे या फ्लाइवेट में एंट्री लेंगे।

दोनों ही डिविजन में ऊपर से नीचे तक खतरनाक एथलीट्स मौजूद हैं इसलिए लोमन के लिए रैंकिंग्स के टॉप 5 में प्रवेश करना बहुत बड़ी चुनौती होगी। लेकिन उनके कॉर्नर पर उनका साथ देने के लिए एक बड़ा नाम मौजूद होगा।

उनके कोच मार्क सांगियाओ साल 2011 में ONE Championship की शुरुआत के बाद से ही ONE वर्ल्ड चैंपियंस तैयार करते आ रहे हैं, जिसका मतलब “द स्नाइपर” का भविष्य फिलहाल के लिए सुरक्षित नजर आ रहा है।

सांगियाओ ने कहा, “मैंने स्टीफन से बात की और फिलहाल उनका ध्यान केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है।”

“वो शानदार प्रदर्शन करने को लेकर इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। मैं उनके साथ कॉर्नर पर रहूंगा और Team Lakay में उनके साथी भी वहां मौजूद रहेंगे।”

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY को हेडलाइन करेंगे एनाहाचि, पेट्रोसियन और रोडटंग

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.