मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई की ONE Friday Fights 126 में लिउ मेंगयैंग के खिलाफ वापसी तय

Tawanchao LiuMengyeng 1200X800

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई दो खेलों के चैंपियन बनने की तरफ बढ़ने के लिए 26 सितंबर को होने वाले ONE Friday Fights 126 में फाइट करेंगे।

उस शाम थाई चैंपियन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 22 वर्षीय चीनी सनसनी लिउ मेंगयैंग के खिलाफ फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में उतरेंगे

तवनचाई अभी तक के अपने ONE Championship करियर में लाजवाब रहे हैं।

सितंबर 2022 में पेटमोराकोट पेटयिंडी को हराकर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के पांच महीनों बाद उन्होंने जमाल युसुपोव के खिलाफ डिफेंड किया था। उसके बाद तवनचाई ने किकबॉक्सिंग में अपनी किस्तम आजमाई।

दूसरे खेल में आने का फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने 2023 में डेविट कीरिया को नॉकआउट कर इस सफर की शुरुआत की और फिर “स्मोकिन” जो नाटावट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया। उसके बाद थाई सुपरस्टार ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन को हराकर अपने मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बहुमत निर्णय के दम पर बचाव किया।

लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद तवनचाई को इस साल मार्च में टोक्यो, जापान में हुए ONE 172 में ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हुआ।

हालांकि, होमटाउन हीरो मासाकी नोइरी ने ग्लोबल फैंस को चौंकाते हुए थाई सुपरस्टार को तीसरे राउंड में फिनिश कर अंतरिम चैंपियन बनने का कारनामा किया।

जापानी राजधानी में मिली हार के बाद से तवनचाई ने कोई मुकाबला नहीं किया है और दोबारा दो खेलों में वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे।

अपने करियर की 135वीं जीत और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने के लिए उन्हें लिउ को मात देनी होगी, जिन्होंने ONE में फैंस को काफी प्रभावित किया गया है।

लिउ ने लेट नोटिस पर दिसंबर 2024 में प्रमोशनल डेब्यू करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर सभी चौंका दिया था।

हालांकि, उसके चार महीने के बाद एक करीबी मैच में उन्हें मोहम्मद सियासरानी से विभाजित निर्णय के हाथों हार झेलनी पड़ी। अगर लिउ अब तवनचाई को लगातार दूसरी हार दे पाए तो खुद ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में आगे निकल जाएंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19