ONE: ONLY THE BRAVE में मिनोवा को सबक सिखाना चाहते हैं ब्रूक्स

Jarred Brooks Lito Adiwang NEXTGENIII 1920X1280 42 768x512

जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स अपने ONE Championship डेब्यू में उभरते हुए फिलीपीनो स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग को सबमिशन से हराकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE में अपने अगले मैच में अमेरिकी एथलीट का सामना #4 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर हिरोबा मिनोवा से होगा।

“द मंकी गॉड” सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भी शानदार जीत दर्ज कर फैंस को प्रभावित करना चाहेंगे।

उन्होंने उस समय के #5 रैंक के कंटेंडर आदिवांग के लिए भी कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया था और उस जीत के बाद रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

अब वो एक बार फिर बड़ी जी दर्ज करते हुए वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

ब्रूक्स ने कहा, “मैं जानता हूं कि फाइटिग करियर में एक एथलीट के पास एक तय समय होता है और मैं अपने करियर में ज्यादा से ज्यादा फाइट्स का हिस्सा बनना चाहता हूं।”

“मुझे उन फाइट्स से सबसे ज्यादा उत्साह मिला, जिनमें मुझे जीत मिली। आप मुझे टॉप-5, टॉप-10 या किसी के खिलाफ भी मैच दीजिए, वो धमाकेदार ही होगा क्योंकि मैं उन्हें अपनी बातों में घुमाते हुए मूव्स के जाल में भी फंसाऊंगा।”

Jarred Brooks was constantly working from top position against Lito Adiwang at ONE: NEXTGEN III.

ब्रूक्स अपने अगले विरोधी मिनोवा का बहुत समान भी करते हैं।

28 वर्षीय रेसलिंग स्टार ने स्ट्रॉवेट किंग जोशुआ पैचीओ पर तंज कसा है, लेकिन वो 22 वर्षीय मिनोवा को भी कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते।

ब्रूक्स का मानना है कि मिनोवा अभी तक उनके सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

ब्रूक्स ने कहा, “हिरोबा एक अच्छे फाइटर हैं और आसानी से हार नहीं मानते। मैं समय बर्बाद ना करते हुए उन्हें हराने वाला हूं और, ‘जोशुआ, भविष्य में हमारा आमना-सामना जरूर होगा।'”

“मेरी नजर में #1 रैंक के कंटेंडर बोकांग मासूनयाने और मिनोवा इस डिविजन के बेस्ट फाइटर्स हैं। इसलिए इस समय मैं जोशुआ से ज्यादा मिनोवा पर ध्यान दे रहा हूं।

“मगर जोशुआ, मैं तुम्हें भी जल्द चैलेंज करने वाला हूं।”

Jarred Brooks scores an emphatic takedown on Lito Adiwang at ONE: NEXTGEN III.

“द मंकी गॉड” को अपने और मिनोवा के स्टाइल में समानताएं नजर आती हैं।

Mash Team Fight के प्रतिनिधि का मानना है कि उनके विरोधी ग्रैपलिंग के अलावा भी कई अन्य तरीके के मूव्स लगाना जानते हैं। मिनोवा की यही शानदार स्किल्स ब्रूक्स को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

ब्रूक्स ने कहा, “हिरोबा इस फाइट के लिए जरूर उत्साहित होंगे। उन्हें देखकर नहीं लगता कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते होंगे, लेकिन अपने एनर्जी लेवल को बेहतर बनाने पर ध्यान जरूर देते होंगे।”

“उन्हें स्ट्रेट पंच लगाना पसंद है, उनकी बॉक्सिंग स्किल्स अच्छी हैं और उनकी ठोड़ी की पोजिशन थोड़ी ऊपर है। उनका ग्राउंड गेम अच्छा है, तेजी के साथ टेकडाउन करते हैं और डिफेंस भी अच्छा है। उनकी स्किल्स भी काफी हद तक मेरे समान हैं।

“मुझे उनमें एक अच्छे फाइटर होने के कई गुण नजर आते हैं, लेकिन उन्हें अच्छी पहचान नहीं मिल पाई है।”



ब्रूक्स का आत्मविश्वास कभी कमजोर नहीं पड़ता। एक तरफ वो मिनोवा का सम्मान करते हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान केवल अपने गेम को अमल में लाने पर है।

उन्होंने कहा, “फाइट में मेरी ताकत उनपर हावी पड़ेगी। मैं उनसे ज्यादा आक्रामक हूं और शायद मेरी बॉडी में उनसे ज्यादा चुस्ती और लचीलापन है।”

“वो ताकतवर हो सकते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने मेरी स्ट्राइक्स के प्रभाव को नहीं झेला है। मेरे हिसाब से वो इस फाइट में संघर्ष करते हुए नजर आएंगे।

“अगर उन्होंने टेकडाउन का प्रयास किया तो मैं उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं तुरंत स्टैंड-अप गेम में वापस आकर उन्हें पहले से भी ज्यादा खतरनाक पंच लगाऊंगा।”

Jarred Brooks submits Lito Adiwang with an arm-triangle at ONE: NEXTGEN III.

अमेरिकी एथलीट की आदिवांग के खिलाफ सबमिशन जीत ने दिखा दिया था कि उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स भी कमजोर नहीं हैं, लेकिन उनकी वो जीत एक स्ट्राइकर के खिलाफ आई थी।

मिनोवा का गेम उनसे अलग है और “द मंकी गॉड” ने उनके लिए अलग प्लान तैयार किया है।

ब्रूक्स ने कहा, “मिनोवा मेरे सामने आदिवांग से ज्यादा कठिन चुनौती पेश कर सकते हैं क्योंकि मिनोवा आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं।”

“मैं उनके खिलाफ बहुत आक्रामक तरीके से अटैक करूंगा और दिखाऊंगा कि ग्रैपलर्स के पंच भी खतरनाक हो सकते हैं। गेम प्लान उसी बात पर निर्भर करता है कि मेरा सामना किस तरह के एथलीट से हो रहा है।

“अगर मेरा सामना पंचों के किंग लिटो आदिवांग से हो रहा है तो मैं उनपर पंच लगाने से परहेज करूंगा। मैं उन्हें ग्राउंड फाइट में लाकर सबमिशन से हराने की कोशिश करूंगा। इस तरह मैं अपने विरोधी के अनुसार प्लान तैयार करता हूं।”

Jarred Brooks celebrates his debut win at ONE: NEXTGEN III.

ब्रूक्स को मिनोवा पर आसान जीत की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि, मैच को जल्द से जल्द फिनिश करना उनकी प्राथमिकता होगी, लेकिन वो लंबे मैच के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं।

“द मंकी गॉड” को भरोसा है कि अंत में जीत उन्हें ही मिलेगी और मिनोवा को कई सबक भी सिखाएंगे।

ब्रूक्स ने कहा, “हर कोई एथलीट पहले राउंड में फाइट को फिनिश करना चाहता है। अगर मैं ऐसा कर पाया तो मैं भी बहुत अच्छा महसूस करूंगा, लेकिन यहां 15 मिनट का एक्शन होगा इसलिए आपको समय, स्थिति और अपने विरोधी के प्लान को ध्यान में रखकर अटैक करना होता है।

“मिनोवा आसानी से थकते नहीं हैं, लेकिन मेरे खिलाफ वो संघर्ष करते हुए नजर आएंगे और अनुभव उन्हें क्षति पहुंचाने में मेरी मदद करेगा।

“वो अभी युवा हैं और मैं उन्हें भविष्य के लिए कुछ सबक सिखाना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: 2022 में जोशुआ पैचीओ से वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना है जैरेड ब्रूक्स का लक्ष्य

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.