ONE Fight Night 13 में मॉय थाई किंग तवनचाई और डेविट कीरिया के बीच होगा धमाकेदार किकबॉक्सिंग मैच

Tawanchai PK Saenchai Jamal Yusupov ONE Fight Night 7 1920X1280 26 768x512

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई के 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत शनिवार, 5 अगस्त से होगी।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian का प्रसारण यूएस प्राइमटाइम पर किया जाएगा। उस इवेंट में थाई एथलीट का सामना फेदरवेट किकबॉक्सिंग बाउट में जॉर्जियाई स्ट्राइकर डेविट कीरिया से होगा।

मई 2021 में ONE Championship डेब्यू करने के बाद तवनचाई से लोगों को बहुत उम्मीदें रही हैं और वो उनपर खरे भी उतरे हैं।

24 वर्षीय थाई एथलीट ने मॉय थाई मैचों में नॉकआउट फिनिश कर ग्लोबल फैनबेस को प्रभावित किया है। वो अभी तक शॉन क्लेंसी, सैमापेच फेयरटेक्स और निकलस लारसेन को फिनिश कर चुके हैं।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि सितंबर 2022 में आई, जब उन्होंने पेटमोराकोट पेटयिंडी को हराकर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

तवनचाई ने उसके 5 महीनों बाद तत्कालीन #2 रैंक के कंटेंडर जमाल युसुपोव को खतरनाक लेग किक लगाकर केवल 49 सेकंड में फिनिश कर अपने टाइटल को डिफेंड किया।

वो अब इस शानदार स्ट्राइकिंग स्किल्स और 129-31-2 के शानदार रिकॉर्ड को साथ लिए किकबॉक्सिंग में एंट्री लेंगे। वो इस खेल में भी अच्छा करते हुए 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

मगर सबसे पहले उन्हें कीरिया की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्हें एक समय पर दुनिया के टॉप लाइटवेट किकबॉक्सर होने की संज्ञा दी जाती थी।

कीरिया पूर्व Glory लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और Kunlun Fight वर्ल्ड मैक्स टूर्नामेंट चैंपियन रहे हैं। उनका ONE के फेदरवेट डिविजन में सफर संघर्षपूर्ण रहा है, जिसे कॉम्बैट खेल जगत के सबसे कठिन डिविजन की संज्ञा भी दी जाती है।

उन्होंने 3 राउंड तक चले मैच में एनरिको केह्ल को हराया था, लेकिन इस दौरान उन्हें जियोर्जियो पेट्रोसियन और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के हाथों हार झेलनी पड़ी।

मई 2022 में मोरक्कन एथलीट मोहम्मद बुटासा के खिलाफ हार के बाद कीरिया ने यूरोपियन सर्किट में फाइट की, जहां उन्होंने 2 बड़ी जीत हासिल की थीं। वो अब ग्लोबल स्टेज पर वापसी कर रहे हैं, जहां वो फेदरवेट मॉय थाई किंग को हराकर सुर्खियां बटोरना चाहेंगे।

ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27