किकबॉक्सिंग ग्रां प्री के अंडरडॉग डेविट कीरिया के बारे में 4 रोचक बातें

Enriko Kehl Davit Kiria 1920X1280 ONE First Strike 49.jpg 768x512

हर एक टूर्नामेंट में एक ऐसा एथलीट होता है, जो सभी को चौंकाते हुए आगे बढ़ता है। ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में डेविट कीरिया उस भूमिका को निभा रहे हैं।

जब 33 वर्षीय एथलीट ने पिछले साल टूर्नामेंट में भाग लिया तो काफी फैंस ने कहा था कि वो पहले राउंड को भी पार नहीं कर पाएंगे। मगर कीरिया ने सभी को चौंकाते हुए जर्मन स्ट्राइकर एनरिको “द हरिकेन” केह्ल को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब एक बार फिर उन्हें अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा है और ONE: ONLY THE BRAVE में उनकी भिड़ंत #3 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग से होगी। इस मैच को जीतकर कीरिया ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकते हैं।

सिटीचाई इससे पहले ONE Super Series से बाहर 2 मौकों पर कीरिया को हरा चुके हैं, उस दृष्टि से उनकी अगली भिड़ंत दिलचस्प रहने वाली है। कीरिया साबित करना चाहते हैं कि वो टॉप लेवल के फाइटर्स में से एक हैं और “किलर किड” के खिलाफ एक बड़ी जीत उन्हें वाकई में बड़ा सुपरस्टार बना सकती है।

कीरिया के सिटीचाई के साथ सेमीफाइनल मैच से पहले यहां जानिए उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को।

2 बेटियों के पिता हैं

https://www.instagram.com/tv/CV99_GxqHjL/?utm_source=ig_web_copy_link

कीरिया किकबॉक्सिंग के खेल में अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन Glory Kickboxing और KLF Kickboxing वर्ल्ड चैंपियन को अपने परिवार के सदस्यों से भी अपने करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही है।

उनकी 2 बेटियां हैं और किकबॉक्सिंग स्टार हर बार सर्कल में उतरने से पहले अपनी बेटियों के बारे में सोचकर प्रोत्साहन बटोरते हैं।

उन्होंने कहा, “वो हमारी अगली पीढ़ी हैं और यहां मैं उन्हें सुखद जीवन व्यतीत करते देखना चाहता हूं। उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए ही मैं ये सब कर रहा हूं और उन्हीं के कारण मुझे प्रेरणा मिलती है।

“मैं उनके और उनके भविष्य के लिए कुछ अच्छा करना चाहता हूं। मैं उन्हें केवल सुखद जीवन व्यतीत करते ही नहीं बल्कि एक अच्छा इंसान बनते भी देखना चाहता हूं।”

एक नागरिक के रूप में सम्मान प्राप्त कर चुके हैं

https://www.instagram.com/p/Bz7k6A5jlS3/?utm_source=ig_web_copy_link

कीरिया एक अच्छे पिता होने के साथ-साथ एक सम्मानित नागरिक भी हैं। कीरिया ने कराटे से अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत की थी और 2019 में उन्हें शहर के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक के रूप में सम्मान दिया गया था।

कीरिया के लिए वो एक बेहद भावुक लम्हा रहा। उन्होंने ना केवल एक किकबॉक्सर के तौर पर सफलता हासिल की बल्कि खेलों से बाहरी दुनिया में भी लोगों के जीवन में बदलाव लाए हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से सकारात्मक्ता के साथ आगे बढ़ता रहा हूं और मैं जिस भी चीज़ का प्रतिनिधित्व करता हूं, वो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।”

“इस जीवन में मुझे कई जिम्मेदारियां संभालनी होती हैं, खासतौर पर अपने शहर में क्योंकि मैं नई पीढ़ी के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना चाहता हूं।”

हर लम्हे का आनंद लेते हैं

https://www.instagram.com/p/CCX-bh-jqUh/?utm_source=ig_web_copy_link

कीरिया चाहे सर्कल में बहुत गंभीरता के साथ फाइट करते हों, लेकिन उन्हें उससे बाहरी दुनिया में मस्ती करना बहुत पसंद है।

वो इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए इतने प्रतिबद्ध हैं कि शायद कोई विकट परिस्थिति भी उन्हें इसे जीतने से ना रोक पाए।

लैजेंड्स के साथ ट्रेनिंग

https://www.instagram.com/p/CWfk5n2qY7H/?utm_source=ig_web_copy_link

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि कीरिया हॉलैंड के फेमस Golden Glory Gym में ट्रेनिंग करते हैं, जिसने नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन, एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन और सैमी श्लिट जैसे किकबॉक्सिंग आइकॉन को भी तैयार किया है।

श्लिट लंबे समय से कीरिया को मेंटॉर कर रहे हैं और उन्हें फाइट्स के लिए तैयारी करने में भी मदद करते हैं।

वो श्लिट जैसे लैजेंड और बशुकी पार्त्सवानिया के साथ ट्रेनिंग करने को अपने लिए गौरव का विषय मानते हैं।

कीरिया ने कहा, “वो मुझे हॉलैंड में साल 2007 में पहली बार Golden Glory Gym में लेकर आए थे और यहीं से हमारे प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग करियर की शुरुआत हुई।”

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE में मिनोवा को सबक सिखाना चाहते हैं ब्रूक्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)