टांग काई के खिलाफ मैच को वॉर्म-अप फाइट मान रहे हैं किम जे वूंग

Kim Jae Woon Martin Nguyen Revolution 1920X1280 1 768x512

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में टांग काई का सामना करेंगे, लेकिन उन्हें कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

#1 रैंक के कंटेंडर इस मुकाबले को एक वॉर्म-अप फाइट के रूप में देख रहे हैं, जिसे जीतकर उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने से पहले अच्छी लय प्राप्त हो सके।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने कहा, “टांग काई एक स्ट्राइकर हैं और मैं भी स्ट्राइकिंग करता हूं। स्ट्राइकर्स हमेशा सोचते हैं कि वो बेस्ट हैं और ये उनके लिए बड़े गर्व का विषय होता है।”

“लोग सोचते हैं कि जब मेरा सामना किसी टॉप लेवल के स्ट्राइकर से होगा तब क्या होगा, वो सोचते हैं कि मुझे हार मिलेगी। मगर मेरे सामने हार का विकल्प ही नहीं है इसलिए मैं अपने आलोचकों को गलत साबित करने वाला हूं।”

किम ने अपने पिछले मैच में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को नॉकआउट कर रैंकिंग्स में पहला स्थान हासिल किया था।

मगर मौजूदा फेदरवेट किंग थान ली को पहले गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है इसलिए किम को टाइटल शॉट के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

तभी “द फाइटिंग गॉड” ने चीनी एथलीट के खिलाफ मैच के ऑफर को स्वीकार किया, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि किम ऐसा कर बड़ा रिस्क ले रहे हैं मगर दक्षिण कोरियाई एथलीट ऐसा नहीं सोचते।

किम ने कहा, “टांग ने लगातार मैच जीते हैं और अगर मैं उनके विजयरथ को रोकने के मौके को छोड़ देता तो मुझे खुद को टॉप एथलीट के रूप में साबित करने का अवसर नहीं मिल पाता।”

“टाइटल शॉट से पहले मेरे पास काफी समय है इसलिए ये एक अच्छा वॉर्म-अप मैच होगा।”

Kim Jae Woong knocks out Martin Nguyen at ONE: REVOLUTION

किम ने अभी तक ONE में अपने सभी मैच नॉकआउट से जीते हैं और करियर में 8 जीत नॉकआउट से आई हैं। वहीं टांग ने ONE में 3 मैच नॉकआउट से जीते हैं और उनके करियर की 13 में से 11 जीत स्टॉपेज से आई हैं।

फिर भी किम नहीं मानते कि उनके विरोधी का रिकॉर्ड उनसे ज्यादा बेहतर है क्योंकि उन्हें चीनी एथलीट के गेम में खामियां नजर आई हैं, जिनका वो भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।

किम ने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि अभी तक उनका सामना किन एथलीट्स से हुआ है। मुझे नहीं लगता कि अभी तक उनका सामना एलीट लेवल के एथलीट्स से हुआ है।”

“टांग काई एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन मेरी नजर में अभी तक उन्होंने खुद से बेहतर एथलीट का सामना नहीं किया है।

“मुझे लगता है कि इस मैच के बाद टांग काई उस स्थिति में पहुंच जाएंगे, जहां से लोग उनके बारे में बात करना भी पसंद नहीं करेंगे।”



किम के बढ़े हुए आत्मविश्वास के बावजूद टांग को कम नहीं आंका जाना चाहिए। वो अभी 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और #4 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर हैं।

“द फाइटिंग गॉड” का कहना है कि चीनी एथलीट की स्ट्राइकिंग अच्छी है, लेकिन किम को नहीं लगता कि टांग स्ट्राइकिंग में उन्हें टक्कर दे पाएंगे।

वहीं टांग का ग्रैपलिंग गेम भी कुछ खास अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा, “टांग काई का जिउ-जित्सु और रेसलिंग गेम भी अच्छा नहीं है। उनके पास केवल स्ट्राइकिंग है और अगली फाइट में भी वो उसी पर फोकस करेंगे।”

“मेरी नजर में वो केवल स्ट्राइकिंग पर निर्भर रहते हैं और उनके पास ज्यादा अच्छी स्किल्स नहीं हैं। वो एक ऐसे फाइटर हैं जो अपने बेसिक्स को अच्छे से जानते हैं।

“कुछ एथलीट्स पर वो भारी पड़ सकते हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि किस एथलीट के खिलाफ किस तरह मूव्स का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं स्थिति के अनुसार मूव्स का प्रयोग करूंगा और जरूरत पड़ने पर बदलाव भी करूंगा।

“मैं हर क्षेत्र में टांग काई से बेहतर हूं और उनके केवल बाईं ओर से होने वाले अटैक अधिक प्रभावशाली होते हैं। मेरा अटैकिंग गेम पहले ही अच्छा है इसलिए उनके लेफ्ट अटैक्स से बचने के लिए मैं डिफेंस पर भी ध्यान दे रहा हूं।”

South Korean MMA star Kim Jae Woong fights Japanese grappler Tetsuya Yamada at ONE: BIG BANG II in December 2020

“द फाइटिंग गॉड” का मानना है कि वो पहले ही इस फाइट को जीत चुके हैं, लेकिन 28 जनवरी को उन्हें सच में ऐसा करके दिखाना होगा।

किम जल्दबाजी करते हुए मैच को फिनिश करने की कोशिश नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें फाइट के आखिरी राउंड तक जाने की उम्मीद नहीं है।

किम ने कहा, “टांग काई खुद को बेस्ट स्ट्राइकर मान सकते हैं, लेकिन इस बार मैं उन्हें दिखाऊंगा कि यहां बेस्ट कौन है और उसके बाद मुझे टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद होगी।”

“मैं अपने सभी मैचों की तरह इस बार भी नॉकआउट की कोशिश नहीं करूंगा। मैंने ऐसा कोई प्लान नहीं बनाया है, लेकिन जब टांग काई को दमदार पंच लगेगा तो वो भी मेरे अन्य विरोधियों की तरह अपनी सुध-बुध खो देंगे।”

ये भी पढ़ें: किम जे वूंग: मुझे ली या टोनन के खिलाफ मैच से कोई दिक्कत नहीं

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.