5 कारण क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY के लिए उत्साहित रहना चाहिए

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS JHW_8290 768x512

ONE Championship की अगली इवेंट सीरीज शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY के साथ शुरू हो रही है, जिसमें कई टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स और कई उभरते हुए स्टार्स परफॉर्म करेंगे।

शो के कार्ड को खासतौर पर स्टैंड-अप गेम के फैंस के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 5 जबरदस्त ONE Super Series मुकाबले और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला भी शामिल है।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि आपको क्यों ONE के अगले इवेंट के लिए उत्साहित रहना चाहिए।

#1 एक जबरदस्त किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि को “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

अपनी पहली दो ONE Super Series बाउट्स में डच-मोरक्कन स्टार ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले अगस्त 2019 में पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को नॉकआउट कर चैंपियन बने और उसके 3 महीने बाद वांग “मेटल स्टॉर्म” वेनफेंग को हराकर उसे पहली बार डिफेंड भी किया।

सुपरलैक, एनाहाचि के लिए कोई आसान शिकार नहीं होंगे। बुरीराम निवासी एथलीट मॉय थाई में कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम कर चुके हैं, जिनमें WBC और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शामिल है। हाल ही में उन्होंने किकबॉक्सिंग वर्ल्ड में कदम रखकर फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी।

इस जीत के साथ “द किकिंग मशीन” का ONE रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है, इसी कारण उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिला। अब सवाल है कि क्या वो एनाहाचि के खतरनाक किकबॉक्सिंग अटैक को झेल पाएंगे? 2 स्ट्राइकर्स की इस भिड़ंत को कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

#2 महान एथलीट की वापसी

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन को सबसे महान किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है और ONE में भी उन्होंने अपनी महानता को कायम रखा है।

ग्लोबल स्टेज पर 6 मैचों से “द डॉक्टर” अपराजित रहे हैं और ONE फेदरवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के रूप में इस खेल के इतिहास का सबसे बड़ा इनाम भी जीता।

अब उन्हें डेविट कीरिया की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। जॉर्जिया निवासी एथलीट ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं, लेकिन पेट्रोसियन पर एक बड़ी जीत उनके करियर को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है।

कीरिया अशिहारा कराटे बैकग्राउंड से आते हैं, जिनके पास कई दमदार स्ट्राइकिंग मूव्स हैं और पंचों में भी गज़ब की ताकत है।

पेट्रोसियन इससे पहले 2012 में उन्हें हरा चुके हैं इसलिए कीरिया के पास बदला पूरा करने का मौका होगा। साथ ही ग्लोबल स्टेज पर फैंस को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करना चाहेंगे।

इस मुकाबले में भी 2 बेहतरीन स्टाइल्स वाले एथलीट्स आमने-सामने होंगे, जो इस मैच को धमाकेदार साबित कर रहा है।



#3 रोडटंग के किकबॉक्सिंग सफर की शुरुआत

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का नाम जब भी सामने आता है, तब तगड़े एक्शन के देखे जाने की उम्मीद बढ़ जाती है।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

“द आयरन मैन” ONE में 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं इसलिए स्पष्ट तौर पर उनकी नजरें किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर टिकी हुई हैं। अब उनके पास अपने किकबॉक्सिंग सफर को अच्छी शुरुआत देने का मौका है।

रोडटंग का सामना अलेहांद्रो रिवास से होगा। स्पेनिश स्टार इससे पहले भी अपने करियर में बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए ONE Super Series डेब्यू मैच में उनके द्वारा बड़ा उलटफेर कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

एक तरफ रोडटंग दूसरे खेल में भी वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं, वहीं रिवास खुद को टॉप स्टार्स में शामिल करने के इरादे से। दोनों के पास पाने को बहुत कुछ होगा इसलिए कोई भी इस मैच में हार नहीं झेलना चाहेगा।

#4 एक शानदार सफर की शुरुआत?

Angela and Christian Lee's sister, Victoria, signs with ONE Championship

कई एक्सपर्ट्स 26 फरवरी 2021 की तारीख को याद रखना चाहेंगे। इसी इवेंट में ONE वर्ल्ड चैंपियंस “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की छोटी बहन विक्टोरिया “द प्रोडिजी” ली अपना प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू कर रही हैं।

16 वर्षीय स्टार ने पिछले साल सितंबर में ONE Championship के साथ डील साइन की थी और अब वो अपने बड़े भाई-बहन के नक्शेकदम पर आगे बढ़ने को तैयार हैं।

उम्र कम होने के बाद भी ली प्रतिभा के मामले में किसी से कम नहीं हैं। लेकिन उनका सामना सुनीसा “थंडरस्टॉर्म” श्रीसेन से होगा, जो जाहिर तौर पर “द प्रोडिजी” की कड़ी परीक्षा लेने वाली हैं।

श्रीसेन थाईलैंड में जूडो चैंपियन रही हैं, उन्हें ली से ज्यादा अनुभव प्राप्त है और ONE में एक जीत भी दर्ज कर चुकी हैं। इसलिए उनपर पहले मैच में डिविजन पर अपनी छाप छोड़ने का कोई दबाव नहीं होगा।

क्या ली भी अपने भाई-बहन की तरह वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत शानदार जीत के साथ कर पाएंगी या फिर श्रीसेन ONE में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करेंगी?

#5 वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग का दिखेगा जलवा

कार्ड में ऐसे 2 मुकाबले भी शामिल हैं, जिनमें तगड़ा एक्शन देखा जाना तय है।

स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में वंडरगर्ल फेयरटेक्स और जैकी बुंटान की भिड़ंत होगी। उसके बाद बेंटमवेट किकबॉक्सिंग रीमैच में “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग और हिरोकी अकिमोटो आमने-सामने होंगे।

वंडरगर्ल थाईलैंड में 2 बार की चैंपियन रही हैं, वहीं कैलिफोर्निया निवासी एथलीट अमेरिकी नेशनल चैंपियन रही हैं।

थाई सुपरस्टार अभी तक ONE में 2 नॉकआउट जीत अपने नाम कर चुकी हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होने को बेताब हैं। दूसरी ओर, बुंटान के पास ग्लोबल फैनबेस को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग का मैच अक्टूबर 2020 में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES II में अकिमोटो से हुआ, जहां उन्हें करीबी मुकाबले में विभाजित निर्णय से हार मिली।

ONE के मैचमेकर्स ने दोबारा इस मैच को बुक किया है, दोनों एथलीट्स को एक-दूसरे की स्किल्स का बहुत ज्ञान है। इसलिए अकिमोटो और झांग एक बार फिर तगड़े एक्शन से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: युवा सनसनी विक्टोरिया ली के बारे में जानने योग्य 5 बड़ी बातें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty