डेविट कीरिया के बारे में
सालों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने डेविट कीरिया को ONE Championship के फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन तक पहुंचाया है।
जॉर्जिया के ज़ुगदिदी से आने वाले इस स्ट्राइकिंग स्टार ने बचपन में कराटे से अपनी मार्शल आर्ट्स यात्रा शुरू की। साल 2007 में वो नीदरलैंड्स चले गए, जहां उन्होंने अपने लंबे समय के कोच बाचुकी पार्ट्सवानिया के मार्गदर्शन में किकबॉक्सिंग अपनाई।
एक के बाद एक सफलता मिलती गई और एक दशक से भी कम समय में उन्होंने सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया। उन्होंने कम समय की तैयारी पर Glory लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मुकाबला किया और अंतिम घंटी बजने से पहले ही अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर दिया।
इसके बाद और भी कठिन मुकाबले आए, लेकिन अपनी तेज रफ्तार, आक्रामकता और खास किक्स, खासकर फ्लाइंग बैक किक और रोलिंग हील किक, की बदौलत कीरिया ने बड़े-बड़े नामों को हराना जारी रखा और दुनिया भर के फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए।
उनकी प्रतिभा और जज्बे ने ONE का ध्यान खींचा और 2021 में उन्हें प्रमोशन से जोड़ लिया गया। तब से उन्होंने पांच मुकाबले किए हैं। उन्होंने एनरिको केह्ल को पहले राउंड में नॉकआउट कर शानदार जीत दर्ज की जबकि किकबॉक्सिंग के दिग्गज जियोर्जियो पेट्रोसियन, थाई लैजेंड सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और उभरते सितारे मोहम्मद बुटासा के खिलाफ उनके मुकाबले पूरे राउंड तक चले।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
किकबॉक्सिंग
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 3 (0:29)
|
किकबॉक्सिंग |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 3 (0:29)
|
राउंड 3 (0:29) |
|
तवनचाई पीके साइन्चाईथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian |
|||||
|
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
मोहम्मद बुटासामोरक्को
|
मोरक्को |
ONE 157: PETCHMORAKOT VS VIENOT |
|||||
|
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
सिटीचाई सिटसोंगपीनोंगथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONLY THE BRAVE |
|||||
|
जीत
किकबॉक्सिंग
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 1 (2:50)
|
किकबॉक्सिंग |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (2:50)
|
राउंड 1 (2:50) |
|
एनरिको केह्लजर्मनी
|
जर्मनी |
First Strike |
|||||
|
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
किकबॉक्सिंग |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
जियोर्जियो पेट्रोसियनइटली
|
इटली |
Fists of Fury |
The kickboxing MASTERCLASS between Giorgio Petrosyan 🇮🇹 and Davit Kiria 🇬🇪 #ONEFistsOfFury |
||||